)
Allu Arjun On Ramayana: रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' को लेकर लोगों के बीच काफी बज देखने को मिल रहा है. फिल्म 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. लॉस एंजिल्स के 'अकादमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स' में इस फिल्म का प्रीमियर हुआ, जिसके बाद इसे काफी अच्छे रिव्यू मिले. रिलीज से पहले तेलुगु स्टार अल्लू अर्जुन ने 'रामायण' की पूरी टीम को शुभकामनाएं दी हैं.
अल्लू अर्जुन ने एक्स पर अपनी बात रखते हुए कहा, 'पूरी रामायण टीम को मेरी शुभकामनाएं. यह सिर्फ एक फिल्म नहीं है, यह हमारी संस्कृति का प्रतिनिधित्व है और भारतीय फिल्मों के स्तर को ऊपर उठाने की एक कोशिश है. मैं पूरी टीम को उनके इस दिव्य प्रयास के लिए दिल से अपनी सकारात्मक शुभकामनाएं देता हूं. आइए, हम सब मिलकर इस नेक कोशिश का समर्थन करें, जो हमारी कहानियों, हमारी संस्कृति और हमारे गौरव को सामने लाती है. जय श्री राम.'
My best wishes to the entire #Ramayana team. It’s not just a movie. It’s a representation of our culture and an attempt to raise the bar of Indian films. I wholeheartedly send my pure, positive wishes to the entire team for their divine attempt. Let’s all unite and come forward to support a pure attempt that carries our stories, our culture and our glory. Jai Sri Ram 🙏🏽 #RanbirKapoor @TheNameIsYash @Sai_Pallavi92 @iamsunnydeol @niteshtiwari22 @malhotra_namit @arrahman @HansZimmer @raviedubey @LaraDutta @Rakulpreet @vivekoberoi @AnupamPKher @MsKajalAggarwal
— Allu Arjun (@alluarjun) November 4, 2026
फिल्म 'रामायण' की बात करें तो नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित 'रामायण' प्राचीन भारतीय महाकाव्य पर आधारित दो भागों में रिलीज होगी. इसमें रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के किरदार में नजर आएंगे. कलाकारों की इस टोली में हनुमान के रूप में सनी देओल और लक्ष्मण के रूप में रवि दुबे भी शामिल हैं. इस फिल्म को नमित मल्होत्रा और यश ने प्रोड्यूस किया है और इसका संगीत ए.आर. रहमान और हंस जिमर ने दिया है.
'रामायण' की एडवांस बुकिंग की शुरुआत दशहरे के दिन, फिल्म रिलीज से करीब 15 दिन पहले ही हुई थी. शुरुआत में अच्छा रिस्पॉन्स मिला और विदेशों में प्री-सेल्स ने तुरंत जोर पकड़ लिया, लेकिन भारत में टिकट बुकिंग को रुकावट का सामना करना पड़ा. कमाई के बंटवारे को लेकर एग्जिबिटर्स और फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर्स के बीच असहमति थी, जिसकी वजह से ज्यादातर स्क्रीन्स पर रिलीज से महज पांच दिन पहले तक बुकिंग शुरू नहीं हो पाई थी. हालांकि, रिलीज का हफ्ता करीब आते-आते 'रामायण' ने रफ्तार पकड़ ली. बुधवार सुबह तक यानी रिलीज में 24 घंटे से भी कम समय बचा था, तब तक 'रामायण' ने भारत में अपने ओपनिंग वीकेंड के लिए प्री-सेल्स से ₹77 करोड़ की कमाई कर ली थी. इसमें से अकेले ओपनिंग डे (पहले दिन) की कमाई लगभग ₹33 करोड़ रही.
विदेशों में फिल्म ने एडवांस बुकिंग से 5.6 मिलियन डॉलर की कमाई की है, जिसमें उत्तरी अमेरिका में पेड प्रिव्यू से मिले 1.5 मिलियन डॉलर भी शामिल हैं. इस तरह फिल्म की ग्लोबल एडवांस बुकिंग 125 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. लेकिन इसमें से केवल लगभग 70 करोड़ रुपये की बुकिंग ओपनिंग डे (पेड प्रिव्यू सहित) के लिए है.