App

क्या पुतिन को Gen Z से डर लगता है? अमेरिका के अलर्ट के बाद मॉस्को में नाबालिग गिरफ्तार, एक चेतावनी से कैसे रूस में मची खलबली

हाल में ही अमेरिका रूस को एक अहम खुफिया जानकारी दी थी, जिसमें दावा किया गया कि मॉस्को में एक बड़ा आतंकी हमला हो सकता है. इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है. जानकारी शेयर करने के लिए रूस ने अमेरिका को धन्यवाद भी किया है.

क्या पुतिन को Gen Z से डर लगता है? अमेरिका के अलर्ट के बाद मॉस्को में नाबालिग गिरफ्तार, एक चेतावनी से कैसे रूस में मची खलबली
Image Credit: रूस में जांच एजेंसियों ने नाबालिग को किया गिरफ्तार. (फोटो- एआई)

रूस की राजधानी मॉस्को में एक बड़े हमले की साजिश को लेकर अमेरिका ने अलर्ट किया था. रूस की खुफिया एजेंसी संघीय सुरक्षा सेवा को अमेरिका ने एक अहम जानकारी दी थी, जिसमें आतंकियों की ओर से मॉस्को के मशहूर 'तसारित्सिनो म्यूजियम रिजर्व' को निशाना बनाने की प्लानिंग की बात कही गई थी. अब इस पूरे मामले में एक्शन हुआ है और रूसी पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग लड़के को गिरफ्तार किया.

माना जा रहा है कि समय रहते पुलिस के इस एक्शन से एक बड़ा आतंकी हमला टल गया, जिसमें कई लोगों की जान जा सकती थी. दरअसल, मॉस्को स्थित अमेरिकी दूतावास ने शनिवार को एक अहम जानकारी रूस के साथ शेयर की थी, जिसमें एक बड़े आतंकी हमले की बात कही गई थी. अमेरिकी दूतावास ने रूसी की खुफिया एजेंसी को इनपुट शेयर करते हुए कहा था कि  मॉस्को के मशहूर 'तसारित्सिनो म्यूजियम रिजर्व' को निशाना बनाया जा सकता है।

अमेरिका की जानकारी के बाद रूस में अलर्ट

अमेरिका की ओर से शेयर की गई इस जानकारी के बाद रूस में हाई अलर्ट देखने को मिला. रूस की पुलिस के साथ अन्य सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं और जांच में लग गईं. हालांकि, अमेरिका ने यह स्पष्ट नहीं किया कि इस हमले की प्लानिंग कौन कर रहा है. रविवार को रूस की समाचार एजेंसी ने इस घटना पर एक अहम और विस्तृत रिपोर्ट दी.

रूस की प्रमुख सुरक्षा एजेंसी 'एफएसबी' की ओर से इस मामले पर अपना बयान जारी किया गया. रूसी खुफिया एजेंसी एफएसबी ने कहा कि मामले में एक नाबालिग को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार किया गया संदिग्ध रूस का ही नागरिक है. हाल में ही उसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक पर कुछ वीडियो भी पोस्ट किए थे, जिसमें उसका चेहरा ढका नजर आया. वीडियो में वह हथियार लिए नजर आए और सिर पर टोपी पहना दिख रहा था.  

जांच में एजेंसियों ने क्या पाया?

नाबालिग की गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियां जांच में लग गई, जिसमें पता चला कि अपने टिकटॉक प्रोफाइल पर लड़के ने तसारित्सिनो म्यूजियम से जुड़ी कुछ तस्वीरें भी शेयर की थीं. इन तस्वीरों के कैप्शन में उसने लिखा था कि मुझे जगह मिल गई है. सुरक्षा एजेंसियों ने माना कि यह संदिग्ध लड़का एक नव नाजी टेलीग्राम चैनल का सदस्य भी था. फिलहाल सुरक्षा कारण की वजह से संदिग्ध की पहचान उजागर नहीं की गई है.

अमेरिका को रूस ने कहा- थैंक्यू

अमेरिका की ओर से शेयर की गई इस जानकारी को लेकर रूस ने यूएसए को समय पर मदद करने के लिए धन्यवाद भी दिया है. एफएसबी ने कहा कि हम खुफिया जानकारी देने के लिए अमेरिकी पक्ष के आभारी हैं. बता दें कि तसारित्सिनो म्यूजियम काफी बड़ा और पर्यटक स्थान है. यह एक शाही महल है, जहां पर छुट्टिया मनाने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं.

अलर्ट के बाद बंद कर दिया गया था पार्क

गौरतलब है कि अमेरिका से मिले इनपुट के बाद खतरे को देखते हुए शनिवार को ही 'तसारित्सिनो म्यूजियम रिजर्व' को बंद कर दिया गया था. वहां जो लोग भीतर मौजूद थे, केवल उन्हें ही बाहर जाने की अनुमति थी. बता दें कि यह कोई पहली बार नहीं है, जब अमेरिका ने रूस को किसी हमले को लेकर आगाह किया हो. इससे पहले साल 2024 में भी अमेरिका ने एक बड़े हमले को लेकर अलर्ट जारी किया था.

अमेरिकी हमले के बाद ही मॉस्को के एक कॉन्सर्ट हॉल पर आईएसआईएस-के ने बड़ा हमला किया. अंधाधुंध फायरिंर में 140 लोगों की जान गई थी. पिछले कुछ समय में रूस और अमेरिका के रिश्तों में नरमी देखने को मिली है. अमेरिका और रूस के बीच एक डीजल समझौता भी हुआ. यही कारण वाशिंगटन और कीव के बीच तनाव बढ़ गया है. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

abhinav tripathi

abhinav tripathi

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखना पसंद है। वैश्विक घटनाक्रम के किसी भी जटिल मुद्दे को आसान भाषा में समझाना अच्छी तरीके से आता है। इससे पहले जागरण डॉट कॉम के साथ सब एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं।  करियर की शुरुआत एक सैटेलाइट चैनल से की थी। पत्रकारिता की पढ़ाई काशी विद्यापीठ वाराणसी से की है। 
Read More