App

फेसबुक पर लाइव आकर निशा भगत ने किया सुसाइड, थाना प्रभारी से फोन पर बोलीं- जीवन लीला समाप्त कर रही हूं

रांची में आदिवासी नेत्री निशा भगत ने फेसबुक पर लाइव आकर आत्महत्या कर लिया. सुसाइड करने से पहले उन्होंने पिठोरिया थाना प्रभारी को फोन कर बताया कि वह अपनी जीवन लीला समाप्त कर रही है.

फेसबुक पर लाइव आकर निशा भगत ने किया सुसाइड, थाना प्रभारी से फोन पर बोलीं- जीवन लीला समाप्त कर रही हूं
Image Credit: फेसबुक पर लाइव आकर निशा भगत ने किया सुसाइड (Photo- वीडियो ग्रैब)

झारखंड की आदिवासी नेत्री निशा भगत ने 6 नवंबर शुक्रवार को आत्महत्या कर ली है. मौत को गले लगाने से ठीक पहले उन्होंने फेसबुक पर लाइव आकर अपनी जिंदगी खत्म करने की वजह से बताया. इस दौरान उन्होंने कई लोगों पर गंभीर आरोप भी लगाए.

थाना प्रभारी से फोन पर बोलीं- जीवन लीला समाप्त कर रही हूं

घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि निशा भगत ने आत्महत्या करने से पहले पिठोरिया थाना प्रभारी को फोन कर यह सूचना दी थी कि वह अपनी जीवन लीला समाप्त कर रही हैं. सूचना मिलते ही पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और फांसी के फंदे से नीचे उतारा. इसके बाद उन्हें तुरंत डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने निशा भगत मृत घोषित कर दिया.

सरना और सनातन से जुड़े मुद्दों को लेकर चर्चा में रहती थीं निशा भगत

फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रिम्स भेज दिया है. साथ ही मामले की गहराई से जांच में जुट गई है. निशा भगत अक्सर सरना और सनातन से जुड़े मुद्दों को लेकर चर्चा में रहती थीं.

सोशल मीडिया का आखिरी पोस्ट बना चर्चा का विषय

ध्यान दीजिएगा कि इस घटना ने तूल तब पकड़ा जब निशा भगत की मौत से महज कुछ घंटे पहले किया गया उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट और लाइव वीडियो सामने आया. अपने इस आखिरी पोस्ट में उन्होंने बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए लिखा था कि मेरी मौत का जिम्मेदार झारखंड पुलिस है.

निशा भगत ने अपनी पोस्ट में लिखा था कि मेरी मौत का जिम्मेदार झारखंड पुलिस, न डरते हैं मिशनरी से, न बिकते हैं पैसों से, सरकार किसी की भी हो, जमीन हमारी है, जान हमारी है.

संवेदनशील मुद्दों पर भी खुलकर अपनी बात रखी थी निशा

इस पोस्ट और वीडियो में निशा भगत ने सिर्फ पुलिस पर ही सवाल नहीं उठाए, बल्कि इसके साथ ही मिशनरी गतिविधियों, पैसों और जमीन से जुड़े कुछ संवेदनशील मुद्दों पर भी खुलकर अपनी बात रखी थी.

पुलिस हर एक एंगल से मामले की गहराई से जांच कर रही

फिलहाल, सोशल मीडिया पर सामने आए इन सनसनीखेज बयानों और उनके अचानक निधन के बाद से इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं. पुलिस हर एक एंगल से मामले की गहराई से जांच कर रही है, ताकि सच्चाई सामने आ सके,

रिपोर्ट: कामरान जलीली

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shailendra

Shailendra

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More