)
दक्षिण कश्मीर में पुलिस और सुरक्षाबलों ने लश्कर के दो आतंकियों को मार गिराया है. इस मुठभेड़ में लतीफ भट भी मारा गया जो कि घाटी में हुई कई आतंकी घटनाओं में शामिल था. दक्षिण कश्मीर के कुलगाम के लारू इलाके में जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए हैं. इनमें लश्कर का एकमात्र जीवित कमांडर लतीफ भट भी शामिल था. डीजीपी नलिन प्रभात ने बताया कि दोनों आतंकवादी कुलगाम में सीआरपीएफ पर हाल में हुए आतंकी हमले में शामिल थे.
आपको बताते चलें कि लतीफ भट काफी समय से जम्मू-कश्मीर पुलिस समेत सेना और सुरक्षाबलों के राडार पर था. ताजा मुठभेड़ में ढेर आतंकी सीआरपीएफ जवानों पर फायरिंग करके फरार हो गए थे, लेकिन चंद दिनों में इन्हें इनके बिल से बाहर निकालकर सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया.