App

धनतेरस पर सोना धड़ाम, एक झटके में चांदी ₹5400 गिरी, 10 ग्राम गोल्ड के लिए कितनी ढीली होगी जेब? अपने शहर का रेटलिस्ट देखिए

Gold Rate: सोने की कीमत में धनतेरस के मौके पर बड़ी गिरावट आई है. सोने का दाम 1800 रुपये से अधिक की गिरावट आ चुकी है. चांदी के दाम भी आज धड़ाम हुए है. खरीदारी से पहले सोने-चांदी की कीमत देखिए

धनतेरस पर सोना धड़ाम, एक झटके में चांदी ₹5400 गिरी, 10 ग्राम गोल्ड के लिए कितनी ढीली होगी जेब? अपने शहर का रेटलिस्ट देखिए
Image Credit: GOLD RATE

Gold Rate: धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है. धर्म और निवेश दोनों के लिहाज से ये एक अच्छा फैसला होता है. आप अगर हर धनतेरस थोड़ा-थोड़ा कर सोना या चांदी खरीदते हैं, तो धीरे-धीरे एक अच्छा एसेट्स तैयार हो जाता है. इस धनतेरस भी सोने-चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो खबर आपके लिए है.  

धनतेरस पर सोना धड़ाम, चांदी की चमक धूमिल  

धनतेरस पर सोने की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई. 24 कैरेट सोने के दाम 3100 रुपए गिरकर करीब 1.41 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया. चांदी की कीमत में 5400 रुपए सस्ती हो गई. 1 किलो चांदी कीमत 1.87 लाख रुपये से गिरकर 1.81 लाख रुपए पर आ गई है. 

सोना सस्ता, चांदी के गिरे दाम  

6 नवंबर, धनतेरस के मौके पर सोने-चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई. MCX पर गोल्ड की कीमत में 1700 रुपये गिर गई, तो चांदी की कीमत में 2200 रुपये से अधिक की क्रैश आया है. शुक्रवार को चांदी की कीमत 1,85,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया, तो सोना 1,42,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव बिक रहा. सिर्फ एमसीएक्स पर ही नहीं, आज घरेलू सर्राफा बाजार में भी सोने की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिली है.    

10 ग्राम सोना और चांदी की आज की कीमत  

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी रेटलिस्ट के मुताबिक आज भारतीय बाजार में सोने-चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है.  वेबसाइट पर जारी रेटलिस्ट के मुताबिक

  • 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,41,020 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत  1,29,918 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत  1,05,770 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 14 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत  82,498 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 1 किलो चांदी की कीमत आज 1,81,863 रुपये पर पहुंच चुकी है.  

क्या इसी भाव पर आज मिलेगा सोना-चांदी  

बता दें कि IBJA की कीमत देशभर में सर्राफा बाजारों की कीमत का औसत प्राइस होता है. इस कीमत पर 3 फीसदी GST और मेकिंग चार्ज अलग से देना पड़ता है. मतलब आपके शहर में सोने-चांदी की कीमत इसके आसपास रह सकती है.  

कितना सस्ता हो चुका है सोना-चांदी

सोना हमेशा से एक अच्छा निवेश समझा जाता है. लोग एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक सोने को पहुंचाते हैं. भारतीय घरों में 34,600 टन सोना रहने की उम्मीद है. शुभ का संकेतक सोना इस साल अपनी पीक से 20 फीसदी से अधिक गिर चुका है. चांदी में 56 फीसदी से अधिक की गिरावट आ चुकी है. 29 जनवरी को सोना अपने ऑल टाइम हाई 1.76 लाख करोड़ रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था. चांदी की ऑल टाइम हाई वैल्यू 3.86 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया. इस कीमत से अगर तुलना करें, तो सोना करीब 35000 रुपये और चांदी 2 लाख रुपये से अधिक सस्ती हो चुकी है.  

अगले धनतेरस तक कैसी रह सकती है गोल्ड की चाल

सोने सेफ हेवन की पहचान रखता है. लॉन्ग टर्म में निवेश का अच्छा ऑप्शन है. बाजार जानकार भी सोने में सपोर्ट का समर्थन कर रहे हैं. एक्सपर्ट्स के मुताबिक केंद्रीय बैंकों की लगातार खरीदारी और गोल्ड ईटीएफ में बढ़ते निवेश से सोने को सपोर्ट मिल रहा है. सिर्फ तीसरी तिमाही में केंद्रीय बैंकों ने 321 टन सोना खरीद लिया है, पिछले साल से 42 फीसदी अधिक है. इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के  सचिव सुरेंद्र मेहता की माने, तो शॉर्ट टर्म में सोने की कीमत का अनुमान लगाना मुश्किल है, लेकिन लॉन्ग टर्म में करीब साल-दो साल में इसमें 30-40 फीसदी तक की तेजी आ सकती है.

दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत देश के बड़े शहरों में सोने की कीमत  

  • दिल्ली में 24 कैरेट वाले सोने का आज का भाव 1,42,250 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • चेन्नई में सोना आज 1,42,850 रुपये  प्रति 10 ग्राम
  • मुंबई में सोना आज 1,42,490 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • कोलकाता में आज सोना 1,42,250 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • बेंगलुरु में आज सोना 1,42,610 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • हैदराबाद में आज 24 कैरेट शुद्धता वाला सोना 1,42,660 रुपये प्रति 10 ग्राम

 आज किस भाव पर बिक रही है चांदी  

  • नई दिल्ली - 1,83,990 रुपये प्रति किलो
  • मुंबई- 1,84,310 रुपये प्रति किलो
  • बेंगलुरु-1,84,460 रुपये प्रति किलो
  • कोलकाता-1,84,200 रुपये प्रति किलो
  • हैदराबाद-1,84,740 रुपये प्रति किलो
  • चेन्नई-1,84,980 रुपये प्रति किलो 

 

  • (डिस्क्लेमर: सोने-चांदी में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. अगर आप गोल्ड या सिल्वर में निवेश करना चाहते हैं, तो वित्तीय जानकारों की सलाह जरूर लें.)

     

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Bavita Jha

Bavita Jha

बवीता झा बिजनेस पत्रकार हैं, उन्हें डिजिटल और टीवी न्यूज़ मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News Hindi (Digital) में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. व्यापार जगत की जटिलताओं और आर्थिक आंकड़ों को आम पाठकों के लिए सरल भाषा में डिकोड करना उनका मजबूत पक्ष है.  • शेयर बाजार • बिजनेस एक्सप्लेनर • पर्सनल फाइनेंस और टैक्सेशन  • कमोडिटी, गोल्ड-सिल्वर ट्रेड• ग्लोबल ट्रेड • जियो इकोनॉमिकस डेवलपमेंट • कारोबार से जुड़ी सरकारी योजना और पॉलिटी • बिजनेस और मार्केट ट्रेंडZee News से पहले बवीता ने नवभारत टाइम्स (NBT) के बिजनेस सेक्शन और Oneindia जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल संस्थानों में इवनिंग शिफ्ट, होम पेज मैनेजमेंट और ट्रेडिंग न्यूज़ की अहम जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं. इसके अलावा महुआ न्यूज़, जनसंदेश और सहारा जैसे टीवी चैनलों में प्रोग्राम प्रोड्यूसर और रनडाउन मैनेजमेंट का उनके पास 4 वर्षों का ठोस अनुभव है.  दिल्ली से पत्रकारिता में स्नातक और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाली बवीता, खबरों की सत्यता और वित्तीय मामलों की सटीक रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देती हैं.  बवीता झा से आप bavita.jha@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स  पर https://x.com/youthreporter2 के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. सोशल मीडिया पर कनेक्ट होने के लिए फेसबुक पेज https://www.facebook.com/bavita.jha , इंस्टाग्राम instagram.com/bavita.jha पर जुड़ सकते हैं. बवीता झा की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो