App

मुंबई को कहा अलविदा: 100 साल पुराने पुश्तैनी आशियाने में शिफ्ट हुए यामी-आदित्य, अब हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत वादियों में बसाएंगे घर

Yami Gautam Aditya Dhar Leave Mumbai: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम और फिल्ममेकर आदित्य धर ने मुंबई की भागदौड़ छोड़कर हिमाचल प्रदेश को अपना परमानेंट ठिकाना बना लिया है.'फ्री प्रेस जर्नल के मुताबिक, दोनों अब अपने बेटे के साथ मंडी के एक 100 साल पुराने हेरिटेज घर में सुकून भरी सादगी से जिंदगी बिता रहे हैं.

मुंबई को कहा अलविदा: 100 साल पुराने पुश्तैनी आशियाने में शिफ्ट हुए यामी-आदित्य, अब हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत वादियों में बसाएंगे घर
Image Credit: यामी गौतम और आदित्य धर ने छोड़ी मुंबई

बॉलीवुड के फेवरेट कपल यामी गौतम और आदित्य धर ने मुंबई की चकाचौंध और लगातार रहने वाली लाइमलाइट से दूर जाने का फैसला लिया है. फ्री प्रेस जर्नल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस मशहूर कपल ने अब हिमाचल प्रदेश को अपना पक्का ठिकाना बना लिया है. हालांकि, काम और प्रोजेक्ट्स के सिलसिले में दोनों का मुंबई आना-जाना बना रहेगा, लेकिन उनका बसेरा हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत वादियों में ही होगा. यामी और आदित्य हमेशा से अपनी पर्सनल लाइफ को बहुत प्राइवेट रखना पसंद करते हैं.

अब उन्होंने शांत लाइफस्टाइल के लिए पहाड़ों को चुना है. यामी के लिए हिमाचल प्रदेश सिर्फ घूमने-फिरने की जगह नहीं, बल्कि उनकी जड़ें और बचपन की यादें यहीं से गहराई से जुड़ी हुई हैं. शादी से पहले यामी ने मंडी के गोहर इलाके में 25 एकड़ जमीन पर बना 100 साल पुराना हेरिटेज घर खरीदा था. ये पुश्तैनी आशियाना उनके परिवार के दिल के बेहद करीब है. 2021 में यामी और आदित्य ने इसी खूबसूरत जगह पर शादी की थी, जिसके बाद इस जगह की इम्पोर्टेंस उनकी जिंदगी में और ज्यादा बढ़ गई.

Yami Gautam Aditya Dhar

लकड़ी और पत्थरों से बना सादगी भरा आशियाना

यामी और आदित्य का ये हिमाचल वाला घर लकड़ी और पत्थरों के साथ खूबसूरती से तैयार किया गया है. ये खूबसूरत घर चारों तरफ से बड़े-बड़े हरे-भरे बाग-बगीचों और खेतों से घिरा हुआ है. यहां उनके खेतों में सेब, आलू, प्लम और अदरक की खेती होती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस स्टार कपल ने अपने इस घर को किसी भारी-भरकम दिखावे वाले सेलिब्रिटी बंगले में बदलने के बजाय, बिल्कुल सिंपल बनाए रखा है. उनका ये अंदाज बताता है कि वे जमीन से जुड़े रहकर नेचर से जुड़कर जीना कितना पसंद करते हैं.

शोबिज की चकाचौंध से हमेशा बनाए रखी दूरी

फिल्म इंडस्ट्री के सबसे फेमस और सक्सेसफुल कपल्स में शुमार होने के बावजूद, यामी और आदित्य अपनी पर्सनल बातें कभी दुनिया के सामने नहीं लाते. उनकी पब्लिक प्रेजेंस सिर्फ फिल्मों की शूटिंग, मूवी प्रमोशन या फिर सिनेमा जगत के बेहद जरूरी इवेंट्स तक नहीं है. आदित्य धर ने फिल्म ‘धुरंधर’ के बाद से मीडिया की नजरों से काफी दूरी बनाए रखी है. इस साल की शुरुआत में वे केवल काम के सिलसिले में ही नजर आए थे, जिसमें गुजरात के एकता नगर में आयोजित नेशनल फिल्म अवॉर्ड सेरेमनी भी शामिल थी.

Yami Gautam Aditya Dhar

जब नेशनल अवॉर्ड और पुराने घर से जुड़ा अनोखा किस्सा

इस नेशनल फिल्म अवॉर्ड इवेंट में यामी और आदित्य को फिल्म ‘आर्टिकल 370’ के लिए सम्मानित किया गया था. आदित्य को बतौर प्रोड्यूसर ये बड़ा सम्मान मिला, जबकि यामी को उनके शानदार लीड रोल के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड दिया गया. हिमाचल जाने से पहले ये कपल मुंबई के खार वेस्ट में एक बड़े किराए के घर में रहता था. फिल्म ‘धुरंधर’ के प्रमोशन के दौरान आदित्य ने मजाक में बताया था कि उनका घर चित्रकार धुरंधर मार्ग पर है. फिल्म की सक्सेस के बाद ये भी चर्चा थी कि उन्होंने वो घर खरीदा है.

लाडले बेटे वेदविद को भी रखा है कैमरों से बिल्कुल दूर

माता-पिता बनने के बाद से यामी और आदित्य के लिए अपने परिवार की प्राइवेसी और भी ज्यादा अहम हो गई है. मई 2024 में इस कपल के घर बेटे वेदविद का जन्म हुआ था, लेकिन दोनों ने आज तक अपने लाडले का चेहरा दुनिया और सोशल मीडिया से छुपा कर रखा है. सितंबर 2025 में यामी ने अपने बेटे के साथ एक बहुत प्यारी तस्वीर शेयर जरूर की थी, लेकिन उसमें भी उसका चेहरा छिपाया गया था. दोनों अपने बच्चे को कैमरे और मीडिया के शोरगुल से दूर एकदम नॉर्मल माहौल में बड़ा करना चाहते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Vandana Saini

Vandana Saini

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More