SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

परिसीमन बिल से पहले लोकसभा में बदली 97 सांसदों की सीटें, INDIA ब्लॉक से दूर बैठेंगे DMK सांसद; स्पीकर का फैसला

लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन में सांसदों की बैठने की व्यवस्था में बदलाव का फैसला लिया है. अब डीएमके के सांसद इंडिया ब्लॉक के नेताओं के साथ नहीं बैठेंगे. इसके अलावा सुप्रिया सुले की सीट में भी बदलाव किया गया है.

Written By abhinav tripathi
Published: Nov 29, 2026, 07:00 IST | Updated: Nov 29, 2026, 07:18 IST
Image Credit: लोकसभा में बदल गई सांसदों के बैठने की व्यवस्था. (फाइल फोटो)
Join

सोमवार (30) से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र के दूसरे चरण से पहले लोकसभा में सांसदों की बैठने की व्यवस्था में बदलाव किया गया है. सोमवार से लोकसभा में 97 सांसदों की बैठने की व्यवस्था बदल जाएगी. जिन सांसदों की सीटिंग व्यवस्था में बदलाव की मंजूरी लोकसभा में मिली है, उनमें DMK के 22 और NCP (SP) के 8 सांसद शामिल हैं. इसके अलावा बाकी बदलाव इसी के चलते किए गए हैं.

दरअसल, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का यह फैसला ऐसे समय पर आया है, जब सोमवार (30 नवंबर) से सदन में संविधान संशोधन के प्रस्ताव पर चर्चा शुरू होने वाली है. इस प्रस्ताव में महिला आरक्षण को परिसीमन से जोड़ने की बात कही गई है. इस बिल का डीएमके ने समर्थन किया है.

डीएमके ने किया परिसीमन बिल का समर्थन

सदन में पेश होने वाले महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर डीएमके ने अपना समर्थन दिया है.  हालांकि, NSC (SP) ने  अभी तक इस मुद्दे पर अपना आधिकारिक रुख स्पष्ट नहीं किया है. वैसे कहा जा रहा है कि एनसीपी (एसपी) ने कुछ शर्तें रखी हैं, ऐसे में अगर ये पूरा होता है, तो एनसीपी (एसपी) बिल का समर्थन कर सकती है. बता दें कि इससे पहले मई के महीने में डीएमके और कांग्रेस के बीच तमिलनाडु में गठबंधन टूट गया था, जिसके बाद डीएमके ने लोकसभा अध्यक्ष से अलग बैठने की मांग की थी.

शरद पवार के सांसदों को भी नई सीटें

इसके अलावा एनसीपी (SP) के 8 सांसदों को भी नई सीटें दी गई हैं. ऐसे में इस फेरबदल के कारण कई अन्य सांसदों की सीटिंग व्यवस्था भी बदलनी पड़ी है. सूत्रों के अनुसार, नई सीटिंग व्यवस्था के अंतर्गत NCP (SP) की सुप्रिया सुले अब DMK की कनिमोझी, दयानिधि मारन और ए. राजा के साथ बैठेंगी. ऐसे में 30 नवंबर से शुरू हो रहे मानसून सत्र के दूसरे चरण में कुछ सांसद नई जगह पर बैठे नजर आएंगे.

बताया जाता है कि इस सीटिंग व्यवस्था का असर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और शिवसेना (UBT) के सांसदों पर भी देखने को मिलेगा. बता दें कि इसी साल मई में तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद कांग्रेस ने डीएमके के साथ छोड़ दिया था और विजय की टीवीके के साथ गठबंधन कर लिया था. इसके बाद डीएमके ने कांग्रेस से गठबंधन तोड़ दिया था.

अप्रैल में नहीं पास हो पाया था बिल

इससे पहले अप्रैल में केंद्र सरकार ने महिला आरक्षण और परिसीमन बिल को संसद में पेश किया था. हालांकि, उस दौरान दो-तिहाई बहुमत न होने का कारण बिल नहीं पास कराया जा सकता था. अब माना जा रहा है कि सरकार ने बिल पास कराने के लिए जरूरी संख्याबल की व्यवस्था कर ली है और सोमवार को इस बिल को संसद में लाया जाना है.

गौरतलब है कि डीएमके ने स्पष्ट किया था कि किसी भी स्थिति में अगर परिसीमन होता है, तो लोकसभा सीटों में तमिलनाडु का 7.18 प्रतिशत हिस्सा बरकरार रहना चाहिए. बता दें कि संविधान (132वां संशोधन) विधेयक 2026 के तहत लोकसभा की अधिकतम सदस्य संख्या बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव है. इसमें राज्यों से 815 और केंद्र शासित प्रदेशों से 35 सदस्य हो सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: नागरिकता 1983 में मिली, तो 1980 की वोटर लिस्ट में कैसे जुड़ा सोनिया गांधी का नाम? दिल्ली पुलिस की रिपोर्ट ने बढ़ाया सस्पेंस

यह भी पढ़ें: Total Recall: परिसीमन का 50 साल पुराना समझौता, जिसकी कहानी संविधान सभा से शुरू हुई

संबंधित खबरें

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखना पसंद है। वैश्विक घटनाक्रम के किसी भी जटिल मुद्दे को आसान भाषा में समझाना अच्छी तरीके से आता है। इससे पहले जागरण डॉट कॉम के साथ सब एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं।  करियर की शुरुआत एक सैटेलाइट चैनल से की थी। पत्रकारिता की पढ़ाई काशी विद्यापीठ वाराणसी से की है। 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES