App

किराए के घर में रहते हैं तो नोट करें दिवाली सफाई के 5 वास्तु टिप्स, मकान मालिक भी नहीं रोकेगा

किराए के घर में अपनी मर्जी से एक कील ठोकना भी मुश्किल होता है, उसमें वास्‍तु के अनुसार घर सेट करना या दिवाली की सफाई करना भी मुश्किल ही होता है. ऐसे में दिवाली की सफाई कैसे करें कि लक्ष्‍मी जी भी आएं और मकान मालिक भी नाराज न हों.

किराए के घर में रहते हैं तो नोट करें दिवाली सफाई के 5 वास्तु टिप्स, मकान मालिक भी नहीं रोकेगा
Image Credit: किराए से रहने वाले लोग मां लक्ष्‍मी की कृपा पाने के लिए दिवाली सफाई में किन जरूरी बातों का ध्‍यान रखें और कौन-सी गलतियां करने से बचें. (Photo: AI)

किराए के घर में रहते हैं तो भी दिवाली की सफाई उतनी ही अहम है जितनी ज्‍यादा से ज्‍यादा पैसा कमाने की कोशिश. क्‍योंकि आपके मन में चाहत होगी कि अपना घर खरीदें, खूब पैसा कमाएं ताकि आप और आपका परिवार आरामदायक जिंदगी जी सके. इसके लिए दिवाली पर लक्ष्‍मी जी को प्रसन्‍न करने की कोशिश करें, जिसके लिए किराए के घर की खूब अच्‍छे से सफाई करें, सजावट करें और कुछ वास्‍तु नियमों का पालन करें, ताकि लक्ष्‍मी जी आप पर प्रसन्‍न होकर खूब धन-समृद्धि दें. इसके लिए यहां ऐसे आसान दिवाली सफाई और वास्‍तु टिप्‍स बता रहे हैं, जिन्‍हें फॉलो करने से मकानमालिक को भी आपत्ति नहीं होगी.

किराए के घर में ऐसे करें सफाई

1. कबाड़ हटाएं : घर चाहे किराए का हो या अपना, घर में कबाड़, टूटे-फूटे बर्तन, जंग लगी चीजें, अनुपयोगी सामान, फटे-पुराने कपड़े-जूते बिल्‍कुल न रखें. इस दिवाली ये सब सामान फेंक दें. घर में केवल अच्‍छी स्थिति वाली उपयोगी चीजें ही रखें.

2. मुख्‍य द्वार : ठीक मुख्‍य द्वार पर जूते-चप्‍पल, डस्‍टबिन, झाड़ू आदि रखने की गलती न करें. बल्कि रोज उसकी मुख्‍य द्वार पर रोली-कुमकुम से स्‍वास्तिक चिह्न बनाएं.  

3. उत्‍तर दिशा हल्‍की और दक्षिण दिशा भारी : किराए के घर में भी सामान ऐसे जमाएं कि उत्‍तर दिशा बल्कि उत्‍तर-पूर्व दिशा (ईशान कोण)  खाली रहे, वहां कोई भी भारी फर्नीचर, मशीन आदि न रखें. भारी सामान दक्षिण दिशा में रखें. बालकनी को साफ रखें, उसमें भी कबाड़ इकट्ठा न करें.

4.  किचन : रसोई घर यदि गलत दिशा में है, तो कम से कम ये कोशिश करें कि चूल्‍का दक्षिण पूर्व में हो, खाना पकाते समय मुख पूर्व या उत्‍तर की ओर हो.

5. जरूर करें ये काम :  रोज सुबह-शाम घर में कपूर जलाएं, इससे घर की निगेटिविटी दूर होती है. साथ ही बाथरूम में नीले रंग की बाल्‍टी रखें, कांच की कटोरी में सेंधा नमक रखें और हर 8 से 10 दिन में उसे बदलें. बाथरूम को साफ रखें, उससे बदबू न आएं. बाथरूम-टॉयलेट का दरवाजा बंद रखें.

ये गलतियां न करें

- किराए के घर में रहते हैं, यह सोचकर उसे गंदा न रखें. दीवारों पर पेंट न करा पाएं तो उन्‍हें साफ जरूर करें. घर का हर कोना साफ करें. यदि मकानमालिक अनुमति दे तो सस्‍ता ही सही पेंट कराएं, दरवाजों पर पॉलिश करें. कम से कम घर का मुख्‍य द्वार टूटा, खराब पेंट वाला न रहे.

- किराए का घर है इसलिए सजावट की क्‍या जरूरत है, ऐसा न सोचें. आपकी पॉकेट जितनी इजाजत दे, घर की बालकनी मुख्‍य द्वार सजाएं. लाइटिंग करें, फूल माला, तोरण आदि लगाएं.

(Disclaimer: यह जानकारी वास्तु शास्त्र और ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है. किराए के घर में किसी भी बड़े बदलाव से पहले मकान मालिक से अनुमति लें. Zee News किसी भी वास्तु उपाय की सफलता का दावा नहीं करता, यह सामान्य जानकारी मात्र है.) 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Shraddha Jain

Shraddha Jain

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More