)
सुरेंद्र डसीला/देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून समेत आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. भूकंप की तीव्रता को लेकर अलग-अलग जानकारी सामने आ रही है. भू-देव ऐप पर इसकी तीव्रता 5.3 बताई गई है, जबकि नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) की वेबसाइट पर 4.1 मैग्नीट्यूड दर्ज किया गया है. NCS के अनुसार भूकंप का केंद्र चमोली, उत्तराखंड में बताया गया है. खबर लिखे जाने तक किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है.
अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