App

क्या 'मातृभूमि' से बॉक्स ऑफिस पर वापसी करेंगे सलमान खान? पहली स्क्रीनिंग के बाद तारीफों की बौछार, फर्स्ट रिव्यू आया सामने

मुंबई में एक क्लोज्ड-डोर स्क्रीनिंग के बाद सलमान खान की 'मातृभूमि' को शुरुआती रिएक्शन काफी पॉजीटिव मिले हैं. हर कोई फिल्म की जमकर तारीफ कर रहा है. खबरों के अनुसार, कबीर खान, सूरज बड़जात्या और अन्य लोग इस स्क्रीनिंग में शामिल हुए थे. आइए पहले रिव्यू पर नजर डालते हैं-

क्या 'मातृभूमि' से बॉक्स ऑफिस पर वापसी करेंगे सलमान खान? पहली स्क्रीनिंग के बाद तारीफों की बौछार, फर्स्ट रिव्यू आया सामने

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्मों का इंतजार हर किसी को बेसब्री से रहता है. एक्टर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' को लेकर सुर्खियों में बने हुए है. भाईजान की इस फिल्म का फैंस के बीच काफी बज बना हुआ है. अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ को लेकर एक दिलचस्प खबर सामने आई है. फिल्म रिलीज होने से पहले ही इंडस्ट्री के कुछ खास लोगों ने इसे देख लिया है. बताया जा रहा है कि फिल्म में सलमान की एक्टिंग ने उन्हें काफी प्रभावित किया है. कुछ लोगों को उनका यह अंदाज उनकी पुरानी फिल्मों ‘बजरंगी भाईजान’ और ‘सुल्तान’ की याद दिला गया.

दरअसल, मुंबई में एक क्लोज-डोर स्क्रीनिंग के बाद फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों ने 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' में सलमान खान के काम की तारीफ की है. यह फिल्म 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. बताया जा रहा है कि कबीर खान, सूरज बड़जात्या और सुभाष घई जैसे फिल्म निर्माता और सलमान के करीबी दोस्त और रितेश देशमुख, प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर ने फिल्म का 'रफ कट' देखा और सलमान के अभिनय की सराहना की.

स्क्रीनिंग में शामिल हुए इंडस्ट्री के लोग

'डीएनए' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, स्क्रीनिंग में शामिल हुए इंडस्ट्री के लोगों ने फिल्म में सलमान के किरदार और उनके अभिनय को काफी पसंद किया. इस प्रोजेक्ट से जुड़े एक सूत्र ने भी सलमान के काम पर बात की और उनकी पिछली कुछ फिल्मों से इसकी तुलना की.

Maatrubhumi – Trailer | Salman Khan, Chitrangda Singh | Apoorva Lakhia |  4th December 2026 | Video Trailer - Bollywood Hungama

सलमान खान की एक्टिंग की हुई जमकर तारीफ

फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने पोर्टल को बताया, 'फिल्म से जुड़े लोगों और इसे देखने वाले इंडस्ट्री के अन्य लोगों ने सलमान खान के अभिनय की विशेष रूप से तारीफ की है. उन्होंने पूरी फिल्म में शानदार काम किया है. अपने किरदार में उन्होंने जबरदस्त गहराई, भावनाएं और सच्चाई भरी है. 

'बजरंगी भाईजान' और 'सुल्तान' में यादगार अभिनय करने के बाद सलमान ने 'मातृभूमि' में एक बार फिर अपनी उसी भावनात्मक ताकत और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस को दिखाया है. उनका अभिनय एक गहरी छाप छोड़ता है और निस्संदेह फिल्म की सबसे बड़ी खूबियों में से एक है. यह सलमान खान का बेहतरीन रूप है. 

Salman Khan's Maatrubhumi trailer to be released soon? Details Inside | Zee  News English

उन्होंने इतना दमदार और प्रभावशाली अभिनय किया है कि फिल्म खत्म होने के काफी समय बाद भी वह आपके जेहन में बसा रहता है.' फिल्म को 'वर्क-इन-प्रोग्रेस' स्थिति में दिखाया गया था और इस पर शुरुआती प्रतिक्रियाएं आम दर्शकों के बजाय इंडस्ट्री के लोगों की ओर से आई हैं.

Maatrubhumi Trailer: Salman Khan's Galwan-Inspired Film Sets December 4  Release - Rediff.com

सलमान खान की 'मातृभूमि' की कास्ट

अपूर्व लाखिया द्वारा निर्देशित सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में जून 2020 में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प पर आधारित है. सलमान खान ने कर्नल बिक्कुमाला संतोष बाबू का किरदार निभाया है, जिन्होंने इस टकराव के दौरान भारतीय सैनिकों का नेतृत्व किया था. यह फिल्म सैनिकों, उनके परिवारों, उनके बलिदानों और इस संघर्ष में हुई मानवीय क्षति पर केंद्रित है.

बॉक्स ऑफिस पर 'ईठा' से भिड़ेगी Salman Khan की 'मातृभूमि', श्रद्धा कपूर को  'भाईजान' ने भेजा खास संदेश - amid clash with maatrubhumi salman khan give  best wishes to shraddha kapoor and

श्रद्धा कपूर की 'ईठा' से होगी टक्कर

इस फिल्म का शुरुआती नाम 'बैटल ऑफ गलवान' था, जिसे बाद में 16 मार्च 2026 को बदलकर 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' कर दिया गया. यह फिल्म 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और बॉक्स ऑफिस पर श्रद्धा कपूर की फिल्म 'ईथा' से टकराएगी.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Kajol Gupta

Kajol Gupta

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. अपने करियर के दौरान काजोल ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू भी किए हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो