App

सोना गिरा पर 67% बढ़ा सोने पर लगने वाला चार्ज, धनतेरस पर गोल्ड ज्वेलरी खरीदना पड़ेगा महंगा!

Gold Hallmarking: इस साल जब धनतेरस पर आप सोने की खरीदारी करने जाएंगे, तो पिछले साल के मुकाबले सिर्फ सोने की कीमत नहीं, बल्कि इसके साथ लगने वाला चार्ज भी महंगा पड़ने वाला है.

सोना गिरा पर 67% बढ़ा सोने पर लगने वाला चार्ज, धनतेरस पर गोल्ड ज्वेलरी खरीदना पड़ेगा महंगा!
Image Credit: Gold Hallmarking

Gold Buying Dhanteras 2026: सोना साल 2026 के न्यूनतम रेट्स पर पहुंच गया है. सोने में इस साल 38000 रुपये तक की गिरावट आ चुकी है. जनवरी 2026 में सोना 1.76 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा था, जो आज गिरकर 1.38 लाख पहुंच चुका है. सस्ता सोना देखकर अगर आप भी खरीदारी का प्लान बना रहे हैं, तो जरा इस खबर को ध्यान से पढ़िए.  

सोना सस्ता पर हॉलमार्किंग चार्ज 67% बढ़ा  

सोने की कीमत में भले ही गिरावट आई है, लेकिन हॉलमार्किंग फीस में बड़ा उछाल आया है. ब्यूरो ऑफ इंडिया स्टैंडर्ड यानी (BIS) ने हॉलमार्किंग फीस में बड़ी बढ़ोतरी कर दी है. सोने और चांदी दोनों की हॉलमार्किंग फीस बढ़ा दी गई है.

ज्वैलर्स को अब 45 रुपये के बजाए हर ज्वेलरी की हॉलमार्किंग के लिए 75 रुपये की हॉलमार्किंग फीस चुकानी पड़ती है. चांदी की हॉलमार्किंग फीस में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है, यह 35 रुपये प्रति आर्टिकल बनी हुई है. BIS ने 14 सितंबर 2026 में सोने की ज्वेलरी पर हॉलमार्किंग चार्ज बढ़ा दिया है. इसके अलावा BIS हर कंसाइनमेंट पर न्यूनतम 200 रुपये की फीस वसूलती है. इसके साथ-साथ  BIS, Assaying and Hallmarking Centre से भी सोने के आर्टिकल पर फीस वसूलता है, जो 7.50 रुपये प्रति आर्टिकल या न्यूनतम 20 होता है.

चांदी पर कितनी है हॉलमार्किंग फीस  

सोने के अलावा चांदी पर भी हॉलमार्किंग फीस लगती है. ज्वेलर्स को पहले की तरह 35 रुपये प्रति आर्टिकल भुगतान करना होगा. हर कंसाइनमेंट पर न्यूनतम फीस 150 रुपये ही लगती है.  

हॉलमार्किंग चार्ज में 67% का बड़ा उछाल आया  हैं

हॉलमार्किंग चार्ज में 67% का उछाल आपके लिए ज्वेलरी की फाइनल कॉस्टिंग को बढ़ा देगा.जुलाई 2021 से ही सरकार से हॉलमार्किंग को अनिवार्य कर दिया है.  9K, 14K, 18K, 20K, 22K, 23K और 24K की हॉलमार्किंग उसमें मौजूद सोने की शुद्धता के आधार पर होती है. ज्वेलरी खरीदते वक्त आपको इसका भी चार्ज चुकाना पड़ता है.  

क्या ज्वैलर्स आपसे वसूलता है हॉलमार्किंग चार्ज  ?  

बिल्कुल, ज्वैलर्स फाइनल बिल में हॉलमार्किंग चार्ज भी एड करता है. आपकी ज्वेलरी का फाइनल बिल ज्वैलर्स कुछ इस तरह से तय करता है.  

कुल बिल =  सोने की कीमत + मेकिंग चार्ज + वेस्टेज + 3% GST + हॉलमार्किंग फीस

मतलब साफ है कि जब इस साल आप धनतेरस पर सोना खरीदने जाएंगे, तो पिछले साल के मुकाबले सिर्फ सोने की कीमत नहीं बढी है, बल्कि बाकी फीस भी आई तेजी आपके फाइनल बिल को बढ़ाएंगे. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Bavita Jha

Bavita Jha

बवीता झा बिजनेस पत्रकार हैं, उन्हें डिजिटल और टीवी न्यूज़ मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News Hindi (Digital) में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. व्यापार जगत की जटिलताओं और आर्थिक आंकड़ों को आम पाठकों के लिए सरल भाषा में डिकोड करना उनका मजबूत पक्ष है.  • शेयर बाजार • बिजनेस एक्सप्लेनर • पर्सनल फाइनेंस और टैक्सेशन  • कमोडिटी, गोल्ड-सिल्वर ट्रेड• ग्लोबल ट्रेड • जियो इकोनॉमिकस डेवलपमेंट • कारोबार से जुड़ी सरकारी योजना और पॉलिटी • बिजनेस और मार्केट ट्रेंडZee News से पहले बवीता ने नवभारत टाइम्स (NBT) के बिजनेस सेक्शन और Oneindia जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल संस्थानों में इवनिंग शिफ्ट, होम पेज मैनेजमेंट और ट्रेडिंग न्यूज़ की अहम जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं. इसके अलावा महुआ न्यूज़, जनसंदेश और सहारा जैसे टीवी चैनलों में प्रोग्राम प्रोड्यूसर और रनडाउन मैनेजमेंट का उनके पास 4 वर्षों का ठोस अनुभव है.  दिल्ली से पत्रकारिता में स्नातक और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाली बवीता, खबरों की सत्यता और वित्तीय मामलों की सटीक रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देती हैं.  बवीता झा से आप bavita.jha@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स  पर https://x.com/youthreporter2 के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. सोशल मीडिया पर कनेक्ट होने के लिए फेसबुक पेज https://www.facebook.com/bavita.jha , इंस्टाग्राम instagram.com/bavita.jha पर जुड़ सकते हैं. बवीता झा की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं.
Read More