App

धनतेरस की पूजा के समय धन के देवता कुबेर देव के 108 नामों का करें जाप, सालभर नहीं होगी आर्थिक हानि

Dhanteras 2026 Kuber Dev Names: धनतेरस की पूजा करते समय अगर धन के देवता कुबेर देव के 108 नामों का जाप सच्चे मन से करें तो धन संबंधी दिक्कतें दूर होती हैं और सालभर तक कोई भी आर्थिक संकट नहीं होता है. आइए कुबेर देव के 108 नामों को जानें.

धनतेरस की पूजा के समय धन के देवता कुबेर देव के 108 नामों का करें जाप, सालभर नहीं होगी आर्थिक हानि

Kuber Dev 108 Names: सनातन धर्म में दीवाली पर्व पर धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है लेकिन उससे पहले धनतेरस पर्व आता है. इस दिन धन के देवता कुबेर देव की उपासना करने का विधान है. धनतेरस पर्व पर देवी लक्ष्मी, कुबेर देवता और भगवान धन्वंतरि की पूजा करने का विधान है. धार्मिक मान्यता है कि धनतेरस पर विधि-विधान से कुबेर देव की पूजा करें तो सालभर तक घर में सुख और समृद्धि बनी रहती है. आय और सौभाग्य बना रहता है. अगर इस दिन कुबेर देवता की विशेष कृपा चाहिए तो उनके 108 नामों का जाप कर सकते हैं. इस एक उपाय को करने से व्यक्ति के जीवन से सभी तरह के आर्थिक संकटों का नाश होता है. धन प्राप्ति के लिए घर में पूजा वाली जगह पर आसन लगाकर बैठ जाएं और सच्चे मन से कुबेर देव के 108 नामों का जाप करें.

कुबेर देव के 108 नाम

1. 'ॐ कुबेराय नमः।'

2. 'ॐ धनदाय नमः।'

3. 'ॐ श्रीमाते नमः।'

4. 'ॐ यक्षेशाय नमः।'

5. 'ॐ गुह्य​केश्वराय नमः।'

6. 'ॐ निधीशाय नमः।'

7. 'ॐ शङ्करसखाय नमः।'

8. 'ॐ महालक्ष्मीनिवासभुवये नमः।'

9. 'ॐ महापद्मनिधीशाय नमः।'

10. 'ॐ पूर्णाय नमः।'

11. 'ॐ पद्मनिधीश्वराय नमः।'

12. 'ॐ शङ्ख्यनिधिनाथाय नमः।'

13. 'ॐ मकराख्यनिधिप्रियाय नमः।'

14. 'ॐ सुखसम्पतिनिधीशाय नमः।'

15. 'ॐ मुकुन्दनिधिनायकाय नमः।'

16. 'ॐ कुन्दाक्यनिधिनाथाय नमः।'

17. 'ॐ नीलनित्याधिपाय नमः।'

18. 'ॐ महते नमः।'

19. 'ॐ वरन्नित्याधिपाय नमः।'

20. 'ॐ पूज्याय नमः।'

21. 'ॐ लक्ष्मिसाम्राज्यदायकाय नमः।'

22. 'ॐ इलपिलापतये नमः।'

23. 'ॐ कोशाधीशाय नमः।'

24. 'ॐ कुलोचिताय नमः।'

25. 'ॐ अश्वारूढाय नमः।'

26. 'ॐ विश्ववन्द्याय नमः।'

27. 'ॐ विशेषज्ञानाय नमः।'

28. 'ॐ विशारदाय नमः।'

29. 'ॐ नलकूबरनाथाय नमः।'

30. 'ॐ मणिग्रीवपित्रे नमः।'

31. 'ॐ गूढमन्त्राय नमः।'

32. 'ॐ वैश्रवणाय नमः।'

33. 'ॐ चित्रलेखामनःप्रियाय नमः।'

34. 'ॐ एकपिनाकाय नमः।'

35. 'ॐ अलकाधीशाय नमः।'

36. 'ॐ पौलस्त्याय नमः।'

37. 'ॐ नरवाहनाय नमः।'

38. 'ॐ कैलासशैलनिलयाय नमः।'

39. 'ॐ राज्यदाय नमः।'

40. 'ॐ रावणाग्रजाय नमः।'

41. 'ॐ चित्रचैत्ररथाय नमः।'

42. 'ॐ उद्यानविहाराय नमः।'

43. 'ॐ विहरसुकुथूहलाय नमः।'

44. 'ॐ महोत्सहाय नमः।'

45. 'ॐ महाप्राज्ञाय नमः।'

