App

'अहम विधेयक लेकर आ रहे...', परिसीमन बिल की अटकलों के बीच रिजिजू का बड़ा बयान; विपक्ष को दी खास सलाह

संसद के विशेष सत्र और परिसीमन बिल को लेकर चल रही अटकलों के बीच केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री ने कहा कि सरकार इस सत्र के दौरान एक अहम विधेयक लेकर आ रही है, जिसपर सभी दलों के सांसदों को चर्चा करनी चाहिए. उन्होंने इस दौरान किसी विधेयक के नाम का जिक्र नहीं किया.

'अहम विधेयक लेकर आ रहे...', परिसीमन बिल की अटकलों के बीच रिजिजू का बड़ा बयान; विपक्ष को दी खास सलाह
Image Credit: किरेन रिजिजू का अहम बयान.

केंद्र सरकार की ओर से संसद के विशेष सत्र बुलाए जाने के बाद परिसीमन बिल को लेकर काफी चर्चा की जाने लगी है. जहां एक ओर महिला आरक्षण और परिसीमन बिल को पेश किए जाने की बात कही जा रही है, तो वहीं एफसीआरए बिल को लेकर भी अटकलें लगाई जा रही हैं. इस बीच संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू का अहम बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि सरकार इस विशेष सत्र के दौरान अहम विधेयक लाने जा रही हैं. हालांकि, उन्होंने इस संबंध में अधिक जानकारी नहीं दी.

दरअस, गुरुवार (26 नवंबर) को किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया और कहा कि सरकार ने लोकसभा के अध्यक्ष और राज्य सभा के सभापति के सामने 30 नवंबर से संसद का विशेष सत्र बुलाने की अपील की है. इसके कुछ समय बाद ही लोकसभा सचिवालय ने एक आधिकारिक बयान जारी किया और बताया कि 18वीं लोकसभा के आठवें सत्र का दूसरा भाग सोमवार, 30 नवंबर से शुरू होने वाला है.

किरेन रिजिजू ने क्या बताया?

संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि इस विशेष सत्र के दौरान सरकार महत्वपूर्ण विधेयक लाने जा रही है. हालांकि, इस दौरान उन्होंने इसके बारे में अधिक जानकारी नहीं दी. रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से अपील करते हुए कहा कि सभी को इस बात का ध्यान रखना होगा कि संसद का विशेष सत्र के दौरान सार्थक चर्चा हो और कार्रवाही सुचारू रूप से चल सके.  

इसके अलावा उन्होंने कहा कि कोई भी सांसद हल्की या कोई गैर-जिम्मेदाराना बात न करे और कोई पार्टी सदन में हंगामा न करे. रिजिजू का कहना है कि सभी सांसदों को अपनी बात रखने का पूरा मौका किसी भी स्थिति में मिलना चाहिए.

विपक्ष पर साधा निशाना

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, किरेन रिजिजू ने बताया कि विशेष काम के लिए ही संसद का विशेष सत्र बुलाया जा रहा है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 30 नवंबर और 1 दिसंबर को लोकसभा में चर्चा होगी. वहीं, 2 और 3 दिसंबर को बिल पर राज्यसभा में चर्चा की जाएगी. वहीं, रिजिजू ने विपक्षी नेताओं को उन बयानों पर नाराजगी जताई है, जिसमें संसद के विशेष सत्र को असंवैधानिक बताया गया था.

उन्होंने कहा कि जब विशेष सत्र बुलाया जाता है, तो उसका उद्देश्य किसी जरूरी विधेयक या राष्ट्रीय महत्व के मुद्दे पर चर्चा करना होता है. विशेष सत्र को बुलाने की प्रक्रिया को असंवैधानिक कहना गैर-जिम्मेदाराना है. संसद का मंच बहस और चर्चा के लिए है.  सरकार की ओर से जो भी प्रस्ताव पेश किए जाएं, उसपर सभी दलों को गंभीरता से चर्चा करनी चाहिए. सहमत होना या न होना एक अलग विषय है. (इनपुट- एएनआई)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

abhinav tripathi

abhinav tripathi

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखना पसंद है। वैश्विक घटनाक्रम के किसी भी जटिल मुद्दे को आसान भाषा में समझाना अच्छी तरीके से आता है। इससे पहले जागरण डॉट कॉम के साथ सब एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं।  करियर की शुरुआत एक सैटेलाइट चैनल से की थी। पत्रकारिता की पढ़ाई काशी विद्यापीठ वाराणसी से की है। 
Read More