App

विकसित भारत का पथ, मोदी की महाशपथ: PM ने दिया We Will Do It का नारा; बताया मिशन 2047 का रोडमैप

पीएम मोदी को सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे हो गए हैं. उन्होंने इसी दिन साल 2001 में गुजरात के सीएम पद की शपथ ली. इसके बाद वह लगातार 4 बार गुजरात के सीएम बने और फिर तीन बार से प्रधानमंत्री हैं.

विकसित भारत का पथ, मोदी की महाशपथ: PM ने दिया We Will Do It का नारा; बताया मिशन 2047 का रोडमैप
Image Credit: सार्वजनिक जीवन में पीएम मोदी के 25 साल पूरे हो गए हैं.

सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने के मौके पर बुधवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. पीएम मोदी ने कहा कि साल 2001में जब मैंने गुजरात के सीएम पद की शपथ ली थी, तब सोचा नहीं कि यह पड़ाव भी आएगा. 7 अक्टूबर यानी आज लोगों की सेवा करते हुए मुझे 25 साल बीत गए हैं. यह जनता-जनार्दन के लगातार समर्थन का नतीजा है.

'आज जहां हूं, कार्यकर्ताओं-जनता की वजह से हूं'

पीएम मोदी ने आगे कहा, 'मैं आज मंदिर गया जहां जाकर मैंने देश के नागरिकों और अपने लिए भी प्रार्थना की. मैंने भगवान से कहा कि मुझे और ज्यादा ऊर्जा दीजिए ताकि मैं देशवासियों की सेवा कर पाऊं. 

पीएम मोदी ने आगे कहा, 'इस दौरान कई चुनाव हुए. चाहे विधानसभा चुनाव हों या संसदीय चुनाव, लोगों ने हमेशा मुझे अपनी सेवा के लिए चुना है. आज मैं जहां भी हूं, जिस भी पद पर हूं, उसमें सबसे बड़ा योगदान लोगों का ही है. लाखों भारतीयों का भरोसा और अनगिनत पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत हमेशा मेरी सबसे बड़ी ताकत रही है.'

 हर दिन नया सीखने की कोशिश

पीएम ने कहा कि देश ने मुझे बहुत कुछ दिया है. इसलिए, देश के प्रति मेरी जिम्मेदारी भी सबसे बड़ी है. और मेरा पक्का मानना ​​है कि देश के हर नागरिक का मुझ पर सबसे पहला हक है. जनता का यह 25 साल का भरोसा और 25 साल का अनुभव एक बहुत बड़ी पूंजी है. और यह पूंजी सिर्फ मोदी की नहीं है; यह पूंजी देश की है. भारत माता की हर संतान का इस पूंजी पर हक है.

उन्होंने आगे कहा, 'मुझे याद है कि जब मैं वडनगर में स्कूल जाता था, तो हमारे मास्टर जी हमें तरह-तरह की बातें सिखाते थे, और क्लास में सबसे पहले पहुंचने वाले छात्रों में मेरा नाम हमेशा शामिल होता था. सीखने की वह ललक मेरे जीवन का हिस्सा बन गई, और आज भी मैं खुद को एक छात्र ही मानता हूं. मैं हर दिन कुछ नया सीखने की कोशिश करता हूं.'

पीएम ने दिया- We Will Do it का नारा

पीएम मोदी ने कहा कि आज का दिन यादों का नहीं है. यह अपने संकल्पों को और ज्यादा ऊर्जा देने का दिन है. ये दिन कुछ इरादों को व्यक्त करने का दिन है, जो कहता है हम करके रहेंगे. इसके बाद पीएम मोदी ने We Will Do it का नारा दिया. पीएम मोदी ने कहा कि 2047 तक विकसित भारत- हम इसे करके रहेंगे! आत्मनिर्भर भारत! ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब! ओलंपिक की मेजबानी! अंतरिक्ष में कदम रखना! यह ऊर्जा और आत्मविश्वास अद्भुत है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Rachit Kumar

Rachit Kumar

रचित कुमार जी न्यूज डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर हैं. देश, दुनिया और डिफेंस की खबरों को आसान भाषा में बताने में महारत हासिल है. जी न्यूज से मई 2022 में जुड़े और शिफ्ट देखने का 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. जी न्यूज में Best Performer अवॉर्ड भी मिल चुका है. जी न्यूज, आजतक और एबीपी न्यूज में शिफ्ट देखते हुए महामहिम, बिहार के बाहुबली सीरीज शुरू की और कई एक्सप्लेनर खबरों पर काम किया.  इंडिया न्यूज और जनसत्ता में शिफ्ट देखने के साथ-साथ ट्रैफिक लाने वाली खबरों को तवज्जो दी. नवभारत टाइम्स से करियर की शुरुआत हुई और वहां तकरीबन ढाई साल तक फ्रंट पेज 2 और देश-विदेश के पन्नों की जिम्मेदारी संभाली. जर्नलिज्म में पोस्टग्रेजुएट और IIMC से डिप्लोमा करने  वाले रचित कुमार 13 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. आप Rachit.kumar@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More