)
पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनिट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच हुए विवाद के बाद कपिल शर्मा ने दलेर मेहंदी का सपोर्ट किया है. मीका सिंह के बाद दलेर मेहंदी के सपोर्ट में कपिल शर्मा ने बोला कि पाजी की सीरियस सर्जरी हुई है. कपिल सिंह से पहले मीका सिंह भी बड़े भाई के सपोर्ट में आ चुके हैं. आइए जानते हैं दलेर सिंह का क्या विवाद है?
टिहरी के कुंजापुरी में दलेर मेहंदी लाइव परफॉर्मेंस कर रहे थे, तभी बीच स्टेज पर मंत्री पहुंचते हैं और दलेर मेहंदी की परफॉर्मेंस बीच में रुकवा देते हैं. मंत्री ने न केवल उनका कॉन्सर्ट रोक बल्कि उन्हें फटकार भी लगाई. मंत्री ने आपत्ति जताई कि धार्मिक आयोजन में शराब के नशे में परफॉर्म करना ठीक नहीं है. आपसे तो बोल नहीं पा रहे हैं, गाना क्या गाएंगे. मंत्री ने बोला कि आपको इस मंच का सम्मान करना चाहिए.
कपिल शर्मा ने दलेर मेहंदी का सपोर्ट करते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी पर मीका सिंह का वीडियो शेयर किया है. वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- मंच पर उनके लड़खड़ाकर बोलने का कारण उनकी सर्जरी हो सकती है. दलेर सिंह की तबीयत ठीक नहीं थी. कॉमेडियन ने लिखा- पाजी की गंभीर सर्जरी हुई है, जिसके बारे में लोगों को पता नहीं है, कोई इंसान किसी दौर से गुजर रहा है. सबको बताने के लिए मीका पाजी आपका धन्यवाद. भगवान दलेर पाजी को आशीर्वाद दें.
20 अक्तूबर को मीका सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करके दलेर मेहंदी का सपोर्ट किया है. सिंगर ने बोला दलेर मेहंदी लगभग 30 साल से सुपरस्टार हैं. ऐसे में लोगों को यह बताना चाहिए कि क्या उन्होंने कभी दलेर को शराब का गिलास भी पकड़े देखा या उनकी किसी भी जन्मदिन पार्टी में शराब सर्व करते देखा. दलेर मेहंदी को मैंने कभी शराब पीते हुए नहीं देखा. किसी भी कलाकार पर इस तरह की टिप्पणी करने से पहले फैक्ट्स की जांच करनी चाहिए.
मीका सिंह ने वीडियो में बोला कि दलेर महेंदी पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे. हाल ही में उनकी बड़ी सर्जरी हुई है. मीका के मुताबिक दलेर ने अपनी हेल्थ संबंधी समस्या को पब्लिक नहीं किया है, लेकिन भाई और दोस्त होने की वजह से उन्हें लगता है कि यह सच्चाई सामने आनी चाहिए. कई बार सिंगर या कलाकार अपनी खराब सेहत के बाद भी कार्यक्रम में जाते हैं, क्योंकि उन्होंने वादा किया होता है. मीका सिंह ने नाराजगी जातते हुए सवाल उठाया, क्या आपने उन्हें कभी शराब पीते देखा है? मीका सिंह ने बोला कि मैं लोगों को चैलेंज देता है कि अगर एक बंदा बोल दे कि हमने दलेर मेहंदी को शराब पीते देखा है, तो मैं गाना ही छोड़ दूंगा