भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /धर्म
  • /राशिफल
  • /धनु दिसंबर 2026 मासिक राशिफल: करियर के मामले में बेहतरी होगा महीना, बढ़ेगा धनु राशि वाले का आत्मविश्वास!

धनु दिसंबर 2026 मासिक राशिफल: करियर के मामले में बेहतरी होगा महीना, बढ़ेगा धनु राशि वाले का आत्मविश्वास!

धनु राशि के लिए दिसंबर 2026 का मासिक राशिफल क्या कहता है, जातकों के करियर में किस तरह के बदलाव आएंगे, क्या जातकों के लिए इस महीने यात्रा के योग बन रहे हैं? आइए इन सभी सवालों के जवाब पाने के लिए पढ़ें धनु राशि का दिसंबर 2026 मासिक राशिफल.

Written ByDr. Ajay Bhambi Edited ByPadma Shree Shubham
Published: Nov 28, 2026, 19:45 IST|Updated: Nov 28, 2026, 19:49 IST
joinshare
धनु दिसंबर 2026 मासिक राशिफल: करियर के मामले में बेहतरी होगा महीना, बढ़ेगा धनु राशि वाले का आत्मविश्वास!

धनु राशि वालों के लिए दिसंबर का महीना कोई शुभ समाचार लेकर आ सकता है, इसके साथ ही जातकों के करियर में भी कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. कुल मिलाकर दिसंबर का यह पूरा महीना धनु राशि के लिए कैसा बीतने वाला है, ये जानने के लिए हमें जानना होगा कि ग्रहों की स्थितियां इस राशि के लिए कैसी हैं. आइए इस लेख में धनु राशि का मासिक राशिफल विस्तार से.

धनु राशि के लिए ग्रहों की स्थितियां

2 दिसंबर को बुध ग्रह धनु राशि से द्वादश भाव में आ जाएगा. शनि धनु राशि से चतुर्थ भाव में चल रहा है. यानी आपकी पनौती चल रही है या ढैय्या चल रही है. शनि 11 दिसंबर से सीधी चाल चलेगा जिससे उसका अशुभ प्रभाव कम हो जाएगा. पनौती का प्रभाव कम हो जाएगा. गुरु बृहस्पति धनु राशि से नवम भाव में चल रहे हैं जो जल्द वक्री चाल चलेंगे. सूर्य का प्रवेश धनु राशि में ही 16 दिसंबर को हो जाएगा. ग्रहों की स्थितियों के अनुसार देखें धनु राशि के लिए यह महीना बहुत ही बढ़िया बीतेगा. 

धनु करियर राशिफल दिसंबर 2026: इस महीने धनु राशि के जातक बड़े-बड़े प्लान बनाएंगे और उस पर काम भी शुरू कर सकते हैं. नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं और उसके लिए प्लान बनाते हैं तो इसके लिए यह समय अच्छा रहेगा. नए व्यवसाय को शुरू करने की प्लानिंग के लिए महीना अच्छा है. नौकरी या वर्तमान व्यवसाय में परिवर्तन लाना या उसे बढ़ाना चाहते हैं तो इसके लिए भी यह महीना अच्छा है. आपके काम तेजी से होंगे और कार्यों में सफलता भी मिलेगी. कंपटीशन की तैयारी कर रहे हैं या कोई भविष्य की योजनाएं बना रहे हैं तो इसके भी अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं. लेखक, साहित्यकार, फिल्म मेकिंग या किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो इनसे भविष्य में शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं.

धनु मनी राशिफल दिसंबर 2026: आपका कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है तो उसका फैसला आपके पक्ष में रहेगा. पैतृक संपत्ति को लेकर कोई मामला फंसा हुआ है तो इस महीने कोर्ट से उसका हल मिलने की प्रबल संभावना है. आपसी सहमति से हल पाने का प्रयास भी सफल हो सकता है.

धनु ट्रैवल राशिफल दिसंबर 2026: सूर्य जब धनु राशि में प्रवेश कर जाएगा, जिससे जातकों की हिम्मत और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी. कठिन कार्यों को भी जातक  आसानी से कर पाएंगे. नए संबंध बनेंगे जिनसे आपको लाभ होगा. इस महीने यात्राओं का सिलसिला बना रहेगा. आपके लिए ये यात्राएं बहुत उपयोगी सिद्ध होंगी. दिसंबर के महीने में आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है.

(Disclaimer- यह सामग्री ज्योतिषीय गणनाओं, पारंपरिक मान्यताओं एवं विभिन्न भविष्यफल पद्धतियों की व्याख्याओं पर आधारित है. राशिफल में दी गई जानकारी सामान्य ज्योतिषीय आकलन है. व्यक्ति विशेष पर इसके प्रभाव उसकी जन्म कुंडली, ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा एवं अन्य व्यक्तिगत कारकों के अनुसार भिन्न हो सकते हैं. इसे किसी निश्चित परिणाम, दावे या निर्णय का आधार न माना जाए.)

