)
अमेरिका के फ्लोरिडा में रविवार (1 नवंबर) को बड़ा विमान हादसा देखने को मिला. यहां एक बिजनेस जेट विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे विमान में सवार सभी 9 लोगों की मौत हो गई. अमेरिकी परिवहन सचिव शॉन डफी ने इस विमान हादसे की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि रविवार दोपहर 12:50 बजे (ET) फ्लोरिडा के क्रेस्टहेवन के पास एक रिहायशी इलाके में 'लियरजेट 60' विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. डफी ने बताया कि यह विमान ऑस्टिन, टेक्सास से उड़ान भरकर बहामास जा रहा था, लेकिन रास्ते में हादसे का शिकार हो गया. हादसे में विमान सवार सभी 9 लोगों की मौत हो गई. उन्होंने इस हादसे पर शोक जताते हुए सभी मरने वालों को श्रद्धांजलि दी.
Today's plane crash in Palm Beach County, Florida is a horrific tragedy Here's what we know: - At 12:50 PM ET, a Learjet 60 crashed in a neighborhood near Cresthaven, FL - All 9 people on board were killed - The aircraft departed from Austin, Texas, and was headed to the Bahamas - The FAA is sending a team to the scene to support the @NTSB's investigation Please join me in praying for the families and loved ones of those we lost — @FAANews & @USDOT are closely monitoring this crash and will share updates as we learn more
— Secretary Sean Duffy (@SecDuffy) November 1, 2026
विमान हादसे का वीडियो वायरल
डफी ने बताया कि नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) इस हादसे की जांच करेगा, इस काम में मदद के लिए फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) की एक टीम को भेजा गया है. अमेरिकी न्यूज चैनल्स के मुताबिक, विमान अचानक तेजी से नीचे आया और रिहायशी इलाके में सड़क के पास गिरकर आग की लपटों में घिर गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि सड़क पर बड़ा गड्ढा बन गया और वहां आग फैल गई. इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है.
Here is the Palm Beach, Florida plane crash in slow motion. What happens next is one of the most insane things I have ever seen… Mexican teenagers walk DIRECTLY across the burning crash scene… BAREFOOT ⚠️ How are we supposed to live in a society alongside people this idiotic and inconsiderate?
— Aliholly (@Housebots) November 1, 2026
तबाही का मंजर देख सहमे लोग
वीडियो में साफ दिख रहा है कि विमान बड़ी तेजी से नीचे आता है और सड़क पर मिसाइल की तरह गिरता हुआ दिख रहा है. सड़क से टकराते ही आग का एक गोला उठता है. विमान गिरने से सड़क पर काफी बड़ा गड्ढा बन गया. वीडियो में चारो तरफ चीख-पुकार करते हुए लोग भागते हुए नजर आ रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह विमान रिहायशी इलाके से कुछ ही दूरी पर गिरा था. ऑस्टिन-बर्गस्ट्रॉम इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रवक्ता जिम रेनॉल्ड्स ने इस हादसे को एक बड़ी त्रासदी बताया है.
इस साल कितने प्लेन हादसे हुए?
एविएशन सेफ्टी नेटवर्क (ASN) के डेटाबेस के अनुसार, इस वर्ष अब तक दुनिया भर में 600 से अधिक छोटे-बड़े विमानन हादसे दर्ज किए गए हैं.