)
बॉलीवुड के बादशाह यानी हम सब के फेवरेट शाहरुख खान का जन्मदिन हो और इंटरनेट पर तहलका न मचे, ऐसा तो हो ही नहीं सकता है. इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला. शाहरुख के इस खास दिन पर फैंस को एक के बाद एक सरप्राइज मिल रहे हैं. जहां फैंस अपने चहेते स्टार का बर्थडे अलग ही अंदाज में सेलिब्रेट कर रहे हैं , तो वहीं दूसरी तरफ उनकी आने वाली फिल्म 'किंग' का धमाकेदार गाना रिलीज हो गया है. एक फैन ने तो सोशल मीडिया पर बेहद प्यारी बात लिख दी कि 'बर्थडे किंग का है, लेकिन असली तोहफा तो हम फैंस को मिल गया है!'.
'किंग' का नया गाना आते ही हर तरफ छा गया है. इस ट्रैक की सबसे खास बात ये है कि इसमें ग्लोबल म्यूजिक स्टार एड शीरन और हमारे सबके फेवरेट अरिजीत सिंह एक साथ आए हैं. दोनों की आवाज का संगम इतना बेहतरीन है कि सुनते ही दिल खुश हो जाए. ऊपर से पर्दे पर शाहरुख खान का वही पुराना कातिलाना अंदाज और साथ में दीपिका पादुकोण की ग्लैमरस केमिस्ट्री ने लोगों का दिल जीत लिया.
Yeh Daur Ishq ka Naseeb Waalon ko milta hai... Jahan Barood ki Khushboo mein Gulab khilta hai... Of Love and other Battles.... This December, #LoveLikeAKing #TuMilJaaye song out now! #KING in cinemas 24.12.26 https://t.co/GQfYaDY2Cx
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) November 1, 2026
इस गाने में शाहरुख की तराशी हुई बॉडी और स्वैग देखकर फैंस दीवाने हुए जा रहे हैं. सोशल मीडिया पर लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं कि ये कोलेब सच में नेक्स्ट लेवल है और शाहरुख हमेशा की तरह इस बार भी छा गए हैं. जन्मदिन का जश्न सिर्फ गाने तक सीमित नहीं रहा, बात इससे कहीं आगे बढ़ चुकी है. हाल ही में मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी-लिंक पर शाहरुख खान के लिए एक बहुत ही खास 'किंग' ट्रिब्यूट इंस्टॉलेशन लगाया गया है. ये नजारा इतना शानदार था कि खुद शाहरुख भी अपनी एक्साइटमेंट को रोक नहीं पाए.
Dost ho toh Google Gemini jaisa.. Thank you for the KING-sized love always.... had to sneak out for a drive to get this photo ha ha.. @GeminiApp https://t.co/z3kLfG2Wf5
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) November 1, 2026
शाहरुख देर रात अपनी गाड़ी निकालकर अकेले ही चुपके से सी-लिंक की तरफ निकल पड़े ताकि इस खूबसूरत ट्रिब्यूट को अपनी आंखों से देख सकें और इसकी एक झलक अपने कैमरे में कैद कर सकें. इस खूबसूरत इंस्टॉलेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर करते हुए शाहरुख ने अपनी जानी-पहचानी मुस्कान और अंदाज में एक पोस्ट लिखा.
एसआरके ने अपनी पोस्ट में इस शानदार ट्रिब्यूट के लिए गूगल जेमिनी का शुक्रिया अदा किया. शाहरुख ने मजाकिया अंदाज में लिखा, 'दोस्त हो तो गूगल जेमिनी जैसा! हमेशा इतना किंग-साइज प्यार देने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद. सच कहूं तो मुझे ये फोटो खींचने के लिए देर रात चुपके से ड्राइव पर निकलना पड़ा, हाहा.' उनका ये पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गया और फैंस उनके इस सिंपल और कूल अंदाज पर फिर से फिदा हो गए.
Aaj phir yaad aaya... Qaatil nahi… Aashiq hoon… #KING In cinemas 24.12.26 https://t.co/Hbgz8ltR1I
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) October 27, 2026
शाहरुख खान के जन्मदिन के इस जश्न ने उनकी फिल्म 'किंग' को लेकर माहौल पूरी तरह गर्म कर दिया है. सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही ये फिल्म 24 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है. फिल्म की स्टारकास्ट भी बेहद दमदार है. इसमें शाहरुख और दीपिका के अलावा अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी और पहली बार बड़े पर्दे पर उनके साथ नजर आने वाली उनकी बेटी सुहाना खान भी शामिल हैं. कुल मिलाकर, बर्थडे का ये तोहफा तो बस एक शुरुआत है, असली धमाका तो दिसंबर में थिएटर्स के अंदर होने वाला है.