)
अमेरिका से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां पर एक भारतीय मूल के शख्स ने वर्जीनिया की अदालत में ऐसा गवाही दी, जिसने लोगों को डरा दिया. शख्स का कहना है कि उसने अपनी पत्नी की हत्या नहीं की, बल्कि उसको मृत देखकर उसके शव के टुकड़े कर दिए थे. शख्स की पहचान नरेश भट्ट के रूप में हुई है, जिसको उसकी पत्नी ममता कफले भट्ट की हत्या के मामले में आरोपी माना गया है.
दरअसल, पूरा मामला ममता कफले भट्ट की मौत से जुड़ा है. दावा है कि नरेश भट्ट जब अपने घर पहुंचा था, तो उसने अपनी पत्नी को बेहोशी की हालत में पाया. उसने कहा कि ऐसा लग रहा था कि उसने कुछ गोलियां या कोई कीटनाशक खा लिया हो. इसी मामले में नरेश भट्ट ने कोर्ट में अपनी गवाही दी है।
पूरा मामला साल 2024 का है. ममता को आखिरी बार 29 जुलाई 2024 को एक वीडियो कॉल पर देखा गया था। वहीं, अपनी गवाही में नरेश ने कहा कि 29 जुलाई की रात वह अपनी छोटी बेटी के साथ था. वह रात के करीब 8 बजे सो गया था. उसे ममता के ऊपर कमरे में आने की कोई आवाज नहीं आई. नरेश ने बताया कि सुबह के करीब 4 बजे उसकी नींद खुली.
जब वह बाथरूम जाने के लिए उठा, तो उसने ममता को बिस्तर के पास जमीन पर देखा. ममता पीठ के बल गिरी थी. उसके चारों ओर उल्टी पड़ी थी. नरेश ने दावा किया है कि उसके पास कीटनाशक का एक बड़ा पैकेट भी था.
नरेश ने दावा किया कि उसने अपनी पत्नी को बचाने की पूरी कोशिश की. उसने करीब एक घंटे तक सीपीआर भी दिया, लेकिन उस वक्त तक वह मर चुकी थी, जिसके बाद वह उसको बाथरूम में ले गया. इसी बीच कोर्ट ने नरेश से सवाल किया कि उसने इस स्थिति में तुरंत पुलिस को क्यों नहीं फोन किया. इसके जवाब में नरेश ने कहा कि उसके भी नहीं पता कि उसने क्यों नही ऐसा किया. उसने बताया कि वह अचानक घबरा गया था.
नरेश ने कहा कि वह शव को नदी में फेंकना चाहता था. इसके लिए वह सबसे पहले मार्केट गया, जहां से वह शव को छिपाने के लिए सामान खरीदा. इसके बाद उसने शव को कूड़ेदान में डालने का फैसला किया, लेकिन उसम शव फिट नहीं हो सका.
इसके बाद आरोपी ने एक बड़ा और डरावना कदम उठाया. उसने बाथरूम में अपनी पत्नी के शव के शरीर को काट दिया. नरेश ने कहा कि वह अपनी शव के शरीर से पैरों को अलग करना चाहता था. नरेश ने कोर्ट को बताया कि मैं मानसिक रूप से परेशान हो चुका था और मुझे कुछ नहीं समझ आ रहा था क्या करूं.
नरेशन ने बताया कि टुकड़े न कर पाने की स्थिति में नरेश ने ममता के शरीर को कचरे की कई थैलियों में भर दिया और उन थैलियों को कूड़े में फेक दिया, जिससे वह किसी को न मिलें. नरेश का दावा है कि वह खुद फांसी लगाना चाहता था, लेकिन ऐसा नहीं कर सका.
सबसे हैरान करने वाली बात है कि 5 अगस्त को ममता काम पर नहीं पहुंची, तो उसकी गुमशुदगी की जानकारी सामने आई. इस दौरान नरेश ने पहले झूठ बोला कि उसकी पत्नी गायब नहीं है, लेकिन बाद में उसने खुद पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई. 22 अगस्त 2024 को पुलिस ने नरेश को गिफ्तार कर लिया. पुलिस ने उनके बेडरूम और बाथरूम में खून के निशान पाए.
रिपोर्ट्स के अनुसार, नरेश भट्ट पर तीन गंभीर आरोप लगे हैं. इसमें पहला पत्नी की हत्या का मामला है. इसके अलावा दूसरा शव को नष्ट करने की कोशिश और तीसरा शव को छिपाना. इसी मामले की कोर्ट में सुनवाई चल रही है. हत्या के मामले में दोषी पाए जाने पर नरेश भट्ट को उम्रकैद की सजा हो सकती है.