App

मिनाब स्कूल हमला: 'हम तुम्हें ढूंढ निकालेंगे...,' हाथ धोकर US अफसरों के पीछे पड़ा ईरान, पुराना पोस्ट शेयर कर फिर दी मारने की धमकी

ईरान ने अपने एक पुराने पोस्ट को कोट करते हुए अमेरिका को धमकी दी है. साउथ अफ्रीका में ईरान की एंबेसी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 2 अमेरिकी नेवी ऑफिसर्स से जुड़ा वो ट्वीट शेयर किया है, जिसमें अधिकारियों को ढूंढने की बात कही गई थी.

मिनाब स्कूल हमला: 'हम तुम्हें ढूंढ निकालेंगे...,' हाथ धोकर US अफसरों के पीछे पड़ा ईरान, पुराना पोस्ट शेयर कर फिर दी मारने की धमकी

US Iran War: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच ईरान ने अमेरिका के 2 नेवी ऑफिसर्स को धमकी दी है. इन अधिकारियों पर मिनाब के एक स्कूल पर हमला करने का आरोप लगा था, जिसमें 168 बच्चे मारे गए थे. ईरान ने साफ कहा है कि वह उन्हें ढूंढ निकालेगा.  

साउथ अफ्रीका में ईरानी एंबेसी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर यह बयान दिया है. इस पोस्ट में 2 अमेरिकी अधिकारियों को लेकर अपनी 8 महीने पुरानी पोस्ट को भी शेयर किया गया है, जिसमें उन्हें क्रिमिनल बताया गया था.

'हम तुम्हें ढूंढ लेंगे...'

एंबेसी ने एक छोटे से पोस्ट में अपने पुराने पोस्ट को को कोट करते हुए लिखा,' हम तुम्हें ढूंढ लेंगे.' इस पोस्ट में अधिकारियों की पहचान कमांडर लेह आर टेट के तौर पर की गई, जो USS स्प्रुअंस के कमांडिंग ऑफिसर हैं. दूसरे ऑफिसर लेफ्टिनेंट कमांडर जेफरी ई यॉर्क हैं, जो वॉरशिप के एग्जीक्यूटिव ऑफिसर हैं.

साउथ अफ्रीका में ईरान की एंबेसी की ओर से मार्च 2026 की पोस्ट में लिखा था,' इन दो अपराधियों को याद रखें. कमांडर ली आर टेट और एग्जीक्यूटिव ऑफिसर जेफरी ई यॉर्क, जो USS स्प्राउंस पर तैनात थे. इन्होंने तीन बार टॉमहॉक मिसाइलें दागने का आदेश दिया, जिसकी वजह से मिनाब के एक स्कूल में 168 मासूम बच्चे मारे गए. क्या इनके खुद के बच्चे नहीं हैं?'  दोनों पर बच्चों की हत्या करने के आरोप लगे हैं.

ट्रंप की ईरान को धमकी?

ईरान की ओर से यह धमकी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के तेहरान को सीनियर अमेरिकी ऑफिसर्स पर हमला करने से रोकने की चेतावनी देने के एक दिन बाद आई है. ट्रंप ने हाल ही में एक इंटरव्यू में ईरान को चेतावनी दी थी कि अगर किसी सीनियर US अधिकारी की हत्या हुई तो वे ज्यादा दिन नहीं टिक पाएंगे. फरवरी 2026 में अमेरिका-इजरायल की ओर से ईरान पर किए गए संयुक्त हमले में कम से कम एक US मिसाइल मिनाब के शाजारेह तैयबेह स्कूल पर लगी थी. इसमें 123 बच्चों समेत कम से कम 156 लोग मारे गए.  

स्कॉट बेसेंट शिफ्ट करना पड़ा घर

ट्रंप की ओर से ईरान को मिली यह धमकी हाल ही में US ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट के घर शिफ्ट करने के बाद सामने  आई है. स्कॉट बेसेंट को लगातार जान से मारने की धमकियों के चलते वॉशिंगटन स्थित उनके घर से मिलिट्री बेस शिफ्ट होना पड़ा है. बताया जा रहा है कि उन्हें ईरान से लगातार धमकियां मिलती जा रही हैं. हाल ही में स्कॉट बेसेंट ने एक मीडिया चैनल के साथ बातचीत में कहा था कि उन्होंने यूनाइटेड स्टेट्स सीक्रेट सर्विस की सलाह पर अपना घर बदला. उन्होंने कहा था,' जब खाड़ी में तैनात बहादुर सैनिक और राष्ट्रपति ट्रंप को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं, तो मैं क्यों डरूं?' 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shruti Kaul

Shruti Kaul

ज़ी न्यूज में सब एडिटर. वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन. ये राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दो से जुड़े विषयों पर लिखती हैं. लिखने के अलावा श्रुति को नई जगहों पर घूमना, संगीत सुनना, फिल्में देखना और फूड एक्सप्लोर करने का बेहद शौक है. 
Read More