SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'पहली बार कपिल सिब्बल पसंद आए...': वोट चोरी विवाद के बीच रिजिजू ने शेयर किया कांग्रेस नेता का पुराना वीडियो; राहुल गांधी को दिखाया आईना

दिल्ली में इंडिया गठबंधन का देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन जारी है. इस बीच किरेन रिजिजू ने कपिल सिब्बल का पुराना वीडियो शेयर किया. रिजिजू ने कहा कि इस वीडियो ने कांग्रेस के फर्जी वोट चोरी ड्रामा को उजागर कर दिया.

Written By abhinav tripathi
Published: Oct 07, 2026, 11:49 AM IST | Updated: Oct 07, 2026, 12:44 PM IST
Image Credit: किरेन रिजिजू ने कांग्रेस को दिखाया आईना. (फाइल फोटो)
Join

देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के विरोध मार्च के बीच किरेन रिजिजू ने पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल का एक पुराना वीडियो शेयर करते हुए कांग्रेस पर तंज कसा है. केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री रिजिजू ने कांग्रेस के वोट चोरी के आरोपों पर पलटवार किया. रिजिजू ने कहा कि वरिष्ठ वकील और पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने खुद संसद में बताया था कि वोटर लिस्ट से नाम कैसे हटाए जाते हैं.

दरअसल, किरेन रिजिजू की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कपिल सिब्बल का एक पुराना वीडियो शेयर किया गया. इस वीडियो में सिब्बल सदन को संबोधित करते हुए नजर आ रहे हैं. रिजिजू ने कहा कि कपिल सिब्बल की यह पुरानी बात काफी महत्वपूर्ण है और इस वीडियो ने कांग्रेस के फर्जी वोट चोरी ड्रामा को उजागर कर दिया है.

किरेन रिजिजू का कांग्रेस पर हमला

एक्स पोस्ट में वीडियो शेयर करते हुए किरेन रिजिजू ने लिखा कि मुझे कपिल सिब्बल पसंद नहीं हैं, क्योंकि वह हमेशा भ्रष्ट, चरमपंथी और असामाजिक तत्वों को बचाते हुए पाए जाते हैं. पहली बार मुझे वह पसंद आए क्योंकि उन्होंने कानून मंत्री के रूप में संसद में अपने पुराने भाषण के जरिए कांग्रेस पार्टी के फर्जी वोट चोरी ड्रामे को उजागर किया है.

सबसे खास बात है कि किरेन रिजिजू का यह पोस्ट ऐसे समय पर आया है, जब वोटर लिस्ट और वोटरों के नाम हटाने को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच एक बड़ा टकराव चल रहा है. कांग्रेस का आरोप है कि चुनाव आयोग बीजेपी के साथ मिलकर वोटर लिस्ट से लोगों के नाम काट रहा है. इससे बड़ी संख्या में लोग वोट नहीं कर पा रहे हैं.

कपिल सिब्बल ने वीडियो ने क्या कहा?  

शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि कपिल सिब्बल कह रहे हैं कि मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि नामों को हटाना तीन श्रेणियों में आता है. उदाहरण के लिए यदि कोई व्यक्ति एक विधानसभा क्षेत्र दूर जाता है, तो उसका नाम हटाया जाता है. वह इस लिस्ट में अभी भी रहेगा, लेकिन वह दूसरे विधानसभा क्षेत्र में मतदाता होगा. अगर किसी मतदाता का नाम दो जगहों पर दर्ज है, तो अपना निवास बदल सकता है, लेकिन वोटर लिस्ट में नाम बना रहता है. हालांकि, एक नाम को रद्द करना होगा. इसके बाद तीसरी बात है कि जब किसी व्यक्ति का निधन हो जाता है, तो उसका नाम हटाया जाएगा.

वीडियो में कपिल सिब्बल ने बताया कि अगर किसी के नाम गलत तरीके से हटाए गए हैं, तो उनके पास भी विकल्प है. सिब्बल ने कहा कि जिन व्यक्तियों के नाम गलत तरीके से हटाए गए हैं, वे चुनाव अधिकारी के पास जाकर उनसे अपना नाम दर्ज करने के लिए कह सकते हैं. अब किरेन रिजिजू ने सिब्बल के इसी बयान को सामने रखकर कांग्रेस के प्रदर्शन पर सवाल खड़े किए हैं. रिजिजू ने तर्क दिया कि वोटर लिस्ट से नाम हटाने की अपनी एक प्रक्रिया है. 

यह भी पढ़ें: विकसित भारत का पथ, मोदी की महाशपथ: PM ने दिया We Will Do It का नारा; बताया मिशन 2047 का रोडमैप

यह भी पढ़ें: बैरिकेड पर राहुल, तो प्रियंका गेट पर चढ़ीं, आकाशवाणी में धरना, हिरासत और फिर रात में रिहाई; विपक्ष के मार्च में क्या-क्या हुआ
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखना पसंद है। वैश्विक घटनाक्रम के किसी भी जटिल मुद्दे को आसान भाषा में समझाना अच्छी तरीके से आता है। इससे पहले जागरण डॉट कॉम के साथ सब एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं।  करियर की शुरुआत एक सैटेलाइट चैनल से की थी। पत्रकारिता की पढ़ाई काशी विद्यापीठ वाराणसी से की है। 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES