)
कांग्रेस की राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी के वोटर लिस्ट विवाद इन दिनों सुर्खियों में हैं. इस मामले में दिल्ली पुलिस ने राऊज एवेन्यू कोर्ट में अपनी जांच रिपोर्ट सबमिट कर दी है. शिकायतकर्ता विकास त्रिपाठी का आरोप है कि सोनिया गांधी ने 1983 में भारतीय नागरिकता मिलने से 3 साल पहले ही वोटर लिस्ट में अपना नाम जुड़वा लिया था. पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि निर्वाचन अधिकारी ने 1980 और 1983 की वोटर लिस्ट में उनका नाम होने की पुष्टि की है.
हालांकि, उस वक्त नाम जुड़वाने के लिए भरे गए फॉर्म-6 और अन्य जरूरी दस्तावेज अभी तक नहीं मिल सके, जिनकी जांच चल रही है. पुलिस ने नई दिल्ली के जामनगर हाउस स्थित जिलाधिकारी (DM) कार्यालय को नोटिस भेजकर साल 1980 और 1983 की वोटर लिस्ट का रिकॉर्ड मांगा था. इसके जवाब में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO) ने चिट्ठी लिखकर यह जानकारी प्रोवाइड कराई है.
#WATCH | Delhi: Advocate Vikas Tripathi says, "The Investigating Officer (IO) stated that the claims made in our complaint that Sonia ji's name appeared on the voter list in 1980, 1981, 1982, and 1983 stand confirmed. According to the MHA report, Sonia Gandhi ji acquired Indian citizenship on April 30, 1983, and prior to that, she was a citizen of Italy. They stated that they have sought some report from the Election Commission, which is awaited. The judge was not satisfied with this and has summoned their SHO, with the next date fixed for December 14... When everything is clear, why are you not registering an FIR?"
— ANI (@ANI) November 28, 2026
पुलिस ने गृह मंत्रालय के विदेशी नागरिक विभाग को भी एक नोटिस भेजा था. गृह मंत्रालय से मिले रिकॉर्ड और दस्तावेजों के मुताबिक, सोनिया गांधी को 30 अप्रैल 1983 को भारतीय नागरिकता दी गई थी.
पुलिस ने दिल्ली के कश्मीरी गेट स्थित मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) ऑफिस के रिकॉर्ड रूम इंचार्ज को दो नोटिस जारी कर कुछ और जानकारियां मांगी हैं. लेकिन पुलिस रिपोर्ट जमा होने तक इन नोटिसों पर कोई जवाब नहीं आया था. राऊज एवेन्यू कोर्ट ने जांच पूरी करने के लिए पुलिस को मोहलत दे दी है. अदालत में अब इस केस की अगली सुनवाई 14 दिसंबर को तय की गई है.
वकील विकास त्रिपाठी ने 24 अगस्त 2025 को यह शिकायत दर्ज कराई थी. उनका आरोप है कि सोनिया गांधी को भारतीय नागरिकता मिलने से पहले ही उनका नाम वोटर लिस्ट में जोड़ दिया गया था. इस केस की सुनवाई एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट विनोद जोशी की अदालत में हो रही है. शनिवार को दिल्ली पुलिस के तुगलक रोड थाने के सब इंस्पेक्टर यशवंत ने कोर्ट में अपनी एक्शन टेकन रिपोर्ट (ATR) दाखिल की.