)
बॉलीवुड की मोस्ट पॉपुलर और आइकॉनिक फ्रेंचाइजी में से एक 'मुन्ना भाई' है. इसके तीसरे पार्ट को लेकर हाल ही में एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है. डायरेक्टर राजकुमार हिरानी अपनी इस फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट पर तेजी से काम कर रहे हैं. फैंस मुन्ना भाई और सर्किट की फेमस जोड़ी को एक बार फिर पर्दे पर कॉमेडी और इमोशंस के साथ देखने के लिए उत्साहित हैं. इस बार फिल्म की स्क्रिप्टिंग और राइटिंग के लिए उन्होंने फरहाद सामजी के साथ हाथ भी मिलाया है. जिसके बाद से फैंस की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं.
हालांकि, इस फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म को लेकर एक रोमांचक अपडेट सामने आया है. फिलहाल फिल्म के प्री-प्रोडक्शन का काम चल रहा है और बताया जा रहा है कि फरहाद सामजी इसकी स्क्रिप्ट लिख रहे हैं.
दरअसल, हाल ही में आई 'वैरायटी इंडिया' की रिपोर्ट के मुताबिक, फरहाद सामजी इस फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने इसकी पहली फिल्म 'मुन्ना भाई एम.बी.बी.एस.' (2003) पर काम किया था. वे अभी इसकी स्क्रिप्ट लिख रहे हैं. सामजी ने ही हिट गाने 'एम बोले तो' की शुरुआती पंक्तियां लिखी थीं. उम्मीद है कि फरहाद सामजी जल्द ही फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी कर लेंगे. वहीं, इस फिल्म का प्रोडक्शन 2027 में शुरू होने की योजना है.
![]()
जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि इस फ्रेंचाइजी के साथ सामजी का जुड़ाव संगीतकार अनु मलिक के एक देर रात आए फोन कॉल से शुरू हुआ था. एक पुराने इंटरव्यू में लेखक ने याद करते हुए बताया कि उन्हें रात करीब 10:00 बजे एक कॉल आया था. मलिक ने उनसे अगले दिन निर्देशक राजकुमार हिरानी और निर्माता विधु विनोद चोपड़ा के साथ होने वाले म्यूजिक सेशन के लिए एक 'मुखड़ा' (गाने की शुरुआती पंक्तियां) लिखने का अनुरोध किया था. सामजी को बताया गया कि लीड किरदार के लिए शाहरुख खान के नाम पर विचार किया जा रहा है और गाने में उनके किरदार के 'टपोरी' (स्ट्रीट-स्मार्ट) अंदाज को दिखाना है.
वहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक, फरहाद सामजी बहुत जल्द ही फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी कर लेंगे. अब तक सब कुछ ठीक चल रहा है और फिल्म साल 2027 में फ्लोर पर आ जाएगी. यानी इसकी शूटिंग आधिकारिक तौर पर शुरू हो जाएगी. इस फिल्म में संजय दत्त के निभाए मुन्ना भाई और अरशद वारसी के सर्किट के किरदार को ऑडियंस ने काफी पसंद किया था और भारतीय सिनेमा पर एक अलग ही छाप छोड़ी थी. 'मुन्ना भाई एम.बी.बी.एस.' और 'लगे रहो मुन्ना भाई' की सफलता के बाद अब इसके तीसरे पार्ट की बारी है.