App

एमपी में 'अर्नब' का असर! 9 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 40 KM/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात अर्नब के बाद मध्य प्रदेश के 31 जिलों में बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है. रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट में भारी बारिश का अलर्ट है.

एमपी में 'अर्नब' का असर! 9 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 40 KM/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Image Credit: मध्य प्रदेश के 31 जिलों में बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है

बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात 'अर्नब' का असर अब मध्य प्रदेश के मौसम पर साफ तौर पर दिख रहा है और राज्य के बड़े हिस्से में बारिश और तेज हवाओं का दौर लगातार जारी है. मौसम विभाग केंद्र भोपाल ने मध्य प्रदेश के 31 जिलों में बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है. इनमें से पूर्वी मध्य प्रदेश के 9 जिलों भारी से अति भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है. इसके साथ ही कई जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बारिश का यह दौर आगामी 30 और 31 अक्टूबर तक लगातार जारी रहेगा.

9 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग केंद्र भोपाल ने रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जहां भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी है. इन जिलों में साढ़े चार इंच तक बारिश हो सकती है. इसके अलावा जबलपुर, कटनी, पन्ना, छतरपुर, दमोह, नरसिंहपुर, सिवनी और छिंदवाड़ा में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है. राजधानी भोपाल के अलावा नर्मदापुरम, विदिशा, रायसेन और सीहोर में गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं.

बारिश के बाद कई जिलों में गिरा तापमान

इस मौसमी बदलाव के चलते कई जिलों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और भोपाल में न्यूनतम तापमान गिरकर 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. राजधानी भोपाल में आज (29 अक्टूबर) अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 31 अक्टूबर तक राज्य के ज्यादातर जिलों में इसी तरह का मौसम बना रहेगा.

शाजापुर में न्यूनतम तापमान गिरकर 12.8 डिग्री

बारिश के बाद तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट शाजापुर में दर्ज की की गई है और न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है. इसके अलावा पचमढ़ी में 15.2 डिग्री सेल्सियस, धार में 15.4 डिग्री सेल्सियस, आगर-मालवा में 15.9 डिग्री सेल्सियस, नीमच में 16 डिग्री  सेल्सियस और छतरपुर के नौगांव में 16 डिग्री  सेल्सियस दर्ज किया गया है. आंधी-बारिश के बाद कई जिलों में दिन के तापमान में भी गिरावट हुई है.

मंडला में मौसम का यू-टर्न, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश

चक्रवात 'अर्नब' को लेकर मौसमी हलचल के बीच मंडला जिले में मौसम ने अचानक करवट ली है. बम्हनी क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ हुई जोरदार बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया. अचानक बदले मौसम से लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं तेज हवाओं और बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित होने की आशंका भी बढ़ गई है. मौसम के इस बदले मिजाज को देखते हुए लोगों से मौसम विभाग के आधिकारिक पूर्वानुमान पर नजर रखने और खराब मौसम के दौरान सतर्कता बरतने की अपील की गई है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Sumit Rai

Sumit Rai

न्यूज़ मीडिया में 13 सालों से अधिक के अनुभव के साथ सुमित राय एक डिजिटल पत्रकार हैं. वर्तमान में सुमित राय Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम के लीड की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, प्रशासनिक फैसलों, क्राइम और हाइपरलोकल मुद्दों के सटीक और गहरे विश्लेषण पर उनकी मजबूत पकड़ है.भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद सुमित ने मीडिया जगत में अपनी पहचान बनाई. अपने करियर के दौरान उन्होंने राजस्थान पत्रिका, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और लोकमत हिंदी जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. ग्राउंड रिपोर्टिंग के साथ-साथ जटिल राजनीतिक और सामाजिक घटनाक्रमों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' और 'ओपिनियन' लिखना उनकी मुख्य पहचान है. वे न्यूज़ डेस्क मैनेजमेंट और क्वालिटी एश्योरेंस के उच्च मानकों को बनाए रखते हैं, ताकि पाठकों तक प्रामाणिक, निष्पक्ष और तथ्य-आधारित खबरें ही पहुंचे.सुमित राय से संपर्क करने के लिए आप उन्हें sumit2.kumar@zeemedia.com पर ईमेल कर सकते हैं. इसके अलावा, आप एक्स (ट्विटर), फेसबुक और लिंक्डइन पर उनके हैंडल @imSumitKRai के जरिए उनसे सीधे जुड़ सकते हैं.
Read More