SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

झारखंड में चक्रवात का असर: बारिश-तेज हवा के साथ बढ़ रही ठंड, करवा चौथ का चांद नजर आएगा या नहीं?

झारखंड में चक्रवात का असर दिख रहा है. आज करवा चौथ का त्यौहार भी है. झारखंड में भी इस त्योहार को मनाया जाता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि आज, 29 अक्टूबर को राज्य में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है.

Written By Ranjana Kumari
Published: Oct 29, 2026, 06:45 AM IST | Updated: Oct 29, 2026, 07:18 AM IST
Image Credit: झारखंड वेदर अपडेट (AI IMAGE)
Join

बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान अर्नब का असर झारखंड दिखाई दे रहा है. बीते दिन यानी कल (28 अक्टूबर, 2026) भी राज्य के अधिकांश जिलों में तेज हवा के साथ बारिश हुई. वहीं, बारिश के कारण राज्य में ठंड भी होने लगी है. आज के मौसम की बात करें, तो मौसम विभाग ने 29 अक्टूबर के लिए भी राज्य के कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. आइए जानते हैं किन जिलों में बारिश होगी और तापमान कैसा रहेगा-

29 अक्टूबर के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

झारखंड के मौसम को लेकर मौसम विभाग की तरफ से 29 अक्टूबर 2026 के लिए महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया गया है. जारी अपडेट के अनुसार, राज्य के अलग-अलग जिलों में बारिश, वज्रपात होने की संभावना है. मौसम विभाग ने येलो और ओरेंज अलर्ट भी जारी किया है. वहीं, करवा चौथ पर बादलों के छाए रहने से चांद को देखने में परेशानी हो सकती है. 

झारखंड के सभी जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग की मानें, तो आज से लेकर 31 अक्टूबर तक गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, लातेहार, लोहरदगा, रांची, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां और पूर्वी सिंहभूम में बारिश होने की संभावना है.

ऑरेंज अलर्ट वाले जिले 

मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इस दौरान गर्जन (Thunderstorm), बिजली चमकने (Lightning) और 50 से 60 किमी/घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. इन जिलों में गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, रांची, रामगढ़, बोकारो, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां और पूर्वी सिंहभूम.

येलो अलर्ट वाले जिले

मौसम विभाग ने कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, जामताड़ा और धनबाद में येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान इन जिलों में भी वज्रपात, बिजली चमकने और 30 से 40 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है.

राज्य में तापमान का हाल- 

यह भी पढ़ें: यूपी में बदला मौसम: चक्रवात 'अर्नब' से 25+ जिलों में झमाझम बारिश, करवाचौथ का चांद देखना होगा मुश्किल!
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES