App

उदयपुर में उतरी सितारों की फौज! कैटरीना कैफ और शाहिद कपूर की एक झलक पाने को बेकाबू हुए फैंस

उदयपुर में आयोजित भव्य शादी समारोह में कैटरीना कैफ, शाहिद कपूर, हर्षदीप कौर, वाणी कपूर और समय रैना पहुंचे. शाहिद ने डांस परफॉर्मेंस दी, जबकि हर्षदीप कौर ने अपनी गायकी से महफिल सजाई.

उदयपुर में उतरी सितारों की फौज! कैटरीना कैफ और शाहिद कपूर की एक झलक पाने को बेकाबू हुए फैंस
Image Credit: उदयपुर की शाही शादी में शाहिद कपूर का डांस, हर्षदीप कौर ने सजाई महफिल.

झीलों की नगरी उदयपुर फिर से बॉलीवुड सितारों की मौजूदगी से गुलजार रही. शहर में आयोजित शादी समारोह और निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नामचीन हस्तियां लेकसिटी पहुंचीं. अभिनेत्री कैटरीना कैफ, अभिनेता शाहिद कपूर, गायिका हर्षदीप कौर, अभिनेत्री वाणी कपूर और स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना सहित कई सितारों ने समारोह में शिरकत की. सितारों की मौजूदगी ने आयोजन को खास बना दिया.

डबोक एयरपोर्ट पर पहुंचे सितारे
शादी समारोह में शामिल होने के लिए बॉलीवुड हस्तियां मंगलवार को उदयपुर पहुंचीं. अभिनेत्री कैटरीना कैफ और अभिनेता शाहिद कपूर शाम को डबोक एयरपोर्ट पहुंचे. वहां से दोनों सीधे होटल के लिए रवाना हो गए. एयरपोर्ट पर प्रशंसक सितारों की झलक पाने के लिए उत्साहित दिखाई दिए.

डबोक एयरपोर्ट पर मेहमानों और बॉलीवुड कलाकारों का राजस्थानी परंपरा के अनुसार स्वागत किया गया. सितारों को उनकी गाड़ियों तक पहुंचाने के लिए सुरक्षाकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी. कड़ी सुरक्षा के बीच सभी मेहमानों को एयरपोर्ट से रवाना किया गया.

यह भी पढ़ें- पिंक साफे में जहीर खान का 'रॉयल स्वैग', तो साड़ी में सागरिका ने लूटी महफिल, साले की शादी के इनसाइड Videos ने मचाया तहलका

शाहिद कपूर ने डांस से किया मनोरंजन
समारोह के दौरान बॉलीवुड सितारों ने अपनी प्रस्तुतियों से मेहमानों का मनोरंजन किया. रातभर चले आयोजन में अभिनेता शाहिद कपूर ने शानदार डांस परफॉर्मेंस दी. उनकी प्रस्तुति ने मेहमानों का ध्यान खींचा और कार्यक्रम में रंग जमा दिया.

वहीं, गायिका हर्षदीप कौर ने अपनी सुरीली आवाज से संगीत की महफिल सजाई. अभिनेत्री वाणी कपूर ने भी अपनी प्रस्तुति दी. स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना ने कार्यक्रम में प्रस्तुति देकर आयोजन में चार चांद लगाए. कलाकारों की प्रस्तुतियों से समारोह में मनोरंजन और संगीत का माहौल बना रहा.

फेयरमोंट और मैरियट होटल में समारोह की चर्चा
उदयपुर के होटल फेयरमोंट और मैरियट में इस भव्य शादी समारोह के आयोजन की जानकारी सामने आई है. हालांकि, सुरक्षा और निजी कारणों के चलते समारोह के बारे में आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है.

स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उदयपुर पहुंचने को लेकर पोस्ट शेयर की थी. उन्होंने लिखा, 'गोइंग टू उदयपुर फॉर द फर्स्ट टाइम टू नाइट'. बॉलीवुड सितारों की मौजूदगी और रंगारंग प्रस्तुतियों के चलते लेकसिटी में यह समारोह चर्चा में रहा. वहां मौजूद मेहमानों ने खूब आनंद लिया.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

राजस्थान की सबसे भरोसेमंद और तेज़ डिजिटल न्यूज़ डेस्क. प्रामाणिक खबरें, राजनीतिक हलचल, लोकल अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़ और हर ज़िले की हर बड़ी गतिविधि सबसे पहले और सटीक अंदाज़ में. जुड़े रहिए हमारे साथ—सच बेबाक, राजस्थान तक
Read More