)
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर घमासान मचा हुआ है. वहीं इंडी गठबंधन में सपा-कांग्रेस के बीच शीट शेयरिंग को लेकर स्थिति असमंजस में बनी हुई है. इस पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने ZEE NEWS पर एक्सक्लूसिव बातचीत में कई बड़ी बातें कहीं. आइए आपको एक-एक सवालों का जवाब बहुत ही आसान भाषा में समझाते हैं. यूपी में सपा-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर क्या खिचड़ी पक रही है?
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने जवाब देते हुए कहा कि हमारी तरफ से कभी ऐसा नहीं होता. अध्यक्ष जी ने कल भी कहा था कि अंदरूनी लड़ाई से दूसरे को फायदा होता है, इसलिए अंदरूनी लड़ाई नहीं करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि बात को आगे बढ़ाना चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि हम लोग हर तरह से तैयार हैं, लेकिन हम चाहते हैं कि हमारा सम्मान बना रहे. हमारे साथ अपमानजनक व्यवहार नहीं होना चाहिए.
इस सवाल का जवाब देते हुए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि इस बारे में तो मैं कुछ नहीं कह सकता. मैंने अपनी बात साफ कर दी है. उन्होंने आगे कहा कि मैं अपनी पार्टी के हित, मजबूती, कार्यकर्ताओं के सम्मान और अपनी पार्टी के लिए स्पेस की बात कर रहा हूं. मैं अपनी पार्टी के लिए बात कर रहा हूं, इसके अलावा कुछ नहीं कह रहा हूं.
इस पर इमरान मसूद ने कहा कि 2024 में जो प्रदर्शन हुआ, उसमें हमारी भी हिस्सेदारी थी. वहीं उन्होंने 2019 के चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि 2019 में सपा-बसपा का गठबंधन था, तब पांच ही सीटें जीते थे. 2014 में भी पांच सीटें जीती थीं और 2019 में भी पांच ही जीती थीं. अगर यह आंकड़ा बढ़ा तो हाथ मिलाने के बाद बढ़ा. 2009 के चुनाव में गठबंधन नहीं था, तब हम 22 या 21 सीटें जीते थे. 2024 में राहुल के साथ हाथ मिलाया तो आप 37 पर आ गए और छह सीटें हम भी जीते.
इमरान मसूद का कहना है कि विलेन तो मुझे बना रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि मैं 30 साल के संघर्ष के बाद बना हूं. मैं चुनाव लड़-लड़कर हारा हूं और हारकर जीता हूं. मेरी जमानत कभी जब्त नहीं हुई. इमरान मसदू ने आगे कहा कि मैं बराबर-बराबर लड़ा हूं, इसलिए संघर्ष करके यहां पहुंचा हूं. किसी के सर्टिफिकेट से मैं छोटा या बड़ा नेता नहीं बन जाऊंगा. वहीं उन्होंने कहा कि मैं अपनी पार्टी के हित के लिए लड़ूंगा और पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे निभाऊंगा.
इस सवाल पर उन्होंने कहा कि जब गठबंधन होता है तो आपसी सहयोग होता है. उन्होंने आगे कहा कि आपसी समझ और सहमति के साथ सूची जारी होती है. अगर हमसे बात किए बिना सूची जारी कर दी और कहा कि हमने कांग्रेस के लिए सीट छोड़ दी, तो भाई हम भिखारी थोड़ी हैं कि आप हमारे लिए सीट छोड़ देंगे.
इमरान मसूद ने कहा कि मैंने एक शब्द भी समाजवादी पार्टी के लिए खराब नहीं बोला है. एक शब्द बता दीजिए. मैंने कहा कि अखिलेश बहुत बड़े नेता हैं. मैंने यह भी कहा कि अखिलेश जी के प्रति मुझे कोई ऐतराज नहीं है.
इस सवाल के जवाब में इमरान मसूद ने कहा कि भीख थोड़ी मांग रहे हैं...