App

परिसीमन विधेयक पर मोदी सरकार को मिली 'ताकत', बिल का समर्थन करेगी YSRCP; सामने रखी बस एक शर्त

केंद्र सरकार की ओर से 30 नवंबर से बुलाए गए संसद के विशेष सत्र के बाद परिसीमन विधेयक को लेकर चर्चा की जा रही है. इस बीच सूत्रों ने बताया कि YSRCP परिसीमन विधेयक का समर्थन करेगी.

परिसीमन विधेयक पर मोदी सरकार को मिली 'ताकत', बिल का समर्थन करेगी YSRCP; सामने रखी बस एक शर्त
Image Credit: YSRCP ने किया परिसीमन बिल के समर्थन का ऐलान.

केंद्र सरकार ने 30 नवंबर से संसद का विशेष सत्र बुलाया है. माना जा रहा है कि इस सत्र के दौरान महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पेश किया जाएगा. सूत्रों के अनुसार, सरकार परिसीमन और महिला आरक्षण बिल पास करवाने के लिए सरकार ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. इस बीच केंद्र सरकार को एक बड़ी खुशखबरी मिली है.

दरअसल, दक्षिण भारत की युवजन श्रमिक रायतू कांग्रेस पार्टी (YSRCP) ने कहा कि वह परिसीमन विधेयक का समर्थन करेगी.  YSRCP ने कहा कि यह संशोधन यह क्षेत्रीय संतुलन सुनिश्चित करता है, तो पार्टी इसका समर्थन करेगी. बता दें कि परिसीमन बिल का दक्षिण भारत की राजनीतिक पार्टियां विरोध कर रही है, उनका कहना है कि इससे क्षेत्रीय संतुलन बिगड़ जाएगा.

YSRCP ने किया बिल के समर्थन का ऐलान

समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि युवजन श्रमिक रायतू कांग्रेस पार्टी (YSRCP) परिसीमन विधेयक पेश किए जाने पर उसका समर्थन करेगी, बशर्ते यह क्षेत्रीय संतुलन सुनिश्चित करे. YSRCP के लोकसभा में कुल 4 सांसद हैं.

चार दिन का विशेष सत्र

बता दें कि गुरुवार (26 नवंबर) को लोकसभा सचिवालय ने एक आधिकारिक बयान जारी किया और बताया कि 8वीं लोकसभा के आठवें सत्र का दूसरा भाग सोमवार, 30 नवंबर से शुरू होने वाला है. प्रस्तावित परिसीमन विधेयक का उद्देश्य लोकसभा की सीटों की संख्या को बढ़ाकर 850 करना है. लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि चार दिनों का यह संक्षिप्त सत्र गुरुवार, 3 दिसंबर को समाप्त होने की संभावना है. 
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

abhinav tripathi

abhinav tripathi

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखना पसंद है। वैश्विक घटनाक्रम के किसी भी जटिल मुद्दे को आसान भाषा में समझाना अच्छी तरीके से आता है। इससे पहले जागरण डॉट कॉम के साथ सब एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं।  करियर की शुरुआत एक सैटेलाइट चैनल से की थी। पत्रकारिता की पढ़ाई काशी विद्यापीठ वाराणसी से की है। 
Read More