)
Kashmir Terrorism: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) पर एक बार फिर संदिग्ध गतिविधि सामने आई है. पुंछ के सावजियां सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास कुछ संदिग्ध हलचल दिखाई देने के बाद भारतीय सेना के जवानों ने फायरिंग की.
जानकारी के मुताबिक, सेना के जवानों ने LoC के पास संदिग्ध मूवमेंट को देखते हुए गोलियां चलाईं. इसके बाद पूरे इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है. पुंछ का सावजियां सेक्टर घुसपैठ के लिहाज से संवेदनशील माना जाता है. यह इलाका PoJK की तरफ से आतंकियों की घुसपैठ के लिए पारंपरिक रास्ता रहा है. फिलहाल सेना और सिक्योरिटी एजेंसियां इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं.
खबर अपडेट की जा रही है.