App

कुशीनगर में दर्दनाक सड़क हादसा; कार और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत में 6 लोगों की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

कुशीनगर के हाटा कोतवाली क्षेत्र के थारूआडीह में कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई. हादसे में कार सवार 8 लोगों में से 6 की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हैं.

कुशीनगर में दर्दनाक सड़क हादसा; कार और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत में 6 लोगों की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल
Image Credit: Kushinagar Road Accident

प्रमोद कुमार गौड़/कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. यहां हाटा कोतवाली क्षेत्र के थारूआडीह के पास एक तेज रफ्तार कार और ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई.  इस भीषण हादसे में कार सवार 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि 2 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, कार में सवार सभी लोग किसी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अपने गांव लौट रहे थे.

कार्यक्रम से लौट रहे थे सभी लोग

जानकारी के अनुसार, कार में कुल 8 लोग सवार थे. ये सभी लोग किसी मांगलिक या पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस अपने गांव लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए.

दो घायलों का मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी

दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं.  पुलिस ने राहत और बचाव कार्य चलाते हुए स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों और शवों को कार से बाहर निकाला. हादसे में घायल हुए दोनों लोगों को तत्काल नजदीकी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है.

प्रशासन द्वारा मृतकों की पहचान करने और उनके परिजनों को सूचित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.इस घटना के बाद से मृतकों के गांव और परिजनों में कोहराम मच गया है.

खबर के अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Preeti Chauhan

Preeti Chauhan

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More