SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कपिल शर्मा के शो में लगेगी महफिल, पंकज त्रिपाठी-जाकिर खान के साथ आएंगे विकास दिव्यकीर्ति; सुनील ग्रोवर भी मचाएंगे धमाल

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के आने वाले एपिसोड में एक्टर पंकज त्रिपाठी, शिक्षक विकास दिव्यकीर्ति और कॉमेडियन जाकिर खान एक साथ नजर आएंगे. इस शो का लेटेस्ट प्रोमो देखने के बाद दर्शकों की एक्साइटमेंट काफी ज्यादा बढ़ गई है. आइए लेटेस्ट प्रोमो पर नजर डालते हैं-

Written By Kajol Gupta
Published: Nov 04, 2026, 05:07 PM IST | Updated: Nov 04, 2026, 05:16 PM IST
Image Credit: कपिल के शो में लगेगा सितारों का मेला
Join

कपिल शर्मा के फेमस शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में शाहिद कपूर, मीरा राजपूत और ईशान खट्टर का स्वागत करने के बाद शो में तीन नए मेहमान आने वाले हैं. हाल ही में रिलीज हुए शो के नए ट्रेलर में एक्टर पंकज त्रिपाठी, शिक्षक डॉ. विकास दिव्यकीर्ति और कॉमेडियन जाकिर खान नजर आने वाले हैं, जो कपिल के साथ अपने रिश्तों के बारे में बात करेंगे और हंसी-मजाक करते नजर आएंगे.

हाल ही में रिलीज हुए ट्रेलर की शुरुआत कपिल शर्मा द्वारा तीनों मेहमानों के स्वागत से होती है. पंकज त्रिपाठी बताते हैं कि उनकी और विकास की पहली मुलाकात एक क्लासरूम में हुई थी. जब कपिल उनसे पूछते हैं कि क्या वे यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे, तो पंकज इस बात को स्वीकार करते हैं कि वे इस परीक्षा की तैयारी करना चाहते थे. इस पर कपिल शर्मा मजाक करते हैं और कहते हैं कि, 'हम सभी यूपीएससी की तैयारी करना चाहते थे.'

जाकिर खान ने मारा मजेदार कमेंट

वहीं, जाकिर खान ने विकास के साथ अपने जुड़ाव के बारे में भी बताया और एक मजेदार कमेंट करके सबको हंसा दिया. उन्होंने कहा, 'यह शायद सुनने में थोड़ा अजीब लगे, लेकिन मैं विकास सर के साथ काफी सोया हूं.' उनकी यह बात सुनकर दर्शक ठहाके लगाकर हंस पड़े. ट्रेलर में सुनील ग्रोवर भी नजर आते हैं, जो पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पैरोडी करते हुए 'सरल बिहारी वाजपेयी' के रूप में दिखाई दे रहे हैं. पूर्व प्रधानमंत्री जैसा उनका लुक और उनके हाव-भाव देखकर दर्शक हैरान रह गए.

फैंस आने वाले एपिसोड के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट में लिखा, 'एपिसोड के लिए बहुत एक्साइटेड हूं.' दूसरे यूजर ने लिखा, 'एकदम दमदार कोलैब.' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'यह बहुत मजेदार होने वाला है.' कुल मिलाकर फैंस अपकमिंग एपिसोड के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं.

देखें शो का लेटेस्ट प्रोमो

शाहिद, मीरा और ईशान भी आए थे नजर

बीते एपिसोड में शाहिद कपूर, मीरा और ईशान खट्टर नजर आए थे. कपूर परिवार ने शो पर काफी मजे किए. मीरा ने बताया था कि शाहिद को हमेशा इस बात की खबर रहती है कि उनके आस-पास क्या हो रहा है. उन्होंने कहा कि जब शाहिद और ईशान के बीच गंभीर सिनेमा को लेकर बातचीत खत्म हो जाती है, तब वह भी उस चर्चा में शामिल हो जाती हैं. इस पर शाहिद ने मीरा की पसंद की बातचीत को लेकर उन्हें चिढ़ाया और पूछा, 'तुम्हें किस तरह की बातचीत पसंद है? जैसे- 'फिल्म इंडस्ट्री में क्या चल रहा है? ताजा गॉसिप क्या है?'

यह भी पढ़ें- आखिरकार बनेगी 'मुन्नाभाई 3'! 20 साल बाद लौटेगी मुन्ना-सर्किट की जोड़ी, सामने आया फिल्म की शूटिंग का बड़ा अपडेट

जब अर्चना पूरन सिंह ने पूछा कि उनमें से किसे गपशप (गॉसिप) करना ज्यादा पसंद है, तो शाहिद ने उनसे अंदाजा लगाने को कहा. मीरा ने बीच में ही कहा, 'उन्हें सब पता होता है, लेकिन वह कभी कुछ बताते नहीं हैं.' उन्होंने आगे कहा, 'मैं गपशप नहीं करती.'

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' 

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' एक कॉमेडी टॉक शो है, जिसे कपिल शर्मा होस्ट करते हैं. इस शो में फिल्म, मनोरंजन, खेल और अन्य क्षेत्रों की मशहूर हस्तियां आती हैं, जो कपिल और उनकी टीम के साथ बातचीत करती हैं, कॉमेडी स्केच में हिस्सा लेती हैं और मजेदार पल बिताती हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. अपने करियर के दौरान काजोल ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू भी किए हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES