भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /फोटोज़
  • /200 साल बाद कब्र से उठ खड़ा हुआ एक खूंखार पिशाच, 14 साल बाद OTT पर दी दस्तक... और देखते ही देखते करने लगी ट्रेंड

200 साल बाद कब्र से उठ खड़ा हुआ एक खूंखार पिशाच, 14 साल बाद OTT पर दी दस्तक... और देखते ही देखते करने लगी ट्रेंड

Written ByVandana Saini
Published: Nov 06, 2026, 12:24 PM IST|Updated: Nov 06, 2026, 12:51 PM IST
joinshare

जब से ओटीटी का जमाना आया है, लोगों के फिल्में देखने की आदतें काफी बदल गई हैं. अब लोग सिर्फ नई फिल्मों के पीछे नहीं भागते, बल्कि उन्हें अलग तरह की पुरानी कहानियां भी खूब भाने लगी हैं. खासकर भूत-प्रेत, जादू-टोने और सस्पेंस से भरी फिल्में लोगों को ज्यादा अपनी तरफ खींच रही हैं. इसी वजह से सालों पहले आई एक बेहद यूनिक फिल्म आज फिर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है. लोग इसे दोबारा अपनी वॉचलिस्ट में शामिल कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर इसकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं. सच कहें तो अच्छी और हटकर बनी कहानियों का चार्म कभी पुराना नहीं पड़ता.

OTT Trending Movie Dark Shadows1/5

14 साल ओटीटी पर दी दस्तक

कई बार ऐसा होता है कि कुछ कमाल की फिल्में जब सिनेमाघरों में रिलीज होती हैं, तब उतना शोर नहीं मचा पातीं, लेकिन जब सालों बाद वही फिल्में टीवी या मोबाइल पर आती हैं, तो बदलते दौर की ऑडियंस को बिल्कुल नई और मजेदार लगने लगती हैं. आज हम आपको जिस फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं उसकी कहानी के साथ भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है. एक तरफ जहां रोंगटे खड़े कर देने वाला डर है, वहीं दूसरी तरफ अजीबो-गरीब कॉमेडी और फैमिली ड्रामा भी भरपूर देखने को मिला. यही वजह है कि अब सोशल मीडिया पर लोग इस यूनिक और मजेदार सफर की जमकर बातें हो रही है.
OTT Trending Movie Dark Shadows2/5

OTT पर छाया खूंखार पिशाच का खौफ

जाने-माने डायरेक्टर टिम बर्टन ने इस मजेदार और मिस्टीरियस कहानी को बड़े पर्दे पर बेहद खास अंदाज में उतारा था. फिल्म में जॉनी डेप लीड रोल प्ले कर रहे है और उनका अंदाज हमेशा की तरह कमाल का नजर आ रहा है. उनके साथ मिशेल फाइफर, ईवा ग्रीन, हेलेना बोनहम कार्टर, जैकी अर्ल हेली, जॉनी ली मिलर, क्लो ग्रेस मोरेट्ज और बेला हीथकोट जैसे कई बेहतरीन कलाकारों ने भी बढ़िया काम किया है. करीब 114 मिनट की ये मजेदार कहानी पहली बार 11 मई 2012 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. अगर आपको एडवेंचर्स फिल्में देखना पसंद है तो आपकी वॉचलिस्ट के लिए ये बेहतरीन ऑप्शन है.
OTT Trending Movie Dark Shadows3/5

200 साल पुरानी कब्र और बदले की आग

2012 में रिलीज हुई इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म का नाम ‘डार्क शैडोज’ है. फिल्म की पूरी कहानी बरनाबास कोलिन्स नाम के एक बेहद रईस नौजवान के इर्द-गिर्द घूमती है. उसे प्यार में धोखा खाई एक बेहद शक्तिशाली चुड़ैल भयानक श्राप दे देती है. श्राप के चलते वो वैम्पायर यानी पिशाच बन जाता है और उसे एक भारी ताबूत में बंद करके जिंदा जमीन में दफना दिया जाता है. पूरे 200 साल बाद वो अचानक आजाद होकर साल 1972 की मॉर्डर दुनिया में कदम रखता है. बाहर आकर उसे दिखता है कि उसका आलीशान खानदान और कारोबार लगभग खत्म हो चुका है, जिसके बाद वो सब कुछ ठीक करने में लग जाता है.
OTT Trending Movie Dark Shadows4/5

दर्शकों के दिल में आज भी खास है ये फिल्म

जब ये मूवी पर्दे पर आई थी, तो फिल्म क्रिटिक्स की राय बंटी हुई थी. कई जानकारों को इसका बड़ा सेट, पुराना डार्क माहौल, अलग से कॉस्टयूम और जॉनी डेप की शानदार एक्टिंग बेहद पसंद आई थी. हालांकि, कुछ लोगों का ये भी कहना था कि इसकी कहानी को थोड़ा और कसा जा सकता था. इसके बावजूद टिम बर्टन और जॉनी डेप की जोड़ी को चाहने वालों ने इसे हाथों-हाथ लिया और खूब प्यार दिया. अपनी खास डार्क कॉमेडी और देखने में कमाल लगने वाले सीन्स के दम पर ये फिल्म आज भी सिनेमा प्रेमियों के दिलों में अपनी जगह बनाए हुए है. इसे देखने वाले आज भी इसकी अलग दुनिया को भूल नहीं पाते हैं.
OTT Trending Movie Dark Shadows5/5

कमाई के रिकॉर्ड और कहां देखें ये फिल्म?

इस मेगा बजट फिल्म को बनाने में लगभग 150 मिलियन डॉलर लगे थे, जो भारतीय रुपय के हिसाब से करीब 1,250 से 1,300 करोड़ रुपये होते हैं. कमाई की बात करें तो इसने दुनियाभर के सिनेमाघरों से 245.5 मिलियन डॉलर यानी 2,050 करोड़ रुपये से भी ज्यादा बटोरे थे. लोगों की पसंद की बात करें तो IMDb पर इसे 10 में से 6.2 की ठीक-ठाक रेटिंग दी है. अगर आप इसे घर बैठे देखना चाहते हैं, तो आप इस ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हिंदी भाषा में देख सकते हैं. बस इसे शुरू करने से पहले ऐप का सब्सक्रिप्शन लेना होगा और फिर सेटिंग्स में जाकर हिंदी भाषा चुननी होगी, ताकि देखने में मजा आए.
TAGS:
OTT Trending Movie
OTT
Horror Movie

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
मुरादाबाद में रूह कंपाने वाला हादसा: दो बुजुर्ग महिलाओं को बेकाबू कार ने हवा में उड़ाया; खौफनाक मंजर CCTV में कैद

मुरादाबाद में रूह कंपाने वाला हादसा: दो बुजुर्ग महिलाओं को बेकाबू कार ने हवा में उड़ाया; खौफनाक मंजर CCTV में कैद

2

धनतेरस की पूजा के समय धन के देवता कुबेर देव के 108 नामों का करें जाप, सालभर नहीं होगी आर्थिक हानि

3

पंजाब का दम: हॉकी वर्ल्ड कप की मेजबानी के लिए तैयार भारत, मोहाली में टीम इंडिया ने जापान को 4-1 से हराया

4

मनेर एनकाउंटर के बाद दानापुर अस्पताल में हाईवोल्टेज ड्रामा, भारी पुलिस बल तैनात

5

'मैंने मर्डर नहीं किया, लाश को काटा है', US में भारतीय मूल के शख्स का हैरान करने वाला कबूलनामा; पत्नी की हत्या के लगे हैं आरोप

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.