App

श्रीगंगानगर ट्रेन ब्लास्ट साजिश : रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक के पास 2 और बम बरामद , मास्टरमाइंड महकदीप कौर के बड़े खुलासे

श्रीगंगानगर जिले के रामसिंहपुर इलाके में ट्रेन को उड़ाने की बड़ी साजिश मामले में पुलिस को अहम सफलता मिली है. रिमांड पर लिए गए दोनों आरोपियों, मास्टरमाइंड महकदीप कौर और उसके प्रेमी देवेंद्र सिंह की निशानदेही पर पुलिस ने रामसिंहपुर रेलवे स्टेशन के पास से दो और बम बरामद किए हैं. इनमें से एक बम एक्टिव (लाइव) मोड में था, जबकि दूसरा डिफ्यूज मोड में मिला.

श्रीगंगानगर ट्रेन ब्लास्ट साजिश : रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक के पास 2 और बम बरामद , मास्टरमाइंड महकदीप कौर के बड़े खुलासे
Image Credit: Ramsinghpur bomb recovery Sriganganagar NEWS

 3 नवंबर को अनूपगढ़ से सूरतगढ़ की ओर जाने वाली यात्री ट्रेन के गुजरने के 45 मिनट बाद रात पौने दस बजे रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका हुआ था. मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई थी. जिनसे पूछताछ की जारी है. राजस्थान एटीएस और श्रीगंगानगर पुलिस ने पंजाब से इन दो आरोपियों महकदीप कौर (21) और दविंदर सिंह (23) को गिरफ्तार किया था. जांच में पाकिस्तानी एजेंटों का कनेक्शन भी सामने आया था. इन दोनों आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने रामसिंहपुर रेलवे स्टेशन के पास से दो बम बरामद किये है. 

जांच अधिकारी नितिन चौधरी ने बताया कि -रामसिंहपुर में 3 नवंबर को हुए बम ब्लास्ट के मामले में पुलिस को दो और बम मिले हैं.  पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा है और उनसे पूछताछ कर रही है. आरोपियों की सूचना पर पुलिस ने रामसिंहपुर स्टेशन के पास पटरियों के पास एक मजार के करीब दो और बम जैसी चीज़ें बरामद की हैं. इनमें से एक बम सही सलामत (लाइव) है और दूसरा टूटा हुआ है. पुलिस की कार्रवाई: पुलिस ने इलाके को घेर लिया है और लोगों को वहां जाने से रोक दिया है. बम निरोधक दस्ता को भी बुला लिया गया है और वे आगे की कार्रवाई करेंगे. पुलिस ने बताया कि उन्हें बम के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है और वे बम निरोधक दस्ते की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं. आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि ये बम 3 नवंबर के ब्लास्ट से पहले (12-13 अक्टूबर के आसपास) लगाए गए थे. रेलवे विभाग को भी इस बारे में सूचित कर दिया गया है. पुलिस अभी तक केवल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पाई है, लेकिन आगे और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं.

खबर अपडेट हो रही है.....

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Pradeep Suthar

Pradeep Suthar

जी राजस्थान में कॉरेस्पॉन्डेंट के रूप में कार्यरत प्रदीप सुथार पत्रकारिता के क्षेत्र में विगत 6 वर्षों से सक्रिय हैं. जी मीडिया में वे श्री गंगानगर और हनुमानगढ से विभिन्न  विषय से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से कवर करते हैं. बात चाहे किसान आंदोलन की हो, या क्राइम से जुड़ी और बॉर्डर इलाके से जुड़ी कोई भी खबर हो  सभी क्षेत्रों में प्रदीप सुथार  सक्रिय रूप से न्यूज कवर करते रहे हैं. इसके साथ  कृषि और पशुपालन और क्राइम से जुड़ी खबरों पर भी गहरी पकड़ रखते हैं. किसानों की जमीनी हकीकत और विभिन्न मामलों में तह तक जाकर रिपोर्टिंग करना इनकी खासियत है. प्रदीप सुथार जी मीडिया समूह से पहले NDTV और दैनिक भास्कर से भी जुड़े रहे हैं.
Read More