OTT True Crime Documentary: ओटीटी पर सच्ची घटनाओं पर बनी क्राइम डॉक्यूमेंट्री लगातार सनसनी मचा रही हैं. 6 शादियां करने वाले एक ऐसे शख्स की दास्तान, जिसकी चार पत्नियां मिस्टीरियस तरीके से मर गईं. नेटफ्लिक्स की नई 91 मिनट की सच्ची फिल्म ने आते ही दुनिया भर में तहलका मचा दिया है, जिसका सच आपको अंदर तक हिला देगा.
ओटीटी पर रियल क्राइम का बढ़ता क्रेज
आजकल ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर सच्ची घटनाओं पर आधारित क्राइम शोज और मर्डर मिस्ट्रीज का जबरदस्त बोलबाला है. लोगों को काल्पनिक कहानियों से ज्यादा वो घटनाएं पसंद आ रही हैं, जो असल में घट चुकी हैं. मिस्टीरियस मौतें, कत्ल की गुत्थियां, पुलिस की तफ्तीश और कोर्ट-कचहरी की जद्दोजहद से भरी ये कहानियां रोंगटे खड़े कर देती हैं. इनमें कोई आर्टिफिशयल ड्रामा नहीं होता, बल्कि समाज का वही डरावना चेहरा सामने आता है, जिससे अक्सर लोग अनजान रहते हैं. आज हम आपको ऐसी ही एक सच्ची कहानी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो दिल दहला देने वाली है.
1/5
असली जुर्म की वो दास्तानें जो रोंगटे खड़े कर दें
आजकल लोगों के बीच सच्ची घटनाओं पर बनी डॉक्यूमेंट्री का क्रेज फिल्मों और वेब सीरीज से काफी ज्यादा बढ़ गया है. इन प्रोजेक्ट्स में बरसों तक दबे रहे ऐसे सनसनीखेज राज बाहर आते हैं, जिनकी सच्चाई सामने लाने में जांच एजेंसियों को सालों की कड़ी मेहनत करनी पड़ी थी. इनमें केस सुलझाने वाले जांबाज पुलिस अफसर, पत्रकार, चश्मदीद गवाह और पीड़ित परिवारों के बयान शामिल होते हैं. जब पुरानी अदालती फाइलों और सबूतों के सहारे जुर्म की एक-एक परत खुलती है, तो रोंगटे खड़े हो जाते हैं. दर्शक सिर्फ वारदात का खौफ ही नहीं देखते, बल्कि यह भी समझते हैं कि गुनहगार चाहे कितना भी शातिर क्यों न हो, ‘कानून के शिकंजे’ से कभी बच नहीं सकता.
2/5
थॉमस रैंडोल्फ की दिल दहलाने वाली असल कहानी
अगर आप भी सच्ची क्राइम की कहानियां देखना पसंद करते हैं, तो ये डॉक्यूमेंट्री आपके लिए बिल्कुल सही है. महज 91 मिनट की इस दिलचस्प डॉक्यूमेंट्री को क्रिस स्मिथ ने डायरेक्ट किया है, जबकि लाइब्रेरी फिल्म्स और एनबीसी न्यूज स्टूडियोज ने मिलकर इसको बनाया है. पूरी कहानी पत्रकार डैन स्लेपियन और डिटेक्टिव डीन ओ’केली की बरसों लंबी और बारीक जांच पर टिकी है. इसमें दिखाई गई सच्चाई और घटनाक्रम इतना सधा हुआ है कि आप एक पल के लिए भी स्क्रीन से नजर नहीं हटा पाते हैं. सच्ची घटनाओं पर बनी ये पड़ताल शुरू से लेकर आखिर बांधकर रखती है. इसका नाम ‘द विडोअर: टिल डेथ डू अस पार्ट’ है, जो 30 सितंबर को ओटीटी पर रिलीज हुई थी.
3/5
चार पत्नियों की मौत और 60 साल की सजा
ये खौफनाक सच्ची दास्तान ‘थॉमस रैंडोल्फ’ नाम के एक ऐसे शातिर आदमी की है, जिसने एक-दो नहीं बल्कि 6 बार शादी की. सबसे हैरान करने वाला पहलू ये है कि उसकी 4 पत्नियों की संदिग्ध हालात में एक-एक करके मौत हो जाती है. इस डॉक्यूमेंट्री में उसकी छठवीं पत्नी ‘शेरोन रैंडोल्फ’ और ‘माइकल मिलर’ की हत्या की पेचीदा जांच को डिटेल से दिखाया गया है. रैंडोल्फ शुरुआत से ही खुद को बिल्कुल सीधा और बेकसूर बताता रहा, मगर पुलिस और कानून के शिकंजे से बच नहीं पाया. अदालत में उसकी सारी चालाकियां धरी की धरी रह गईं और जुर्म साबित होने के बाद कोर्ट ने उसे 60 साल से लेकर उम्रकैद तक की सख्त सजा सुनाकर सलाखों के पीछे भेज दिया.
4/5
ग्लोबल चार्ट्स पर नंबर-1 बनकर छाई फिल्म
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आते ही इस नई डॉक्यूमेंट्री ने दुनियाभर के दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है. 30 सितंबर को रिलीज होने के महज दो दिन के भीतर, यानी 2 अक्टूबर को इसने कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में नेटफ्लिक्स की टॉप फिल्मों की लिस्ट में पहली जगह हासिल कर ली. इसके साथ ही फ्लिक्सपेट्रोल की ग्लोबली नेटफ्लिक्स रैंकिंग में भी ये दूसरे पायदान पर जा पहुंची है. केवल चार दिनों के छोटे से सफर में इसने दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा बटोर ली है. इंटरनेट मूवी डेटाबेस यानी IMDb पर भी इसे 800 से ज्यादा लोगों की राय के आधार पर 6.6 की बढ़िया रेटिंग मिल चुकी है. हर तरफ इस डॉक्यूमेंट्री की खूब तारीफ हो रही है और बाते भी हो रही है.
5/5
OTT में हिंदी में देख सकते हैं ये डॉक्यूमेंट्री
अगर आप घर बैठे ओटीटी पर कुछ नया तलाश रहे हैं, तो आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. आप इस इस डॉक्यूमेंट्री का नेटफ्लिक्स पर हिंदी भाषा में पूरा लुत्फ उठा सकते हैं. अक्सर विदेशी भाषाओं की डॉक्युमेंट्रीज देखने में दर्शकों को सबटाइटल पढ़ने की उलझन होती है, लेकिन यहां आपको ऐसी कोई परेशानी नहीं आने वाली है. नेटफ्लिक्स की ओर से शेयर की गई जानकारी के मुताबिक, ये खास कंटेंट ओरिजनल अंग्रेजी भाषा में तैयार की है. इसके अलावा दुनियाभर के दर्शकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए इसे हिंदी, जर्मन, स्पैनिश, फिलिपिनो और फ्रेंच जैसी भाषाओं के ऑप्शन के साथ भी स्ट्रीम की गई है. अब इस वीकेंड आप इसे देख सकते हैं.