App

Insta वाली 'मोहब्बत' में धोखा: पति-बच्चे को छोड़कर आई प्रेमिका, किराए के मकान में छोड़ प्रेमी रफूचक्कर!

Muzaffarnagar Instagram Love Story: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में अचानक दो बच्चों की मां प्रेमी के घर गई. जहां उसने जोरदार हंगामा किया. प्रेमिका ने वृंदावन जाकर शादी करने का दावा किया है. उसका कहना है कि प्रेमी उसे अपने घर से भगाकर लाया था. उसके बाद खुद फरार हो गया है. जानिए क्या है ये पूरा मामला?

Insta वाली 'मोहब्बत' में धोखा: पति-बच्चे को छोड़कर आई प्रेमिका, किराए के मकान में छोड़ प्रेमी रफूचक्कर!

Muzaffarnagar Instagram Love Story/ अंकित मित्तल: सोशल मीडिया के वर्चुअल वर्ल्ड में शुरू हुआ प्यार जब हकीकत की जमीन पर उतरा, तो उसका अंत किसी फिल्मी ड्रामे से कम नहीं हुआ. जी हां...इंस्टाग्राम पर शुरू हुई एक 'लव स्टोरी' अब पुलिस थाने और मुजफ्फरनगर की गलियों तक पहुंच गई है. इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद प्यार के जाल में फंसी दो बच्चों की मां जब अपने प्रेमी के घर पहुंची, तो वहां जबरदस्त हंगामा खड़ा हो गया.

प्रेमी दो बच्चों की मां को अपने शहर तो ले आया, लेकिन जैसे ही बात जिम्मेदारी उठाने की आई, वह एक नोट छोड़कर रहस्यमयी तरीके से रफूचक्कर हो गया.

वृंदावन में शादी का दावा
यह पूरा मामला मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के पीठ बाजार का है. यहां रहने वाले शुभम नाम का युवक इंस्टाग्राम पर एक महिला के संपर्क में आया. धीरे-धीरे बातों का सिलसिला प्यार में बदल गया. महिला उसके प्यार में इतनी पागल हो गई कि वह अपने पति और घर परिवार को छोड़कर उसके साथ आ गई. प्रेमिका प्रियंका के मुताबिक, दोनों ने वृंदावन जाकर शादी भी रचाई थी. इसके बाद शुभम उसे मुजफ्फरनगर लाया. यहां एक किराए के मकान में पिछले करीब आठ महीनों से उसके साथ रह रहा था.

घर छोड़कर प्रेमी फरार 
कहानी में मोड़ तब आया जब शुभम अचानक प्रियंका को किराए के मकान में छोड़कर खुद फरार हो गया. प्रियंका का कहना है कि वह बाइक घर छोड़कर वापस आने का कहकर निकला, लेकिन फिर कभी उसके पास लौटकर नहीं आया. जब प्रियंका उसके घर पहुंची और शुभम को तलाशने लगी, तो पता चला कि शुभम पहले ही घर छोड़कर फरार हो चुका है.

सुसाइड करने की कोशिश कर चुका है शुभम
घर की तलाशी में पुलिस और परिजनों को एक नोट मिला, जिसमें शुभम ने लिखा था, 'मैं अपनी मर्जी से घर छोड़कर जा रहा हूं, इसके लिए कोई जिम्मेदार नहीं है.' चौंकाने वाली बात यह भी सामने आई है कि शुभम इससे पहले भी ब्लेड से हाथ काटकर आत्महत्या की कोशिश कर चुका है.

प्रेमी के घर पर प्रेमिका ने काटा हंगामा
प्रेमी के अचानक गायब होने से गुस्साई प्रेमिका ने शुभम के घर पर जमकर हंगामा काटा. सूचना मिलते ही बुढ़ाना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा शांत कराया. प्रेमिका ने पुलिस को बताया कि मुजफ्फरनगर में मेरा कोई रिश्तेदार या जानने वाला नहीं है. शुभम मुझे धोखा देकर भाग गया है. मैं चाहती हूं कि वह मेरे सामने आए और जो भी बात है साफ-साफ बताए. वह जैसा चाहता है, मैं वैसा करने को तैयार हूं.

शुभम की तलाश में जुटी पुलिस
सोशल मीडिया की चकाचौंध में रिश्तों की नींव कितनी खोखली हो सकती है, बुढ़ाना की यह घटना उसका उदाहरण है. इंस्टाग्राम के लाइक और कमेंट्स से शुरू हुई यह लव स्टोरी अब एक महिला को न सिर्फ समाज के सामने लाचार कर चुकी है, बल्कि कानून के दरवाजे पर न्याय की गुहार लगाने को मजबूर भी कर चुकी है. फिलहाल बुढ़ाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फरार प्रेमी शुभम की तलाश में जुटी हुई है. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Pooja Singh

Pooja Singh

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More