App

फाउंटेन की चमक, रंग-बिरंगी रोशनी... छठ पर उज्जैन के मिथिला घाट पर दिखा भव्य नजारा, पिछले साल सीएम ने दी थी सौगात

उज्जैन के विक्रम सरोवर स्थित मिथिला घाट पर छठ महापर्व धूमधाम से मनाया गया. व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया. करीब 2 करोड़ रुपये से हुए घाट के सौंदर्यीकरण के बाद श्रद्धालुओं ने व्यवस्थाओं की सराहना की.

फाउंटेन की चमक, रंग-बिरंगी रोशनी... छठ पर उज्जैन के मिथिला घाट पर दिखा भव्य नजारा, पिछले साल सीएम ने दी थी सौगात
Image Credit: ZEE CREATIVE

महापर्व छठ पूजा पर उज्जैन के विक्रम सरोवर स्थित मिथिला घाट पर सोमवार सुबह आस्था और उत्साह का अनूठा नजारा देखने को मिला. व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की. इस बार घाट पर छठ पूजा का आयोजन पहले से ज्यादा भव्य नजर आया. नगर निगम की तरफ करीब दो करोड़ रुपये की लागत से घाट का सौंदर्यीकरण और विकास कार्य कराया गया है. आकर्षक सजावट और लगाए गए फाउंटेन ने पूरे परिसर की खूबसूरती बढ़ा दी.

छठ महापर्व के मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े. उन्होंने छठ पर्व मना रहे समाजजनों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी. मुख्यमंत्री ने लोगों से संवाद किया और इस अवसर पर घाट पर कराए गए विकास कार्यों की जानकारी भी साझा की गई.

2 करोड़ की लागत से बनाया गया घाट

दरअसल, पिछले साल छठ महापर्व के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव मिथिला घाट पहुंचे थे. उस दौरान उन्होंने घाट के विकास की सौगात दी थी. इसके बाद नगर निगम ने करीब दो करोड़ रुपये की लागत से यहां सौंदर्यीकरण और विकास कार्य कराए. इस बार मुख्यमंत्री कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लोगों से जुड़े थे. लोगों ने घाट पर बेहतर व्यवस्थाओं और विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया.

कलेक्टर ने किया सूर्य को दिया अर्घ्य

कार्यक्रम में नगर निगम अध्यक्ष कलावती यादव और जिला कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. दोनों ने लोगों को छठ पर्व की शुभकामनाएं भी दीं. इस दौरान नगर निगम की तरफ से श्रद्धालुओं की सुविधा और छठ पूजा के बेहतर आयोजन के लिए विक्रम सरोवर (मिथिला घाट) पर कराए गए सौंदर्यीकरण और विकास कार्यों की जानकारी मुख्यमंत्री को दी गई.

महिलाओं ने की व्यवस्थाओं की तारीफ

छठ पूजा में शामिल होने पहुंची महिलाओं और बिहार से आए परिवारों ने मिथिला घाट की व्यवस्थाओं की जमकर सराहना की. लोगों का कहना था कि घाट को जिस तरह सजाया गया है, उससे छठ महापर्व के लिए एक बेहतर और सुंदर माहौल तैयार हुआ है. फाउंटेन, आकर्षक लाइटिंग और व्यवस्थित घाट ने श्रद्धालुओं को खासा आकर्षित किया.

इस बार घाट पर छठ पूजा के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव की मौजूदगी भी समाजजनों को याद आई. हालांकि मुख्यमंत्री वीसी के जरिए कार्यक्रम से जुड़े और शुभकामनाएं दीं. कुल मिलाकर मिथिला घाट पर इस बार आस्था, परंपरा और विकास की तस्वीर एक साथ देखने को मिली.

(रिपोर्टः अनिमेष सिंह, उज्जैन)
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Manish Kushawah

Manish Kushawah

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, क्राइम, कृषि व्यवस्था और ग्रामीण (हाइपरलोकल) सरोकारों से जुड़ी खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो