App

ओरछा का अनोखा लक्ष्मीनारायण मंदिर: श्री यंत्र - उल्लू की चोंच के आकार में हुआ निर्माण, 40 साल से गर्भगृह में नहीं है मां लक्ष्मी की प्रतिमा

मध्य प्रदेश के ओरछा में एक अनूठा मंदिर बना है. इस मंदिर का आकार उल्लू की चोंच और श्री यंत्र के आकार में बना है. आइए इस मंदिर के इतिहास और खासियत के बारे में बताते हैं.

ओरछा का अनोखा लक्ष्मीनारायण मंदिर: श्री यंत्र - उल्लू की चोंच के आकार में हुआ निर्माण, 40 साल से गर्भगृह में नहीं है मां लक्ष्मी की प्रतिमा
Image Credit: ZEE CREATIVE

देश में एक अनूठा मंदिर बना है, जो कि उल्लू की चोंच और श्री यंत्र के आकार में तांत्रिक विधि से बनाया गया था. कभी बुंदेलखंड राज्य की राजधानी रही ओरछा रियासत आज मध्य प्रदेश के सबसे छोटे जिले निवाड़ी की तहसील है. यहां पर भगवान राम को राजा के रूप में पूजा जाता है, जामुनी और बेतवा नदी के किनारे बसा यह ऐतिहासिक नगर अपने अंदर कई सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजे हुए है, जिसे देखने के लिए देश के ही नहीं बल्कि विदेशों से भी सैलानी आते हैं.

ओरछा में स्थित रामराजा मंदिर, जहांगीर महल, राजा महल, चतुर्भुज मंदिर, लक्ष्मीनारायण मंदिर खास बताए जाते हैं. इसमें 17वीं सदी की शुरुआत में बना लक्ष्मीनारायण मंदिर अपने आप में खास है, यह मंदिर 1622 ई. में वीर सिंह जूदेव ने बनवाया था, यह मंदिर ओरछा के पश्चिम में एक पहाड़ी पर मौजूद है.

भगवान कृष्ण की लीलाओं की आकृतियां

यह मंदिर पिछले 40 सालों से मूर्ति विहीन है. इस मंदिर में 17वीं और 19वीं शताब्दी के चित्र बने हुए हैं, चित्रों के चटकीले रंग इतने जीवंत लगते हैं, जैसे वह हाल ही में बने हों. मंदिर में रामायण महाभारत झांसी की लड़ाई के दृश्य और भगवान कृष्ण की लीलाओं की आकृतियां बनी हैं.

बुंदेलखंड समेत पूरे देश में यह इकलौता मंदिर है, जिसका निर्माण तत्कालीन विद्वानों द्वारा श्रीयंत्र के आकार में उल्लू की चोंच को दर्शाते हुए किया गया था. इसके अलावा, 17वीं सदी में बने इस मंदिर की मान्यता है कि दीवाली के दिन इस सिद्ध मंदिर में दीपक जलाकर मां लक्ष्मी की पूजा करने से वह प्रसन्न होती है.

गर्भगृह का सिंहासन सूना पड़ा

1983 में मंदिर में स्थापित मूर्तियों को चोरों ने चुरा लिया था. तब से आज तक मंदिर के गर्भगृह का सिंहासन सूना पड़ा है. बताया जाता है कि 1622 में राजा वीर सिंह देव ने ओरछा में कई ऐतिहासिक इमारतों के साथ इस मंदिर का निर्माण तत्कालीन विद्वानों के द्वारा श्री यंत्र के आकार में उल्लू की चोंच को दर्शाते हुए तांत्रिक विधि से बनाया गया था.

बिना प्रतिमा के भी पूजा पाठ

यह मंदिर देश दुनिया का इकलौता धन की देवी माता लक्ष्मी को समर्पित हैं. मंदिर में माता की प्रतिमा ना होने के बावजूद भी यहां पूजा पाठ की जाती है और श्रद्धालु मंदिर की चौखट पर माथा टेककर बिना मां लक्ष्मी के दर्शन किए वापिस लौट जाते हैं, तो वहीं धनतेरस से दीपावली तक हजारों की संख्या में देश विदेश से लोग यहां पहुंचते हैं. ऐसी मान्यता है कि दीपावली की रात मंदिर व परिसर में दीपक प्रज्वलित करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है.

ये भी पढ़ेंः न हार-जीत... फिर भी चलते हैं बारूद के गोले: इंदौर के गौतमपुरा में कैसे होता है 'हिंगोट युद्ध'? जानिए 'तुर्रा और कलंगी' दल की कहानी

कब हुआ था इसका निर्माण?

इतिहासकार हेमंत गोस्वामी का कहना है कि लक्ष्मी नारायण मंदिर का निर्माण ओरछा के बुंदेला राजा वीर सिंह ने 17वीं शताब्दी में किया था. क्योंकि यह लक्ष्मी जी है, इनको धन की अधिष्ठात्री देवी माना गया है. उन्होंने कहा कि लक्ष्मी को पाने के लिए कभी-कभी आंतरिक पूजाओं का भी प्रयोग किया जाता है.

उन्होंने आगे कहा कि जब आप इस मंदिर के पास जाएंगे, तो आपको लगेगा ये मंदिर तांत्रिक पूजाओं के लिए उस समय मेरे हिसाब से आर्किटेक्चर के हिसाब से रहा होगा. क्योंकि, इसका जो गर्भ गृह है, वो श्री यंत्र के आकार का है. जब मंदिर के सामने खड़े होकर आप इसका मुख्य प्रवेश द्वार देखेंगे तो एक उल्लू की आकृति उल्लू के चेहरे के समान आकृति लगती है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Manish Kushawah

Manish Kushawah

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, क्राइम, कृषि व्यवस्था और ग्रामीण (हाइपरलोकल) सरोकारों से जुड़ी खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More