)
लोहरदगा जिला के भंडरा थाना क्षेत्र में अवैध संबंध के आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई है. लोहरदगा के भंडरा थाना क्षेत्र में हुए इस दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.
इस संबंध में भंडरा थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि यह मामला अवैध संबंध से जुड़ा हुआ लगता है. मृतक रोहित कुमार बिहार राज्य के पटना के जलालपुर का निवासी बताया जा रहा है. वहीं, मृतिका पूजा देवी भंडरा थाना क्षेत्र के कुंभा टोली की निवासी है.
बताया जाता है कि दोनों के बीच सोशल मीडिया के माध्यम से परिचय हुआ था और इसके बाद रोहित कुमार भंडरा के कुंभा टोली आने-जाने लगा था.
इसी बीच रविवार देर रात जब वह पूजा देवी से मिलने आया, तो मृतिका के पति सोनू कुमार ने कुल्हाड़ी से काटकर दोनों की हत्या कर दी. घटना के समय मृतिका और उसका कथित प्रेमी दोनों पूर्ण नग्न अवस्था में थे.
सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच में जुट गई है. इस सिलसिले में एफएसएल (FSL) की टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है.
मिली जानकारी के अनुसार, पति ने अपनी पत्नी की हत्या इतनी बेरहमी से की कि उसके सिर को धड़ से अलग कर उसके निजी अंगों के पास पैर की ओर रख दिया. वहीं, उसके प्रेमी की भी अत्यंत बेरहमी से हत्या कर दी गई.
घटना के वक्त पूजा देवी बेड पर अपने प्रेमी के साथ थी, जबकि उसका पति दूसरे कमरे में अपने दो बच्चों के साथ जमीन पर सोया हुआ था. इस दोहरे हत्याकांड के दौरान घर में आरोपी पति के अलावा उसके दो बच्चे और सास भी मौजूद बताए जा रहे हैं.
रिपोर्ट: गौतम लेनिन