बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है. इसके प्रभाव से रांची समेत पूरे झारखंड में 27 से 30 अक्टूबर तक बारिश, हवा और वज्रपात की आशंका है. मौसम विभाग के अनुसार, हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.
बिहार में अगले कुछ दिनों में मौसम बदलने के आसार हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, 28 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच राज्य के कई इलाकों में बारिश, मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना है. वहीं, झारखंड में भी मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है.
झारखंड में सुबह-शाम ठंड लग रही है, तो दोपहर में लोगों को धूप सता रही है. वहीं, मौसम विभाग की माने तो राज्य में आज भी बारिश होने की संभावना नहीं है. आने वाले दिनों में भी मौसम का हाल कुछ ऐसा ही रहने वाला है.
झारखंड के कुछ जिलों में ठंड का एहसास होने लगा है. पलामू, लातेहार और रांची समेत कई जिलों में अब रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. आइए जानते हैं कि आज (23 अक्टूबर, 2026) आने वाले दिनों को लेकर मौसम विभाग ने क्या अपडेट जारी किया है?