App

'हैवान' बना प्रेमी : ब्रेकअप से भड़के लिव इन पार्टनर ने प्रेमिका के Dogs को बेरहमी से मार डाला, वीडियो कॉल पर दिखाया

एक शख्स पर अपनी पूर्व लिव-इन पार्टनर के दो पालतू कुत्तों को बदले की भावना से मारने का आरोप लगा है. पुलिस ने आरोपी संजीब भट्टाचार्य को गिरफ्तार किया है. महिला के घर छोड़ने के बाद उसके दोनों पपी आरोपी के पास रह गए थे. आरोप है कि उसने एक कुत्ते को वीडियो कॉल पर दिखाया. इसके बाद स्थानीय लोगों और पेटा जैसे तमाम पेट एक्टिविस्ट्स में आरोपी के खिलाफ भारी गुस्सा नजर आया.

'हैवान' बना प्रेमी : ब्रेकअप से भड़के लिव इन पार्टनर ने प्रेमिका के Dogs को बेरहमी से मार डाला, वीडियो कॉल पर दिखाया
Image Credit: (एक्स)

क्या कोई शख्स हैवान बनकर उस लड़की से इतनी नफरत कर सरका है कि ब्रेकअप के बाद उसके पालतू कुत्तों को मौत के घाट उतार दे. ये कोई अटपटा सवाल नहीं बल्कि कोलकाता में सामने आई वो हैवानियत भरी घटना है, जिसने पशुप्रेमियों को इतना परेशान किया कि घटना के बाद मचे हंगामे ने आरोपी पूर्व लिव-इन पार्टनर को गिरफ्तार करके सलाखों के पीछे पहुंचा दिया. दक्षिणी कोलकाता में ब्रेकअप के बाद बदले की कथित कार्रवाई में जिस शख्स को अपनी प्रेमिका के दो पालतू कुत्तों की बेरहमी से हत्या की उस पर ये आरोप भी लगा कि उसने वीडियो कॉल के जरिए अपनी पूर्व पार्टनर को कुत्तों के साथ की गई क्रूरता भी लाइव दिखाई.

'ये मानसिक दिवालियापन'

आरोपी की पहचान संजिब भट्टाचार्य के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक, संजिब दक्षिण कोलकाता के बिजयगढ़-बिक्रमगढ़ इलाके में डीजे पारिनोवा नाम की महिला के साथ रहता था. दोनों के रिश्तों में कुछ समय से तनाव चल रहा था, जिसके बाद महिला वहां से अलग रहने चली गई. ब्रेकअप के बाद लड़की अपने दोनों पालतू कुत्तों को आरोपी की देखरेख में छोड़ गई थी.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बाद में संजिब ने महिला को वीडियो कॉल किया. कॉल के दौरान उसने अपने एक कुत्ते को रस्सी से लटका हुआ दिखाया. यह देखकर महिला बुरी तरह घबरा गई और उसने तुरंत एक स्थानीय व्यक्ति से संपर्क कर फ्लैट पर जाकर कुत्तों को देखने को कहा. वहां पहुंचने पर उस व्यक्ति ने दोनों कुत्तों को मृत पाया. फ्लैट में चारों तरफ खून के निशान थे.

इसके बाद उसने अपने एक्स की इस हरकत को मानसिक दिवालियापन बताते हुए उसकी शिकायत दर्ज कराई.

एक्ट्रेस ने उठाई आवाज

घटना की जानकारी मिलने के बाद अभिनेत्री और पशु अधिकार कार्यकर्ता डेबलिना दत्ता भी मौके पर पहुंचीं. पशु कल्याण संगठनों के सदस्यों के साथ उन्होंने दोनों कुत्तों के पोस्टमार्टम और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. उन्होंने शहरी विकास एवं नगर मामलों की मंत्री अग्निमित्रा पॉल से भी संपर्क कर मामले में जल्द कार्रवाई की अपील की.

मामले की जांच जारी

शिकायत मिलने के बाद जादवपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. संजिब को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया और बाद में गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस को शुरुआती जांच में शक है कि दोनों कुत्तों को ईंट से बेरहमी से पीटकर मारा गया. इनमें एक स्थानीय नस्ल का था, जबकि दूसरा बीगल था.

दोनों कुत्तों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं. उनकी मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी. पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है.  

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Shwetank Ratnamber

Shwetank Ratnamber

श्वेतांक रत्नाम्बर वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 22 वर्षों से ज्यादा का व्यापक अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय (देश-दुनिया) खबरों की डेस्क पर कार्यरत हैं. समसामयिक मुद्दों, वैश्विक राजनीति और कूटनीति पर गहरी समझ रखने वाले श्वेतांक जटिल अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों और राजनीतिक समीकरणों का सटीक विश्लेषण करने के विशेषज्ञ हैं.Zee News डिजिटल से पहले उन्होंने ज़ी मीडिया नेटवर्क के ग्लोबल न्यूज़ चैनल 'WION' के साथ काम किया है. इस दौरान उन्होंने 'Gravitas', 'The West Asia Post' और 'One Africa' जैसे कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्राइम-टाइम शोज़ के हिंदी प्रोडक्शन और इंटरप्रिटेशन में अहम भूमिका निभाई. 2004 से शुरू हुए अपने पत्रकारिता करियर में श्वेतांक ने रिपोर्टिंग और एंकरिंग के साथ-साथ चार लोकसभा और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की व्यापक ग्राउंड कवरेज की है.जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI), नई दिल्ली से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा के बाद मास कम्युनिकेशन और पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स डिग्री हासिल करने वाले श्वेतांक लंबे समय से 'प्रेस क्लब ऑफ इंडिया' (PCI) के सम्मानित सदस्य हैं.आप श्वेतांक रत्नाम्बर से सीधे shwetank.ratnamber@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), मेटा (फेसबुक) और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.' 
Read More