और पढ़ें- तुला दिसंबर 2026 मासिक राशिफल: इस महीने अचानक करनी पड़ सकती है यात्रा, मिलेगा रुका हुआ धन!

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Rashifal

About the Author

    Dr. Ajay Bhambi

    Dr. Ajay Bhambi

    डॉ. अजय भाम्बी | ज्योतिषाचार्य, नक्षत्र मेडिटेशन विशेषज्ञ एवं वैदिक ज्योतिष विश्लेषकडॉ. अजय भाम्बी भारत के प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्यों में से एक हैं, जिन्हें वैदिक ज्योतिष, नक्षत्र विज्ञान, राशिफल विश्लेषण, वास्तु और आध्यात्मिक अध्ययन के क्षेत्र में चार दशकों से अधिक का अनुभव प्राप्त है. वे अपनी सटीक ज्योतिषीय व्याख्याओं, नक्षत्र आधारित जीवन मार्गदर्शन और आध्यात्मिक दृष्टिकोण के लिए देश-विदेश में जाने जाते हैं.डॉ. भाम्बी ने नक्षत्र मेडिटेशन (Nakshatra Meditation) की अवधारणा विकसित की, जिसके माध्यम से व्यक्ति अपने जन्म नक्षत्र, व्यक्तित्व, जीवन उद्देश्य और आंतरिक क्षमताओं को बेहतर ढंग से समझ सकता है. वर्ष 2016 में उन्होंने नक्षत्र मेडिटेशन विषय में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की.उन्होंने वैदिक ज्योतिष, राशिफल, ग्रह-गोचर, नक्षत्र प्रभाव, वास्तु और आध्यात्मिक विषयों पर व्यापक अध्ययन किया है. पिछले 40 वर्षों के दौरान उन्होंने भारत सहित अमेरिका, कनाडा, रूस, जापान और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों में ज्योतिष एवं आध्यात्मिक विषयों पर कार्यशालाएं और व्याख्यान दिए हैं.डॉ. अजय भाम्बी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार माध्यमों, टेलीविजन चैनलों तथा प्रकाशनों से जुड़े रहे हैं. वे ज्योतिष, धर्म, अध्यात्म, ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं वार्षिक भविष्यफल, त्योहारों, व्रत-उपवास, वास्तु और जीवन प्रबंधन से जुड़े विषयों पर नियमित रूप से लेखन और विश्लेषण करते हैं.वे अनेक चर्चित पुस्तकों के लेखक भी हैं, जिनमें वैदिक ज्योतिष, वास्तु और आध्यात्मिक विकास से संबंधित पुस्तकें शामिल हैं. ज्योतिष को आम लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने और आधुनिक माध्यमों से जोड़ने में उनका महत्वपूर्ण योगदान माना जाता है.Zee News पर डॉ. अजय भाम्बी राशिफल, ज्योतिष, धर्म, आध्यात्म, ग्रह-गोचर, नक्षत्र, वास्तु और सनातन परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञ लेख, विश्लेषण और मार्गदर्शन प्रदान करते हैं.
    Read More

    ट्रेंडिंग

    • न्यूज़
    • फोटो
    • वीडियो
    करीना कपूर और अभिषेक बच्चन की वजह से खो बैठे थे आपा, फेंक दिया था माइक, सूरज बड़जात्या ने सालों बाद किया खुलासा

    करीना कपूर और अभिषेक बच्चन की वजह से खो बैठे थे आपा, फेंक दिया था माइक, सूरज बड़जात्या ने सालों बाद किया खुलासा

    2

    नागरिकता 1983 में मिली, तो 1980 की वोटर लिस्ट में कैसे जुड़ा सोनिया गांधी का नाम? दिल्ली पुलिस की रिपोर्ट ने बढ़ाया सस्पेंस

    3

    धनु दिसंबर 2026 मासिक राशिफल: करियर के मामले में बेहतरी होगा महीना, बढ़ेगा धनु राशि वाले का आत्मविश्वास!

    4

    EXPLAINER: यूपी में कुर्मी वोटों पर BJP-सपा की नजर, 2024 में छिटका वोट बैंक 2027 में किसका बनेगा हथियार?

    5

    पेड़ से बेर तोड़कर खाए तो मासूम बच्ची को आधा किलोमीटर तक घसीटा, CCTV में कैद हुई बर्बरता; अब तक लापता

    logo
    • contact us
    • privacy policy
    • legal
    • investor info
    • advertise with us
    © 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.