भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /देश
  • /'दिल्ली में होने वाले CJP के प्रदर्शन से दूर रहें मुस्लिम युवा'... मौलाना बरेलवी की अपील

'दिल्ली में होने वाले CJP के प्रदर्शन से दूर रहें मुस्लिम युवा'... मौलाना बरेलवी की अपील

10 अक्टूबर को दिल्ली में CJP ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन का आह्वान किया है, इस प्रदर्शन से मुस्लिम युवाओं को दूर रहने को कहा गया है. ये अपील मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने की है.

Written ByBhoopendra Rai
Published: Oct 09, 2026, 05:15 PM IST|Updated: Oct 09, 2026, 05:48 PM IST
joinshare
'दिल्ली में होने वाले CJP के प्रदर्शन से दूर रहें मुस्लिम युवा'... मौलाना बरेलवी की अपील
Image Credit: मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने मुस्लिम युवाओं से अपील की है कि वो सीजेपी के प्रदर्शन से दर रहें.

About the Author

Bhoopendra Rai

Bhoopendra Rai

पत्रकारिता में 9 साल से सक्रिय भूपेंद्र कुमार राय Zee News में सीनियर सब एडिटर के तौर पर न्यूज टीम का हिस्सा हैं, देश विदेशी की खबरें कवर करते हैं. 2017 में ETV Bharat (हैदराबाद) से करियर की शुरुआत करने के बाद वे 2020 में Zee News पहुंचे, जहां 2022 तक काम किया. 2023 में News24 की स्पोर्ट्स टीम को लीड करने का मौका मिला. इसके बाद India Daily Live में बतौर चीफ सब एडिटर स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े. 2024 में दोबारा News24 लौटे और नई स्पोर्ट्स वेबसाइट लॉन्चिंग का अहम हिस्सा रहे. अक्टूबर 2025 में News24 से अलविदा लेकर एक बार फिर Zee News पहुंचे हैं. खेलों में गहरी रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, ओलंपिक गेम्स, हॉकी वर्ल्ड कप समेत बड़े खेल इवेंट को कवर करने का अनुभव है. ब्रेकिंग न्यूज, क्रिकेट एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर अच्छी पकड़ है. जी न्यूज में खेल से जुड़ी खबरों के बाद अब न्यूज टीम के साथ रियलटाइम न्यूज पर काम कर रहे हैं. एक्सप्लेनर और किसी भी मुद्दे पर रिसर्च के साथ उसे आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. आप Bhoopendra.Rai@zeemedia.com पर सीधे ईमेल या फिर नीचे X और Facebook से जुड़ सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
ID चेकिंग सख्त, पैपराजी की एंट्री कम: बॉलीवुड की दिवाली पार्टियों में बढ़ी सुरक्षा, टाइगर श्रॉफ फायरिंग का असर

ID चेकिंग सख्त, पैपराजी की एंट्री कम: बॉलीवुड की दिवाली पार्टियों में बढ़ी सुरक्षा, टाइगर श्रॉफ फायरिंग का असर

2

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

3

PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

4

SBI-PNB-HDFC में 16 दिन नहीं होगा काम! चेक करें नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

5

एटम बम का घमंड धड़ाम: भारत की परमाणु पावर से 'जिन्नालैंड' में हड़कंप; बिलबिला उठे सियासतदान

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है. CJP ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोला है. शनिवार को होने वाले इस प्रदर्शन से पहले ऑल इंडिया मुस्लिम जमात ने मुस्लिम युवाओं से अपील की है कि वे इस प्रदर्शन से दूर रहें. जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी का कहना है कि मुस्लिम लड़के इस हंगामे से दूर रहें और गलती से भी वहां न जाएं. मौलाना ने मां-बाप से अपील करते हुए कहा वो अपने बच्चों को भी समझाएं कि वे धरना-प्रदर्शन में न जाएं.

 डॉ. उमर अहमद इलियासी बोले 'किसी भी प्रदर्शन में हिस्सा ना लें'

ऑल इंडिया इमाम ऑर्गेनाइजेशन के प्रमुख डॉ. उमर अहमद इलियासी ने भी मुस्लिम युवाओं से अपील की है कि 'वे किसी भी ऐसे प्रोटेस्ट, प्रदर्शन या जमावड़े में हिस्सा न लें, जिससे हमारे प्यारे देश में तनाव, अशांति या शांति और सद्भाव में खलल पड़े.'

मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने मीडिया के लिए एक बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने इस अपील के पीछे की वजह भी बताई. उन्होंने कहा, 'धरना-प्रदर्शन करना हर व्यक्ति का अधिकार है, मगर हिंसा करने की इजाजत किसी को नहीं दी जा सकती. 

मौलाना ने बताई ये वजह

मैं तमाम मुस्लिम नौजवानों से अपील करता हूं कि कॉकरोच जनता पार्टी के होने वाले धरना-प्रदर्शन से दूरी बनाएं और भाग न लें, क्योंकि पिछले दिनों हुए धरना-प्रदर्शन में हिंसा भड़की थी, जिन चंद मुसलमानों ने शिरकत की थी उनको बाद में बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा था. इसी तजुर्बे की बुनियाद पर दिल्ली के नौजवानों और खास तौर पर दिल्ली से सटे हुए जनपदों में रहने वाले और काम करने वाले नौजवानों से कह रहा हूं कि वे हरगिज-हरगिज जंतर-मंतर न जाएं.'

मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन ने अपने बयान में आगे कहा, 'धरना देना और अपनी आवाज बुलंद करना हमारा संवैधानिक अधिकार है, ये चीजें उसी वक्त तक सही रहती हैं, जब तक एहतेजाज शांतिपूर्वक हो, अगर एहतेजाज अशांति में बदल जाए तो फिर उसका कोई महत्व नहीं रह जाता. मुस्लिम नौजवान इस तरह के धरना-प्रदर्शन से अपने आप को अलग रखें.'

Bareilly, Uttar Pradesh: All India Muslim Jamaat National President Maulana Mufti Shahabuddin Razvi Barelvi says, "Holding a sit-in protest is every person’s right; it is our legal right. However, when a protest turns violent, no one can be allowed to resort to violence. I want to appeal to all Muslim youths living in Delhi or in the districts of Uttar Pradesh to stay away from the Cockroach Janta Party’s upcoming sit-in protest at Jantar Mantar in Delhi and not participate in it under any circumstances. This is because violent incidents occurred during the Cockroach party’s protest in recent days. Muslims are a vulnerable section of society, and some Muslims who participated in that protest later had to face considerable difficulties..."

— IANS (@ians_india) October 9, 2026

दिल्ली पुलिस ने भी की अपील

वहीं दिल्ली पुलिस, उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार और आस-पास के इलाकों में गश्त कर रही है. पुलिस ने लाउडस्पीकर की मदद से लोगों से अपील की है कि वे किसी भी प्रदर्शन में शामिल न हों. पुलिस ने बताया कि जंतर-मंतर पर धरने-प्रदर्शन की कोई इजाजत नहीं है और नई दिल्ली इलाके में धारा 163 (पुरानी धारा 144) लागू है. पुलिस ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों और पड़ोसियों को समझाएं कि कानून न तोड़ें.

नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के डीसीपी राहुल अलवाल पुलिस टीम के साथ जाफराबाद के 66 फुटा रोड स्थित दारुल उलूम मस्जिद और मदरसे पहुंचे थे, जहां उन्होंने जुमे की नमाज के बाद लोगों से अपील की कि वे 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर होने वाले सीजेपी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल न हों.

25 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात

दरअसल, 10 अक्टूबर यानी शनिवार को CJP और छात्र संगठनों ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान किया था, जिसके बाद दिल्ली हाई अलर्ट पर है. सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. 25 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं. यह विरोध प्रदर्शन मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से जुड़े मुद्दों की स्वतंत्र जांच की मांग को लेकर किया जा रहा है. राजधानी में कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने 57 मेट्रो स्टेशनों को बंद करने का फैसला किया है.

ये भी पढ़ें: 'ट्रेन डायवर्ट हो गई, अब बच्चों को लेकर मैं कहां जाऊं'...CJP के प्रदर्शन ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें मुसीबत

57 मेट्रो स्टेशन बंद, 38 ट्रेनें कैंसिल, नोएडा बॉर्डर पर BSF की तैनाती, चप्पे-चप्पे पर सख्त चेकिंग... दिल्ली में कल तक क्या-क्या बदलेगा?

'मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल क्यों?', दिल्ली में पाबंदी पर सुनवाई को लेकर सुप्रीम कोर्ट का SG से सवाल

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
CJP News