App

Aaj Ka Panchang: गोपाष्‍टमी आज, बना शुभ वृद्धि और ध्रुव योग, पंचक का भी रहेगा साया, देखें 17 नवंबर का पंचांग

Today Panchang: आज कार्तिक शुक्‍ल अष्‍टमी पर गोपाष्‍टमी पर्व मनाया जाएगा. हालांकि इस मौके पर पंचक और भद्रा का अशुभ साया भी रहेगा. 17 नवंबर के पंचांग में देखें आज के शुभ-अशुभ योग, मुहूर्त, नक्षत्र समेत सारी डिटेल्‍स.

Aaj Ka Panchang: गोपाष्‍टमी आज, बना शुभ वृद्धि और ध्रुव योग, पंचक का भी रहेगा साया, देखें 17 नवंबर का पंचांग
Image Credit: 17 नवंबर 2026, मंगलवार का दैनिक पंचांग. (Photo: Zee News)

Aaj Ka Panchang 17 November 2026: भगवान कृष्‍ण ने कार्तिक शुक्‍ल अष्‍टमी के दिन से ही गायें चराना शुरू किया था इसलिए इस दिन गोपाष्‍टमी पर्व मनाते हैं और भगवान कृष्‍ण व गायों की पूजा करते हैं. इस साल गोपाष्‍टमी पर्व 17 नवंबर को यानी कि आज है. इस मौके पर वृद्धि योग और ध्रुव योग जैसे 2 शुभ योग बन रहे हैं. लेकिन साथ ही आज भद्रा काल का अशुभ साया भी रहेगा और शाम से पंचक भी शुरू हो रहे हैं. आज दुर्गाष्‍टमी व्रत भी रखा जाएगा. प्रोकेरला पंचांग और द्रिक पंचांग की गणनाओं के आधार पर देखें 17 नवंबर 2026 का दैनिक पंचांग.

17 नवंबर 2026 का पंचांग

आज की तिथि - 17 नवंबर की सुबह 04:19 बजे से कार्तिक शुक्‍ल अष्‍टमी तिथि प्रारंभ होगी और पूरे दिन रहेगी.

आज का वार - मंगलवार.

आज के व्रत-त्‍योहार - गोपाष्‍टमी पर्व और मासिक दुर्गाष्‍टमी व्रत.

आज के ग्रह गोचर - द्रिक पंचांग के अनुसार, शाम 03:29 बजे चंद्रमा कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे और इसी के साथ अग्नि पंचक भी प्रारंभ हो जाएंगे.

आज का नक्षत्र - 16 व 17 नवंबर की रात 2:16 बजे से धनिष्‍ठा नक्षत्र प्रारंभ होगा और पूरे दिन रहेगा.

आज के योग - सुबह 07:53 बजे तक वृद्धि योग रहेगा और इसके बाद ध्रुव योग प्रारंभ होगा.

आज भद्रा काल - सुबह 04:19 बजे से भद्रा काल शुरू होगा और शाम 05:17 बजे भद्रा का अंत होगा.

सूर्य व चंद्रमा का समय

सूर्योदय - सुबह 06:45 बजे 
सूर्यास्त - शाम 05:37 बजे 
चन्द्रोदय - दोपहर 12:47 बजे 
चन्द्रास्त - देर रात 12:22 बजे 
(शहर के हिसाब से उदय व अस्त के समय में कुछ मिनट या सेकंड का अंतर देखा जा सकता है)

आज के शुभ काल

ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 05:10 बजे से 05:58 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त - सुबह 11:50 बजे से दोपहर 12:33 बजे तक
अमृत काल - शाम 05:09 बजे से 06:55 बजे तक

आज के अशुभ काल

राहुकाल - दोपहर 02:54 बजे से शाम 04:16 बजे तक
यम गण्ड - सुबह 09:28 बजे से 10:50 बजे तक
कुलिक - दोपहर 12:11 बजे से 01:33 बजे तक
दुर्मुहूर्त - सुबह 08:56 बजे से 09:39 बजे तक, देर रात 10:53 बजे से 11:45 बजे तक
वर्ज्यम् - सुबह 06:39 बजे से 08:24 बजे तक

करण

विष्टि - सुबह 04:19 बजे से शाम 05:17 बजे तक
बव - शाम 05:17 बजे से अगले दिन 18 नवंबर की सुबह 06:05 बजे तक

(Disclaimer- यह जानकारी पारंपरिक पंचांग गणनाओं पर आधारित है. स्थान एवं गणना पद्धति के अनुसार समय और विवरण में अंतर संभव है.)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shraddha Jain

Shraddha Jain

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More