App

मुरादाबाद में रूह कंपाने वाला हादसा: दो बुजुर्ग महिलाओं को बेकाबू कार ने हवा में उड़ाया; खौफनाक मंजर CCTV में कैद

मुरादाबाद के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. यहां सड़क किनारे चल रही दो बुजुर्ग महिलाओं को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी. जिसके बाद कार सवार मौके से फरार हो गया. इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई है.

मुरादाबाद में रूह कंपाने वाला हादसा: दो बुजुर्ग महिलाओं को बेकाबू कार ने हवा में उड़ाया; खौफनाक मंजर CCTV में कैद

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला हिट एंड रन का मामला सामने आया है. रामगंगा विहार में सीएल गुप्ता आई हॉस्पिटल के बाहर सड़क किनारे चल रही दो बुजुर्ग महिलाओं को एक तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में अमरोहा से आंखों का इलाज कराने आई एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल है.

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें लापरवाही की हदें पार होती दिख रही हैं.

अमरोहा से आई थीं आंखों का ऑपरेशन कराने
बताया जा रहा है कि अमरोहा जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चागौरी की रुकैया 4 नवंबर को अपनी आंखों का ऑपरेशन कराने मुरादाबाद आई थीं. रात करीब 8 बजे वह अस्पताल के बाहर खाने-पीने का सामान खरीदने के लिए सड़क किनारे पैदल जा रही थीं. उनके साथ एक अन्य बुजुर्ग महिला भी थीं. इसी दौरान पीछे से आ रही एक अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों महिलाएं हवा में उछलकर सड़क किनारे जा गिरीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं.

मदद करने के बजाय मौके से फरार हुआ चालक
इस घटना में कार चालक घायल महिलाओं को अस्पताल पहुंचाने या उनकी मदद करने के बजाय मौके से तेजी से फरार हो गया. स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से गंभीर हालत में महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान रुकैया ने दम तोड़ दिया, जिससे परिवार में कोहराम मच गया. इस भयानक हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें खौफनाक मंजर कैद है.

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, जांच जारी
मृतका के भाई हारून की शिकायत पर सिविल लाइंस थाने में अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को आधार बनाकर वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है. इस मामले की जांच उपनिरीक्षक आकाश धामा को सौंपी गई है, जो आसपास के सीसीटीवी खंगालने के साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रहे हैं.

एसपी सिटी मुरादाबाद कुमार रणविजय सिंह का कहना है कि आरोपी की पहचान की जा रही है. जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

(मुरादाबाद से आकाश शर्मा की रिपोर्ट)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Pooja Singh

Pooja Singh

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो