सीएम भूपेंद्र पटेल की सादगी ने जीता दिल, गांव में जाकर आदिवासी किसानों से की मुलाकात; तीन दिन की गरबाडा यात्रा पर निकले हैं मुख्यमंत्री
गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल आदिजाति क्षेत्र गरबाडा की यात्रा के दूसरे दिन एक साधारण आदिजाति किसान के घर अचानक ही जा पहुंचे, जहां पर उन्होंने लोगों से किसानों से मुलाकात की.
गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल इस समय आदिवासी क्षेत्र गरबाड़ा के तीन दिवसीय यात्रा पर हैं. इस यात्रा के दूसरे दिन वह एक साधारण आदिजाति किसान के घर अचानक ही जा पहुंचे. दरअसल, रतनमहाल प्रोजेक्ट का दौरा करने के बाद गरबाडा जाने के दौरान सीएम पटेल ने अचानक अपनी कार पिपरगोटा गांव में रुकवा दी. इस दौरान वह इस छोटे से गांव की कच्ची सड़कों पर चलते हुए आदिजाति किसान बकुलभाई वाखळा के घर पहुंचे.
सीएम की सादगी देखकर गांव के लोग हैरान रह गए. इस दौरान उन्होंने बकुलभाई और उनके परिवार से बातचीत भी की और मक्के की खेती के बारे में जानकारी ली. सीएम का ये सादगी वाला अंदाज देखकर वहां पर मौजूद लोग हैरान रह गए. इससे पहले सीएम ने धानपुर तहसील के भिंडोल गांव में आदिवासी तड़वी परिवार के घर पर रात्रि भोज किया था.
सीएम पटेल ने पेश की सादगी की मिसाल
पिपरगोटा गांव के आदिजाति किसान बकुलभाई वाखळा के घर पहुंचे सीएम ने उनसे उनके आजीविका के बारे में बात की. परिवार के बच्चे के साथ भी बड़े-बुजुर्गों जैसा वात्सल्य भाव रखते हुए मुख्यमंत्री ने उसकी पढ़ाई और स्कूल के बारे में बातचीत की.
सीएम को देखकर खुश हुए गांव के लोग
गौरतलब है कि पिपरगोटा जैसे छोटे से गांव के आदिवासी कस्बे में मुख्यमंत्री के आगमन और भूपेंद्र पटेल की सहज एवं सरल शैली से आदिवासी परिवारों ने इस आत्मीय की अनुभूति की और कहा कि हमारे भूपेंद्र दादा हमारा हालचाल पूछने के लिए हमारे घर आए हैं.
यह भी पढ़ें: 'गाली देने से देश आगे नहीं बढ़ता, सबको चोर मानना बंद करें', PM मोदी ने राहुल गांधी को दिया जवाब
यह भी पढ़ें: भगवा साड़ी पहनकर पहुंची टीचर तो स्कूल ने जताया विरोध, CM सुवेंदु ने मैनेजमेंट को दे डाली चेतावनी