सलमान खान से टाइगर श्रॉफ तक, बॉलीवुड स्टार्स पर हुए हमले की जांच कहां तक पहुंची? क्या हिंदी सिनेमा में फिर लौट रहा है अंडरवर्ल्ड का दौर?
सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग से लेकर टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी के बाद से बॉलीवुड स्टार्स की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. क्या फिल्म इंडस्ट्री में अंडरवर्ल्ड का दौर वापस आ रहा है? बॉलीवुड स्टार्स पर हमले की जांच कहां तक पहुंची?
टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के बाद से बॉलीवुड स्टार्स, उनका परिवार और उनसे जुड़े लोगों की सुरक्षा सवालों के घेरे में है. सलमान खान और डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर के बाहर गोलीबारी की घटना ने फिल्म इंडस्ट्री में बढ़ते अपराध को लेकर चिंता बढ़ा दी है. एक्ट्रेस दिशा पाटनी के फैमिली हाउस पर गोलीबारी और पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में गैंग ने खुलेआप जिम्मेदारी और जान से मारने की धमकी दी है.क्या बॉलीवुड में फिर से माफिया दौर लौट रहा है? पुलिस की जांच अब तक कहां पहुंची?
टाइगर पर हमले से लेकर सलमान के घर के बाहर फायरिंग तक, कहां पहुंची मुंबई पुलिस की जांच
सलमान खान के घर पर 14 अप्रैल 2024 को सुबह के समय गैलेक्सी अपार्टमेंट्स के बाहर फायरिंग हुई थी. बाइक पर सवार हमलावरों ने एक्टर के घर के बाहर गोलियां चलाई थी. मुंबई पुलिस ने इस मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कथिक भूमिका का आरोप लगाया. इस मामले में 5 आरोपियों के खिलाफ केस चल रहा है. वहीं लॉरेंस बिश्नोई, अनमोल बिश्नोई का नाम केस में नामजद किया गया है.
साल 2026 मई में मामले का ट्रायल शुरू हो गया था. सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग केस में अदालत में सुरक्षा गार्ड की गवाही भी दर्ज की गई है. अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से इलीगल एंट्री और डाक्यूमेंट्स की वजह से डिपोर्ट किया गया था. साल 2025 में दिल्ली एयरपोर्ट पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने अनमोल बिश्नोई को गिरफ्तार कर लिया.
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड
12 अक्टूबर 2024 को एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की मुंबई में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस की जांच में गैंग नटवर्क, साजिश और हत्या के पीछे की मकसद की जांच की है. लिस की चार्जशीट में अनमोल बिश्नोई साजिशकर्ता और आरोपी बताया. जांच एजेंसी में हत्या का कारण गैंग का दबदबा कायम करने और सलमान खान से सिद्दीकी की नजदीक को लेकर नाराजगी पाया गया.फरवरी 2026 में विशेष अदालत ने 27 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए, जिन्हें अभी साबित करना बाकी है.
दिशा पाटनी के घर के बाहर फायरिंग
बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के परिवार के घर के बाहर 12 सितंबर 2025 को गोलीबारी हुई थी. सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने आरोपियों की पहचान की. पुलिस जांच के दौरान दो शूटर को गाजियाबाद में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए, 4 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया. दिशा के घर के बाहर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी गोल्डी बराड़ गैंग ने ली थी.
रोहित शेट्टी के घर फायरिंग केस
1 फरवरी 2026 को रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर के बाहर गोलीबारी हुई थी. मुबई पुलिस के अनुसार हमलावरों ने घर के बाहर कम से कम पांच राउंड किए. पुलिस जांच में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े लोगों की भूमिका सामने आई. अप्रैल 2026 में मुंबई पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की, रिपोर्ट के अनुसार इस मामले में 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था. शुबम लोणकर और अर्जू बिश्नोई आरोपी बताया गया.
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की जांच
टाइगर श्रॉफ के केस में मुंबई पुलिस काफी एक्टिव है, पुलिस गंभीरता से इस मामले की जांच कर रही है. अब तक 18 अक्टूबर 2026 एक संदिग्ध हमलावर को हिरासत में लिया है, बाकि हमलावर की खोज जारी है. मुंबई पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने और हमलावरों की पहचान करने के लिए 15 टीमें गठित कीं
बॉलीवुड स्टार्स पर हमलों के पीछे किस नेटवर्क का है हाथ
बॉलीवुड स्टार्स पर फायरिंग हमलों के बाद सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी लेने के दावे सामने आए है. पुलिस की जांच में लॉरेंस बिश्नोई गैंग और उससे जुड़े बताए जाने वाले लोगों के नाम सामने आए है. कुछ मामलों में सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी गई है.
क्या बॉलीवुड में लौट रहा है अंडरवर्ल्ड का दौर?
90 के दशक में मुंबई फिल्म इंडस्ट्री के साथ अंडरवर्ल्ड का संबंध है. 1990 में अंडरवर्ल्ड में दाऊद, छोटा राजन, छोटा शकील, अबू सलेम जैसे खूंखार और बड़े गैंगस्टर का राज चलता था.फिल्मों में पैसा लगाने से लेकर वसूली तक में अंडरवर्ल्ड का हाथ माना जाता था. इस दौर में फिल्म मेकर राकेश रोशन से भी फिरोती मांगी गई थी.राकेश रोशन की फिल्म कहो ना प्यार है (2000) के हिट हने के बाद अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम के गैंग ने राकेश रोशन से भारी-भरकम फिरौती (एक्सटॉर्शन मनी) की मांग की थी. फिल्म प्रोड्यूसर को धमकियां, पैसों की मांग उस समय काफी आम था. पिछले कुछ सालों से फिल्म इंडस्ट्री पर हुए हमले फिर से माफिया दौर की याद दिलाते हैं. अंडरवर्ल्ड और आज के समय को एक जैसा कहना सही नहीं होगा. आज के समय में पुलिस गंभीरता से काम करती है.
बॉलीवुड स्टार्स की सुरक्षा कितनी मजबूत है?
सलमान खान की सुरक्षा में पर्सनल गार्ड और पुलिसकर्मी तैनात हैं. इसके बाद भी उनके घर के बाहर गोलीबारी हुई. पुलिस की मौजदूगी और पर्सनल गार्ड होने के बाद भी एक्टर के ऊपर के खतरे को पूरी तरह से रोक पाना आसान नहीं है. स्टार्स का घर, शूटिंग लेकेशन और पब्लिक इवेंट में सुरक्षा देना काफी चुनौतीभरा होता है. किसी पब्लिक इवेंट में स्टार्स की सुरक्षा बनाए रखना काफी मुश्किल है.
इसे भी पढ़ें- जुहू बीच से सिर्फ 1.8Km दूर, भीड़-भाड़ वाली जगह... मैप और वीडियो से समझिए टाइगर पर कहां और कैसे हुआ हमला?