SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दिल्ली-NCR की जहरीली मॉर्निंग: ये 7 इलाके 'डेंजर जोन', नोएडा का सेक्टर-62 सबसे खतरनाक! AQI पहुंचा 444, सांस लेना हुआ मुश्किल!

दिल्ली-एनसीआर में एयर पॉल्यूशन ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. बच्चों, बुजुर्गों के अलावा दमे समेत अन्य किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों को ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. वीकेंड यानी शनिवार की सुबह क्या स्थिति रही, आइए आपको बताते हैं.

Written By Shwetank Ratnamber
Published: Nov 14, 2026, 08:16 IST | Updated: Nov 14, 2026, 08:48 IST
Image Credit: प्रदूषण से परेशान लोग (AI)
Join

दिल्ली-NCR में शनिवार की सुबह सांसों का संकट बढ़ाने वाली रही. आज हवा की खराब गुणवत्ता यानी वायु प्रदूषण के मौजूदा स्तर ने लोगों की चिंता एक बार फिर से बढ़ा दी है. कई निगरानी केंद्रों पर हवा ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंची, जबकि नोएडा सेक्टर-62 सबसे खराब इलाकों में रहा. दिल्ली के नरेला, नॉर्थ कैंपस, IIT, पूसा, ITO और बुराड़ी क्रॉसिंग समेत कई इलाकों में 'जहरीली' हवा का असर ज्यादा खतरनाक स्थिति पर पहुंच गया.

वीकेंड यानी शनिवार की सुबह पांच बजे दिल्ली-एनसीआर की हवा की गुणवत्ता बेहद खराब स्तर पर पहुंच चुकी थी. एक्यूआई लेवल की बात करें तो सुबह पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में एयर पलुशन यानी वायु प्रदूषण की स्थिति के बारे में आपको बताते हैं.

सुबह 9 बजे भी दिल्ली-एनसीआर की हवा की क्वालिटी में कोई खास सुधार नहीं आया है. परेशान लोग मास्क लगाकर अपने-अपने आफिस और दुकान पर निकलने को मजबूर हैं. 

दिल्ली के सात 'डेंजर जोन'

सुबह-सुबह दिल्ली का औसत AQI 349 रहा. जो कि बेहद खराब श्रेणी में हैं. दिल्ली के ये 7 स्टेशन गंभीर श्रेणी में दर्ज हुए हैं.

NIH नरेला-428, नार्थ कैंपस-424, IIT- 419, पूसा-418, ITO-414, बुराड़ी क्रासिंग-414, DTU-402

पराली जलाने से बढ़े प्रदूषण और गाड़ियों से निकलने वाले धुएं को कम करने के उपायों के अलावा अगर तेज हवाओं के साथ बारिश होने पर ही हवा की गुणवत्ता में तत्काल सुधार आ सकता है. बाकी दिल्ली और एनसीआर का क्या हाल रहा आइए बताते हैं.

दिल्ली में सांसों का संकट!
दिल्ली-NCR में कहां की हवा कितनी खतरनाक?
लोकेशनAQI
NIH नरेला428
DU नॉर्थ कैंपस424
IIT दिल्ली419
PUSA दिल्ली418
ITO, दिल्ली414
बुराड़ी क्रॉसिंग414
DTU402
कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स400
पंजाबी बाग397
NSUT जाफरपुर397
चांदनी चौक396
विवेक विहार394
CRRI मथुरा रोड391
JNU, यूनिवर्सिटी390
बवाना389
जहांगीरपुरी387
NSIT द्वारका384
आनंद विहार381
दिलशाद गार्डन375
सोनिया विहार369
अलीपुर368
रोहिणी367
मुंडका363
आया नगर359
नरेला357
सिरीफोर्ट357
छावला356
घोघा349
शादीपुर346
अशोक विहार345
IGI एयरपोर्ट344
पटपड़गंज335
नांगलोई326
मंदिर मार्ग326
ओखला PH-2319
बदरपुर317
आरके पुरम315
JLN स्टेडियम310
पूसा303
इग्नू मैदानगढ़ी298
नजफगढ़279
कैंट एरिया147
NCR
शहर / स्टेशनAQI
गाजियाबाद न्यू तहसील लोनी400
ग्रेटर नोएडा नॉलेज पार्क-V363
गाजियाबाद348
फरीदाबाद321
गुरुग्राम317
नोएडा286

दिल्ली में आर्टिफिशियल रेन यानी बारिश कराकर प्रदूषण को कुछ कम करने के इंतजाम किए जाने की चर्चा है. इस बीच डॉक्टरों ने लोगों से सुबह की सैर यानी मॉर्निंग वॉक के लिए घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है. पांचवी क्लास तक के बच्चों को हाइब्रिड मोड में पढ़ाई की सुविधा दी गई है. बाकी एजेंसियां भी हवा की गुणवत्ता को सुधारने और प्रदूषण कम करने के लिए अपना-अपना काम कर रही हैं, इन कोशिशों से इतर बहुत से लोगों का ये कहना है कि इस संकट में फिलहाल सबकी जान भगवान भरोसे है.

संबंधित खबरें

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

श्वेतांक रत्नाम्बर वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 22 वर्षों से ज्यादा का व्यापक अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय (देश-दुनिया) खबरों की डेस्क पर कार्यरत हैं. समसामयिक मुद्दों, वैश्विक राजनीति और कूटनीति पर गहरी समझ रखने वाले श्वेतांक जटिल अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों और राजनीतिक समीकरणों का सटीक विश्लेषण करने के विशेषज्ञ हैं.Zee News डिजिटल से पहले उन्होंने ज़ी मीडिया नेटवर्क के ग्लोबल न्यूज़ चैनल 'WION' के साथ काम किया है. इस दौरान उन्होंने 'Gravitas', 'The West Asia Post' और 'One Africa' जैसे कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्राइम-टाइम शोज़ के हिंदी प्रोडक्शन और इंटरप्रिटेशन में अहम भूमिका निभाई. 2004 से शुरू हुए अपने पत्रकारिता करियर में श्वेतांक ने रिपोर्टिंग और एंकरिंग के साथ-साथ चार लोकसभा और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की व्यापक ग्राउंड कवरेज की है.जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI), नई दिल्ली से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा के बाद मास कम्युनिकेशन और पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स डिग्री हासिल करने वाले श्वेतांक लंबे समय से 'प्रेस क्लब ऑफ इंडिया' (PCI) के सम्मानित सदस्य हैं.आप श्वेतांक रत्नाम्बर से सीधे shwetank.ratnamber@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), मेटा (फेसबुक) और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.' 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES