SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

एक ओर XUV 500 की लूट, दूसरी तरफ LoC पर घुसपैठ की कोशिश: पंजाब से कश्मीर तक हाई अलर्ट; कुलगाम हमले का मास्टरमाइंड भी ढेर

पुंछ में एलओसी के पास घुसपैठ की आहट के बाद सुरक्षाकर्मी अलर्ट मोड में आ गए. इधर, सोमवार को पठानकोट-जम्मू नेशनल हाईवे पर हथियारबंद बदमाशों ने बंदूक की दम पर XUV500 लूट ली.

Written By abhinav tripathi
Published: Nov 16, 2026, 14:42 IST | Updated: Nov 16, 2026, 14:58 IST
Image Credit: कश्मीर से पंजाब तक सुरक्षा एजेंसिया अलर्ट. (फोटो- एआई)
Join

जम्मू-कश्मीर से पंजाब तक सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं. सोमवार (16 नवंबर) को दोनों राज्यों में एक साथ दो बड़ी संदिग्ध घटनाएं सामने आई हैं. जहां एक ओर पंजाब के पठनाकोट में गनप्वॉइंट पर एक्सयूवी 500 कार लूट ली, तो दूसरी ओर जम्मू-कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेख यानी LoC पर संदिग्ध हलचल की खबर सामने आई. सुरक्षा एजेंसियां इन दोनों घटनाओं के बीच संभावित आतंकी कनेक्शन जोड़ रही है. हालांकि, इसको लेकर कोई पुष्टि नहीं हो सकी है.

इससे पहले 11 नवंबर को कुलगाम में नोपोरा अखरान में सीआरपीएफ के जवानों पर आतंकियों ने गोलीबारी की, जिसमें 3 जवान घायल हुए थे, वहीं, इसके बाद जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के डच्छन के जंगलों में दो विशेष पुलिस अधिकारियों के गोलियों से छलनी शव बरामद किए गए. सुरक्षाकर्मियों ने आज दो आतंकियों को मार गिराया. इधर, सुरक्षा एजेंसियों ने माना कि पठानकोट में कार लूटने के बाद आरोपी कश्मीर की ओर भाग सकते हैं. 

गनप्वॉइंट पर लूटी गई XUV500

सोमवार को पठानकोट के डाउनटाउन इलाके में अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने सफेद रंग की एक महिंद्रा XUV500 को लूट लिया. बदमाशों ने गनप्वाइंट पर घटना को अंजाम दिया, हालांकि इस दौरान चालक को किडनैप करने की जानकारी नहीं है. लूटी गई कार का मॉडल नंबर W8 है और उसकी पंजीकरण संख्या PB35AA-9902 है. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए, जिनकी तलाश पुलिस नाकेबंदी करके कर रही है.  पठानकोट से कठुआ की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर चौकसी बढ़ा दी गई है.

LoC के पास दिखे संदिग्ध

इससे पहले सोमवार सुबह जम्मू-कश्मीर के पुंछ के सावजियां सेक्टर में LoC के पास कुछ संदिग्ध गतिविधियां देखने को मिलीं. सुरक्षा एजेंसियों ने बताया कि यहां से कुछ लोग भारत की सीमा में घुसपैठ की कोशिश में लगे थे, जिसके बाद सीमा पर मुस्तैद जवानों ने एक्शन लिया और एक दर्जन से अधिक राउंड गोलियां चलाईं. सावजियां सेक्टर को घुसपैठ के लिहाज से बेहद संवेदनशील माना जाता है. बता दें कि PoK की ओर से आतंकी भारत में घुसपैठ करने के लिए कई बार इस रास्ते का इस्तेमाल करते रहे हैं.

कुलगाम हमले के मास्टरमाइंड का अंत

सोमवार को कुलगाम में भी सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है.  दक्षिण कश्मीर के कुलगाम के लारू में जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकवादी मारे गए. इनमें लश्कर का बचा हुआ इकलौता कमांडर लतीफ भट भी शामिल है. डीजीपी नलिन प्रभात के अनुसार, ये दोनों कुलगाम में सीआरपीएफ पर हाल ही में हुए आतंकवादी हमले में शामिल थे.

कार लूट और घुसपैठ का संभावित कनेक्शन

गौर करने वाली बात है कि पठानकोट में हथियाबंद बदमाशों का कार लूटना और उससे कुछ समय पहले ही सीमा पर हलचल होना एक बड़ा अलर्ट है. इससे पहले भी आतंकी वारदातों में लूटे गए वाहनों का इस्तेमाल होता रहा है. पठानकोट की घटना को लेकर पुलिस का मानना है कि इस वाहन का इस्तेमाल आतंकी वारदात के लिए किया जा सकता है, हालांकि इसको लेकर पुष्टि नहीं हो सकी है. 

यह भी पढ़ें: लश्कर के 2 आतंकी ढेर: ‘लास्ट सर्वाइविंग कमांडर’ लतीफ भट भी मारा गया, CRPF टीम पर हमले में था शामिल

यह भी पढ़ें: हथियारबंद बदमाशों का कहर, पठानकोट-कठुआ मार्ग पर लूट ली XUV500; नाकेबंदी कर पुलिस तलाश में जुटी

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखना पसंद है। वैश्विक घटनाक्रम के किसी भी जटिल मुद्दे को आसान भाषा में समझाना अच्छी तरीके से आता है। इससे पहले जागरण डॉट कॉम के साथ सब एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं।  करियर की शुरुआत एक सैटेलाइट चैनल से की थी। पत्रकारिता की पढ़ाई काशी विद्यापीठ वाराणसी से की है। 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES