दलेर मेहंदी और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल विवाद के बीच कपिल शर्मा ने दलेर मेहंदी का सपोर्ट किया है. कपिल शर्मा ने बोला कि पाजी की तबीयत ठीक नहीं थी. वहीं उन्होंने मीका का वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर सिंगर का खुलकर सपोर्ट किया है.
सैफ अली खान ने मजाक में कहा है कि वे 20 साल की उम्र से ही पैरेंट्स टीचर मीटिंग (PTM) मीटिंग्स अटेंड कर रहे हैं. हालांकि टीचर्स बदल गए हैं लेकिन वे खुद नहीं बदले. 55 साल की उम्र में युवा पिता से लेकर स्कूल मीटिंग्स अटेंड करने तक के इस सफर पर उन्होंने अपने जीवन का चक्र पूरा होने की बात कही.
कॉमेडियन कपिल शर्मा का दुबई स्थित कैफे अपनी खूबसूरत पिंक थीम और महंगे मेन्यू को लेकर चर्चा में है. यहां पानी पूरी की कीमत 800 रुपये और चाय की कीमत 500 रुपये बताई जा रही है. कैफे की इनसाइड तस्वीरें भी लोगों का ध्यान खींच रही हैं.