App

बाप-बेटी की प्यारी बॉन्डिंग: सुहाना खान के नए वायरल VIDEO पर शाहरुख खान ने किया मजेदार कमेंट; बोले- ‘इतने तेज बोल...’

शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान ने अपने नए वीडियो से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया. उन्होंने पापा की नई अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ के गाने पर ऐसा कमाल का रूप बदला कि खुद शाहरुख भी हैरान रह गए. बेटी की इस अदा पर प्यार लुटाते हुए किंग खान ने एक मजेदार कमेंट किया.

बाप-बेटी की प्यारी बॉन्डिंग: सुहाना खान के नए वायरल VIDEO पर शाहरुख खान ने किया मजेदार कमेंट; बोले- ‘इतने तेज बोल...’
Image Credit: पापा शाहरुख की फिल्म के गाने पर बेटी सुहाना का जलवा

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान आजकल इंटरनेट पर खूब छाई हुई हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार ट्रांजिशन वीडियो शेयर किया है, जिसने सोशल मीडिया पर आते ही तहलका मचा दिया. वीडियो में सुहाना अपनी नई अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ के नए गाने ‘तू मिल जाए’ पर लिपसिंग करते हुए रेडी हो रही हैं. इस गाने में इंटरनेशनल सिंगर एड शीरन की आवाज वाले हिस्से को उन्होंने इतने क्यूट और कूल अंदाज में पेश किया है कि लोग बार-बार इसे देख रहे हैं. फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड के कई बड़े सितारे को भी सुहाना का ये नया अंदाज बेहद पसंद आ रहा है.

सुहाना का ये नया वीडियो जितनी तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है उतना ही धूम मचा रहा है. इसमें वे पहले एकदम सिंपल और घरेलू लुक में नजर आती हैं, पर अगले ही सेकंड उनका गजब का पार्टी अवतार सामने आ जाता है. इस बदलाव के साथ उनके चेहरे के एक्सप्रेशंस और गाने की बीट्स का तालमेल इतना जबरदस्त है कि फैंस देखते ही रह गए. सबसे खास बात ये है कि हॉलीवुड सिंगर एड शीरन के तेज रफ्तार अंग्रेजी बोल को उन्होंने जिस सहजता से लिप-सिंक किया, उसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. लोग उनके इस ‘कूल और ग्लैमरस’ अंदाज की दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

पापा शाहरुख खान का मजेदार कमेंट

सुहाना के इस नए वीडियो को देखकर पापा शाहरुख खान भी खुद को उस पर कमेंट करने से रोक नहीं पाए. उन्होंने अपनी लाडली बेटी की पोस्ट पर प्यार जताते हुए बड़ी हैरानी के साथ एक सवाल पूछा, ‘तुम इतने मुश्किल गाने के बोल इतनी आसानी से कैसे याद रख लेती हो. मेरे बस की तो यह बात बिल्कुल नहीं थी, क्योंकि एड शीरन तो बहुत ही तेज गाते हैं’. बाप और बेटी की ये प्यारी सी बॉन्डिंग इंटरनेट पर लोगों को बेहद पसंद आ रही है और दिल जीत रही है. शाहरुख की इस बात पर फैंस जमकर अपना प्यार बरसा रहे हैं और इसे एक फिक्र करने वाले पिता का दिल छू लेने वाला अंदाज बता रहे हैं.

सहेलियों और दोस्तों का प्यार

शाहरुख खान के बाद सुहाना की पक्की दोस्त अनन्या पांडे ने भी उनके इस वायरल पोस्ट पर खूब प्यार लुटाया. अनन्या ने लिखा, ‘मैंने अपनी जिंदगी में इतनी प्यारी चीज पहले कभी नहीं देखी’. वहीं, बॉलीवुड के फेवरेट ओरी ने भी मजे लेते हुए लिखा, ‘चलो, आखिरकार एक रील आ ही गई’. IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, सुहाना खान के इस नए लुक पर सोशल मीडिया पर लाखों लाइक्स आ चुके हैं. फैंस और सेलेब्स कमेंट्स में जमकर तारीफ कर रहे हैं और उनका पूरा कमेंट बॉक्स प्यार भरे मैसेज से भरा हुआ है. सुहाना का य अंदाज इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है और लोगों का दिल जीत रहा है.

Suhana Khan Viral Post

किंग खान के जन्मदिन पर आया था गाना

ये वीडियो फिल्म ‘किंग’ के पहले गाने ‘तू मिल जाए’ का है, जो काफी समय से सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. इस गाने को शाहरुख खान के 61वें जन्मदिन यानी 2 नवंबर के खास मौके पर रिलीज किया गया. इस वीडियो में शाहरुख के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी नजर आ रही है गाने को अरिजीत सिंह, एड शीरन और मधुबंती बागची ने मिलकर अपनी आवाज में गाया है. इसका शानदार म्यूजिक सचिन और जिगर की जोड़ी ने तैयार किया है, जबकि इसके दिल को छूने वाले खूबसूरत बोल कुमार ने लिखे हैं. वहीं गाने का अंग्रेजी रैप खुद एड शीरन ने निभाया है. लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं.

दिसंबर में सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

बता दें, फिल्म ‘किंग’ का डायरेक्शन जाने-माने डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने किया है. इसे रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स मिलकर बहुत बड़े स्केल पर बनाया गया है. इस धांसू एक्शन थ्रिलर फिल्म में शाहरुख खान लीड रोल निभा रहे हैं. फिल्म की सबसे खास बात ये है कि इसमें शाहरुख और सुहाना पहली बार साथ काम कर रहे हैं. उनके साथ अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, अनिल कपूर, जयदीप अहलावत और राघव जुयाल जैसे कई बड़े कलाकार लीड रोल में नजर आएंगे. ये मोस्ट अवेटेड फिल्म 24 दिसंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Vandana Saini

Vandana Saini

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो