)
फिल्म डायरेक्टर सूरज बड़जात्या इन दिनों अपनी फिल्म ये प्रेम मोल लिया को लेकर ट्रेंड में हैं. फिल्म थिएटर में रिलीज हो चुकी है. फिल्म के प्रमोशन के दौरान डायरेक्टर सूरज बड़जात्या ने अपनी फिल्म मैं प्रेम की दीवानी हूं की शूटिंग के समय को याद किया. उन्होंने बताया कि कैसे करीना कपूर और अभिषेक बच्चन की वजह से उन्होंने अपना आपा खो दिया था.
सूरज बड़जात्या ने हाल ही में सिद्धार्थ कनन के एक पॉडकास्ट में बताया कि फिल्म मैं प्रेम की दीवानी हूं के सेट पर उन्हें एक बार काफी गुस्सा आया था. उन्हें गुस्सा करीना और अभिषेक की वजह से आया था. सूरज ने बोला कि उन्हें अभिषेक और करीना की वजह से सेट पर गुस्सा आया था. वो दोनों बहुत प्यारे लोग हैं. मैं उन्हें बहुत ही पसंद करता हूं, लेकिन दोनों बहुत ज्यादा शरारती थे.
जब भी वो दोनों सेट पर मिलते थे, मुझे एक भी रिहर्सल करने का मौका नहीं देते थे, दोनों लगातार मजाक करते थे. अभिषेक बहुत शरारती हैं. उस समय मुझे ठीक से नींद नहीं आई थी. उस दौरान कम समय के लिए सो पाता था, इस वजह से मैंने अपना माइक उन पर फेंक दिया.
साल 2003 में फिल्म मैं प्रेम दीवानी रिलीज हुई थी. रोमांटिक कॉमेडी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी. फिल्म का निर्देशन सूरज बड़जात्या ने किया है. फिल्म में ऋतिक रोशन, करीना कपूर और अभिषेक बच्चन लीड रोल में थे. फिल्म की कहानी संजना के इर्द-गिर्द थी. फिल्म की कहानी एक लव ट्रायएंगल पर है.
फिल्म के कहानी प्रेम मिश्रा और पूर्वा के इर्द गिर्द घूमती है. पूर्वा अपने परिवार की 6 महिलाओं के साथ रहती है. वह शादी के बाद उन्हें छोड़कर कही नहीं जाना चाहती है. प्रेम पूर्वा के इमोशन को समझती है. जिसके बाद प्रेम अपने पूरे परिवार के साथ पूर्वा के घर रहने के लिए तैयार हो जाता है. पूर्वा के परिवार की अपनी पंरपराएं और रहने का तरीका वहीं प्रेम के परिवार की अपनी आदतें है. दोनों परिवार एक ही छत के नीचे साथ में रहते हैं. इस दौरान हंसी, इमोशन और टकराव देखने को मिलता है.