46. 'ॐ सदापुष्पक वाहनाय नमः।'

47. 'ॐ सार्वभौमाय नमः।'

48. 'ॐ अङ्गनाथाय नमः।'

49. 'ॐ सोमाय नमः।'

50. 'ॐ सौम्यादिकेश्वराय नमः।'

51. 'ॐ पुण्यात्मने नमः।'

52. 'ॐ पुरूहुतश्रियै नमः।'

53. 'ॐ सर्वपुण्यजनेश्वराय नमः।'

54. 'ॐ नित्यकीर्तये नमः।'

55. 'ॐ निधिवेत्रे नमः।'

56. 'ॐ लंकाप्राक्तन नायकाय नमः।'

57. 'ॐ यक्षिनीवृताय नमः।'

58. 'ॐ यक्षाय नमः।'

59. 'ॐ परमशान्तात्मने नमः।'

60. 'ॐ यक्षराजे नमः।'

61. 'ॐ यक्षिणि हृदयाय नमः।'

62. 'ॐ किन्नरेश्वराय नमः।'

63. 'ॐ किंपुरुशनाथाय नमः।'

64. 'ॐ नाथाय नमः।'

65. 'ॐ खट्कायुधाय नमः।'

66. 'ॐ वशिने नमः।'

67. 'ॐ ईशानदक्ष पार्स्वस्थाय नमः।'

68. 'ॐ वायुवाय समास्रयाय नमः।'

69. 'ॐ धर्ममार्गैस्निरताय नमः।'

70. 'ॐ धर्मसम्मुख संस्थिताय नमः।'

71. 'ॐ नित्येश्वराय नमः।'

72. 'ॐ धनाधयक्षाय नमः।'

73. 'ॐ अष्टलक्ष्म्याश्रितलयाय नमः।'

74. 'ॐ मनुष्य धर्मण्यै नमः।'

75. 'ॐ सकृताय नमः।'

76. 'ॐ कोष लक्ष्मी समाश्रिताय नमः।'

77. 'ॐ धनलक्ष्मी नित्यवासाय नमः।'

78. 'ॐ धान्यलक्ष्मीनिवास भुवये नमः।'

79. 'ॐ अश्तलक्ष्मी सदवासाय नमः।'

80. 'ॐ गजलक्ष्मी स्थिरालयाय नमः।'

81. 'ॐ राज्यलक्ष्मीजन्मगेहाय नमः।'

82. 'ॐ धैर्यलक्ष्मी-कृपाश्रयाय नमः।'

83. 'ॐ अखण्डैश्वर्य संयुक्ताय नमः।'

84. 'ॐ नित्यानन्दाय नमः।'

85. 'ॐ सुखाश्रयाय नमः।'

86. 'ॐ नित्यतृप्ताय नमः।'

87. 'ॐ निधित्तरै नमः।'

88. 'ॐ निराशाय नमः।'

89. 'ॐ निरुपद्रवाय नमः।'

90. 'ॐ नित्यकामाय नमः।'

91. 'ॐ निराकाङ्क्षाय नमः।'

92. 'ॐ निरूपाधिकवासभुवये नमः।'

93. 'ॐ शान्ताय नमः।'

94. 'ॐ सर्वगुणोपेताय नमः।'

95. 'ॐ सर्वज्ञाय नमः।'

96. 'ॐ सर्वसम्मताय नमः।'

97. 'ॐ सर्वाणिकरुणापात्राय नमः।'

98. 'ॐ सदानन्दक्रिपालयाय नमः।'

99. 'ॐ गन्धर्वकुलसंसेव्याय नमः।'

100. 'ॐ सौगन्धिककुसुमप्रियाय नमः।'

101. 'ॐ स्वर्णनगरीवासाय नमः।'

102. 'ॐ निधिपीठ समस्थायै नमः।'

103. 'ॐ महामेरुत्तरस्थायै नमः।'

104. 'ॐ महर्षिगणसंस्तुताय नमः।'

105. 'ॐ तुष्टाय नमः।'

106. 'ॐ शूर्पणकज्येष्ठाय नमः।'

107. 'ॐ शिवपूजारताय नमः।'

108. 'ॐ अनघाय नमः।'

(डिस्क्लेमर: यह लेख धार्मिक मान्यताओं और लोक परंपराओं पर आधारित है. इसका उद्देश्य केवल जानकारी देना है. किसी भी उपाय को अपनाने से पहले अपनी श्रद्धा और सुविधा के अनुसार निर्णय लें. हम किसी चमत्कारिक लाभ का दावा नहीं करते.)
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Padma Shree Shubham

Padma Shree Shubham

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो